- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- बांग्लादेश में भड़की हिंसा में 64 में से 28 जिलों में बम के धमाके, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में लगाई आग
बांग्लादेश में भड़की हिंसा में 64 में से 28 जिलों में बम के धमाके, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में लगाई आग

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच राजधानी ढाका में कई जगह देसी बम फोड़े गए. चटगांव में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी गई. पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. घटना के बाद मकान के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही देश के 64 में से 28 जिलों में देसी बम धमाकों, आगजनी और हिंसक झड़पों की खबरें सामने आई हैं.
बांग्लादेश के चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के पारिवारिक आवास में बुधवार रात आग लग गई. हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है.
बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा भड़क उठी है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग द्वारा बुलाए गए गुरुवार के ‘लॉकडाउन’ के बीच राजधानी ढाका तड़के देसी बम धमाकों से दहल उठी, वहीं चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को आग के हवाले कर दिया गया.
बुधवार रात (18 नवंबर) करीब 11:30 बजे अज्ञात लोगों ने चटगांव के पांचलाइस इलाके में स्थित यूनुस के चार मंजिला पुश्तैनी घर के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगा दी. इस हिस्से में पिछले 10 से 15 साल से कोई नहीं रह रहा था और यह लंबे समय से खाली पड़ा है. हालांकि, प्रोफेसर यूनुस के दो भाइयों के परिवार इसी इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहते हैं.
यह हिंसा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग द्वारा गुरुवार (19 नवंबर) को बुलाए गए देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ के दौरान भड़की है. हिंसा को देखते हुए पुलिस ने ढाका में सुरक्षा बढ़ा दी है. प्रमुख फ्लाईओवर पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं. शहर में आने-जाने वाले रास्तों पर वाहनों की जांच हो रही है. मोटरसाइकिल सवारों और संदिग्ध वाहन चालकों से पूछताछ भी की जा रही है.
पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, इन घटनाओं में 4 लोग घायल हुए हैं. यह हिंसा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के देशव्यापी लॉकडाउन के ऐलान के बाद हुई.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)