- Home
- Chhattisgarh
- ब्रह्माकुमारीज़ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ‘पीस ऑडिटोरियम’ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली महापर्व
ब्रह्माकुमारीज़ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ‘पीस ऑडिटोरियम’ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली महापर्व

👉 • चैतन्य दीपक बन स्वयं प्रकाशित होकर विश्व को प्रकाशित करें- राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [8 अक्टूबर, 2026] : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेक्टर-7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में दीपावली महापर्व हर्षोल्लास, उमंग उल्लास के साथ मनाया गया।


👉 • इस अवसर पर भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी एवं सभी ब्रह्माकुमारी बहनों ने दीपों के पर्व को दीपक जलाकर उत्साह के साथ मनाया.
आशा दीदी जी ने दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह केवल बाहरी दीपक जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि स्वयं की आत्मज्योति को जागृत कर संपूर्ण विश्व को ज्ञान और शांति के प्रकाश से प्रकाशित करने का पावन अवसर है। जिस प्रकार अनेक दीपक मिलकर दीपमाला बनाते हैं, उसी प्रकार प्रत्येक आत्मा अपने दिव्य गुणों और श्रेष्ठ कर्मों से विश्व में सुख, शांति एवं प्रेम का प्रकाश फैला सकती है।


आशा दीदी ने बताया कि सच्ची दीपावली मनाने का अर्थ अपने पुराने संस्कारों, कमजोरियों, व्यर्थ संकल्पों एवं अवगुणों का खाता समाप्त कर नवीन श्रेष्ठ संस्कारों को धारण करना बताया गया।

👉 • आत्मज्योति को जागृत करना. पुराने संस्कारों एवं कमजोरियों को समाप्त करना. नवीन श्रेष्ठ संस्कार धारण करना. अपने ज्ञान एवं अनुभव से अन्य आत्माओं की सेवा करना. सदा जागती ज्योति बनकर विश्व को प्रकाशित करना. इन पांच संकल्प को आशा दीदी के साथ सभी ने शपथ लिए.


कार्यक्रम के अंत में डिवाईन ग्रुप के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं, जिनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंद और आध्यात्मिक उमंग से भर दिया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)