- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- Dongargarh BJP में बगावत, 111 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा
Dongargarh BJP में बगावत, 111 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के 111 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की है।
इस्तीफे की वजह शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना की कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की कथित उपेक्षा को बताया गया है। इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस्तीफा देने वालों में मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के सदस्य, पूर्व पार्षद, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं। इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि लंबे समय से कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी। इससे संगठन के भीतर असंतोष लगातार बढ़ता गया।
शीर्ष नेतृत्व को भेजा गया इस्तीफा
सामूहिक इस्तीफे का पत्र भाजपा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को संबोधित किया गया है। पत्र में कहा गया है कि मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से आहत होकर सभी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है। वहीं अब तक इस पूरे मामले पर भाजपा जिला संगठन या शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)