US में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ने दिवाली समारोह में बाधा डालने की कोशिश की, “Deport All Dot Heads” के पोस्टर दिखाए

अमेरिका में दिवाली समारोहों के बीच हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती नस्लीय नफरत सामने आई है. अमेरिका में दिवाली के जश्न में जमकर हंगामा हुआ. सिएटल में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जैक लैंग ने दिवाली समारोह में बाधा डालने की कोशिश करते हुए हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर दिखाए. उसके साथियों ने हंगामा और नस्लीय टिप्पणी की.
अमेरिका में दिवाली समारोह के दौरान हिंदू समुदाय को निशाना बनाने का मामला सामने आया है. प्रदर्शनकारियों के हाथों में हिंदुओं को देश से बाहर निकालने की मांग वाले पोस्टर भी थे.
अमेरिका के धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जेक लैंग ने सिएटल में दिवाली समारोह में बाधा डालने की कोशिश की. दिवाली उत्सव में बाधा डाली और हिंदुओं पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं. दिवाली समारोह में खलल डालने की कोशिश की, जिसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक दिया. इस दौरान लैंग और उसके साथ आए प्रदर्शनकारी ‘डिपोर्ट ऑल डॉट हेड्स’ (सभी भारतीयों को देश से बाहर करो) लिखे साइनबोर्ड हाथों में लिए थे.
इस घटना के बाद जैक लैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदू समुदाय को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की. उसने आरोप लगाया कि हिंदुओं की वजह से टेक्सास में डेमोक्रेटिक पार्टी को राजनीतिक फायदा हुआ है.
लैंग ने दावा किया है कि अमेरिका के मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) के नतीजे, जिनमें टेक्सास और कंसास जैसे राज्यों में ‘रेड वॉल’ (रिपब्लिकन गढ़) ढह गई, उनमें धांधली हुई थी.
लैंग ‘व्हाइट रिप्लेसमेंट’ नाम का अपना संगठन चलाता है। वह 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) पर हुए हमले में शामिल था जिसके लिए उसने चार साल जेल की सजा काटी है. 2025 में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लैंग को माफी दे दी थी.
सिएटल की घटना ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के साथ दिवाली मनाई थी. ट्रंप को इस मौके पर हनुमान चालीसा की एक प्रति भी भेंट की गई थी. वाशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने भी भारतीय समुदाय के साथ दिवाली मनाई थी.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)