- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस आज से रीगा में भी रुकेगी
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस आज से रीगा में भी रुकेगी

रायपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को अब रीगा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह सुविधा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आती है।
14 नवंबर से लागू होगी नई समय-सारिणी
रेलवे के अनुसार यह नई व्यवस्था 14 नवंबर से प्रभावी होगी। संशोधित समय-सारिणी के तहत गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 14 नवंबर से रीगा स्टेशन पर दोपहर 03.08 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 03.10 बजे रवाना होगी।
वापसी में सुबह 04.23 बजे पहुंचेगी ट्रेन
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 15 नवंबर से रीगा स्टेशन पर सुबह 04.23 बजे पहुंचेगी और 04.25 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। दोनों ट्रेनों को दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस अस्थायी ठहराव से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। रीगा और आसपास के यात्रियों की लंबे समय से इस ठहराव की मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)