• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
151

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कौशल विकास योजना के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का सीएसआर विभाग, अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के विभिन्न गतिविधियों और कर्तव्यों का निर्वहन करता रहा है। इसी क्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर द्वारा, 11 मई 2024 को सीएसआर विभाग के सेक्टर 5 ऑफिस में महिला सशक्तिकरण के तहत, सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती शिखा दुबे थी।
यह सिलाई प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है। इस सिलाई प्रशिक्षण में भिलाई एवं आसपास की लगभग 35 गरीब ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 90 दिनों तक दिया जायेगा।
श्रीमती शिखा दुबे ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षु महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, कि इस प्रशिक्षण के द्वारा सभी महिलाएं अपने कौशल का विकास करें। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार में आर्थिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन नायर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु महिलाओं एवं प्रशिक्षिका श्रीमती परविंदर कौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) श्री सुशील कुमार कामड़े द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (सीएसआर) श्री के के वर्मा द्वारा किया गया।

०००

▪️
बीएसपी द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 का आयोजन शुरू…

हर साल की तरह इस साल भी भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा, स्कूली बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रही है। इसके लिए 11 मई, 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है तथा कुछ खेलों के प्रशिक्षण भी प्रारंभ हो चुके हैं। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक उद्घाटन 15 मई 2024 के उपरांत किया जाएगा, जिसकी विधिवत् घोषणा की जायेगी। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 में शामिल 25 खेलों का प्रशिक्षण, विभिन्न खेल परिसरों, शालाओं के हॉल एवं क्रीड़ागणों में प्रदान किया जायेंगे। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में शामिल 25 खेलों की सूची निम्न है- एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉल बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंण्डबॉल, हॉकी, कराटे, जूडो, पावर लिफ्टिंग, कबड्डी, टेनिस, टेबल टेनिस, वालीबॉल, योगा, सायकल पोलो, फेंसिंग, जिम्नास्टिक, खो-खो, नेटबॉल, भारोत्तोलन तथा कुश्ती। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों (कोच) द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 का समापन 10 जून, 2024 को सम्भावित है।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 के लिये सभी संबंधित ग्राउंड्स/स्टेडियम में खिलाड़ियों का पंजीयन 11 मई, 2024 से 15 मई, 2024 तक प्रातः 6.00 बजे से 07.30 बजे तक किया जायेगा।
अब तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 के लिए, सेक्टर-1 क्रिकेट ग्राउंड में 65 लड़के और 10 लड़कियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। जिम्नास्टिक खेल परिसर सेक्टर-4 में 31 विद्यार्थियों को तथा भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 नेटबॉल ग्राउंड में 20 बालक और 10 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही पावरलिफ्टिंग के लिए पावर जिम सेक्टर-6, बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में भी प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2024 के 25 खेलों एवं शिविर हेतु विभिन्न खेल परिसरों की सूची निम्नलिखित है। एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जयंती स्टेडियम एवं आईटीआई-खुर्सीपार में, बैडमिन्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इन्डोर स्टेडियम, इंदिरा प्लेस में, बॉल बैडमिन्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बॉल बैडमिन्टन ग्राउंड, सेक्टर-4 में, बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बास्केटबॉल कोर्ट, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 में तथा बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-2 इस्पात क्लब, सेक्टर-8 इस्पात क्लब, इन्डोर स्टेडियम, सेक्टर-1 इस्पात क्लब।
इसी प्रकार शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-5 के हॉल में, क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-1 इस्पात क्लब एवं बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, इंदिरा प्लेस में, फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पंत स्टेडियम एवं हॉस्पिटल सेक्टर में, हैंण्डबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ईएमएमएस, सेक्टर-10 एवं हैंडबॉल ग्राउण्ड, सेक्टर -4 में, हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जयंती स्टेडियम में, जूडो प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-4 जूडो हॉल में, पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-6 पावर जिम में, कबड्डी प्रशिक्षण शिविर पंत स्टेडियम एवं खुर्सीपार में, टेनिस प्रशिक्षण शिविर पंत स्टेडियम तथा बीएसपी टेनिस कॉम्पलेक्स, सिविक सेंटर में, टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इन्डोर स्टेडियम, इंदिरा प्लेस, इस्पात क्लब-खुर्सीपार में किया जाएगा।
वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर पंत स्टेडियम, इस्पात क्लब-खुर्सीपार, हुडको एवं सेक्टर-5 में, योगा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एसएसएस सेक्टर-10 में, सायकल पोलो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एसएसएस, सेक्टर-7 में, कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-5 इस्पात क्लब, इस्पात क्लब-मरोदा, सेक्टर-1 इस्पात क्लब, फेंसिंग प्रशिक्षण शिविर एसएसएस, सेक्टर-7 में, जिमनास्टिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल परिसर, सेक्टर-4 में, खो-खो प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-4 खेल परिसर एवं खुर्सीपार में, नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ईएमएमएस, सेक्टर-6 में, भारोत्तोलन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेक्टर-6 इस्पात क्लब तथा कुश्ती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीएसपी अखाड़ा, सेक्टर-3 में किया जाएगा।
इन सभी ग्राउंड्स/स्टेडियम में विगत वर्ष भी खेलों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अतः इच्छुक प्रतिभागी, अधिक जानकारी के लिए उल्लेखित स्थानों में सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतिवर्ष आयोजित इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बीएसपी व गैर बीएसपी शालाओं के लगभग 3000 छात्र/छात्राएं भाग लेते हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा इन प्रशिक्षण शिविरों की आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था करवायी जाती है। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर है, जो बच्चों की खेल प्रतिभाओं को अवसर देकर उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रहा है।

०००

▪️
भिलाई के जे. भागवत ने एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की पावर लिफ्टिंग टीम के पावर लिफ्टर श्री जे भागवत राव ने चीन के हाँगकाँग में दिनांक 5 से 11 मई 2024 के मध्य आयोजित एशियन इक्विप्ड पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रौशन किया है। श्री जे भागवत ने सीनियर कैटेगरी में भारतीय टीम की ओर से 66 किलोग्राम वर्ग में कुल 522.5 किलोग्राम (स्क्वाट-190 किलोग्राम, बेंचप्रेस-137.5 किलोग्राम, डेडलिफ्ट-195 किलोग्राम) लिफ्ट कर भारत देश को कांस्य पदक दिलाने में सफलता प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि बीएसपी टीम से खेलने वाले श्री भागवत राव, कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश, प्रदेश एवं भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। श्री भागवत राव ने प्रथम बार अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने सफलता प्राप्त की है।
माननीय खेल और युवा कल्याण मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार श्री टंकराम वर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निदेशक, भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ्टिंग संघ के समस्त पदाधिकारी एवं पॉवरलिफ्टर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ सहित छत्तीसगढ़ के समस्त खेल प्रेमियों ने श्री भागवत राव को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी हैं।
एशियन इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन एशियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा 05 से 11 मई 2024 तक चीन के हांगकांग में क्वीन एलिजाबेथ स्टेडियम में किया गया था। सप्ताह भर चलने वाली इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में विभिन्न देशों के पावर लिफ्टरों ने भाग लिया था।

०००

▪️
कमीशनिंग के बाद एफबीडब्ल्यूपी से 16 रेक भेजे गए…

वित्त वर्ष 2024-25 में साबरमती वेल्डिंग प्लांट से 260 मीटर रेल पैनल के 4 रेक रेलवे को भेजे गए
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में साबरमती स्थित अपने फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (एफबीडब्ल्यूपी) से 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल के अब तक 4 रेक भारतीय रेलवे को भेजे हैं। इसके अंतर्गत अप्रैल 2024 में भेजे गए दो रेक और मई 2024 में अब तक भेजे गए दो रेक शामिल हैं।
पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती से 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल के 12 रेक भारतीय रेलवे को भेजे गए थे।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में भेजे गए चार रेक मिलाकर अब तक एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती से भारतीय रेलवे को कुल 16 रेक भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र और सेल की रिसर्च विंग रांची आरडीसीआईएस की कई टीमों ने साबरमती में एफबीडब्ल्यूपी को प्रारंभ करने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया। सेल की मार्केटिंग विंग, सीएमओ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साबरमती प्लांट से 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की पहली रेक 6 नवंबर 2023 को भेजी गई थी।
एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती में वेल्डिंग के लिए इनपुट रेल की आपूर्ति भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से 26 मीटर लंबाई में की जा रही है। साबरमती स्थित एफबीडब्ल्यूपी के उपयोग से भिलाई इस्पात संयंत्र को 260 मीटर लांग रेल की आपूर्ति की बढ़ाने में मदद मिली है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने साबरमती वेल्डिंग प्लांट के प्रचालन और मेंटेनेंस की पूरी टीम को बधाई दी है।

०००

____________

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट
breaking Chhattisgarh

भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट

इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट? जानें नियम
breaking Chhattisgarh

इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट? जानें नियम

INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान
breaking Chhattisgarh

INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान

छत्तीसगढ़: स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दिया तो वेतन पर संकट, 31 जिलों के DEO को नोटिस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दिया तो वेतन पर संकट, 31 जिलों के DEO को नोटिस

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुला रास्ता, साय कैबिनेट ने मंजूर किए नए भर्ती नियम; लिए ये 3 अहम फैसले
breaking Chhattisgarh

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुला रास्ता, साय कैबिनेट ने मंजूर किए नए भर्ती नियम; लिए ये 3 अहम फैसले

किसी को काला या मोटा कह देना मात्र से नहीं टूट सकता सात फेरों का बंधन- हाईकोर्ट
breaking Chhattisgarh

किसी को काला या मोटा कह देना मात्र से नहीं टूट सकता सात फेरों का बंधन- हाईकोर्ट

नक्सली डंप की तलाश में मिले 20 लाख रुपए! दो अफसरों पर बंटवारे का आरोप, एसपी तक पहुंची शिकायत
breaking Chhattisgarh

नक्सली डंप की तलाश में मिले 20 लाख रुपए! दो अफसरों पर बंटवारे का आरोप, एसपी तक पहुंची शिकायत

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक बारिश से राहत, तापमान में होगा इजाफा, 2 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक बारिश से राहत, तापमान में होगा इजाफा, 2 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ की इन 2 पहलों ने दिलाया SKOCH Award, जनजातीय विरासत से वनाधिकार तक ऐसे बदली तस्वीर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की इन 2 पहलों ने दिलाया SKOCH Award, जनजातीय विरासत से वनाधिकार तक ऐसे बदली तस्वीर

बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
breaking Chhattisgarh

बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…

अपराध आसपास : साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म मामले और गला घोंट कर खंडहर में फेंकने वाले आरोपी को 153 दिन में मिली उम्रकैद की सजा
breaking Chhattisgarh

अपराध आसपास : साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म मामले और गला घोंट कर खंडहर में फेंकने वाले आरोपी को 153 दिन में मिली उम्रकैद की सजा

राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; तापमान में गिरावट
breaking Chhattisgarh

राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; तापमान में गिरावट

भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड: कमलजीत-सुरुची ने तोड़ा एशियन गेम्स का रिकॉर्ड
breaking National

भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड: कमलजीत-सुरुची ने तोड़ा एशियन गेम्स का रिकॉर्ड

एन चंद्रशेखरन ही Tata Sons के बॉस रहेंगेः टाटा संस ने Tata Trusts प्रमुख नोएल टाटा की आपत्तियों को खारिज किया, बोला- री-अपॉइंटमेंट पूरी तरह वैध
breaking Chhattisgarh

एन चंद्रशेखरन ही Tata Sons के बॉस रहेंगेः टाटा संस ने Tata Trusts प्रमुख नोएल टाटा की आपत्तियों को खारिज किया, बोला- री-अपॉइंटमेंट पूरी तरह वैध

झीरम घाटी केस: 10 दोषियों की फांसी पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई, NIA कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी लड़ाई आगे बढ़ी
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस: 10 दोषियों की फांसी पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई, NIA कोर्ट के फैसले के बाद कानूनी लड़ाई आगे बढ़ी

आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने का हाईकोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर सरकार को 4 हफ्ते की मोहलत
breaking Chhattisgarh

आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने का हाईकोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर सरकार को 4 हफ्ते की मोहलत

भाजपा ने संगठन में किए बड़े बदलाव, पवन साय की जगह कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, कई राज्यों में बदले चेहरे
breaking Chhattisgarh

भाजपा ने संगठन में किए बड़े बदलाव, पवन साय की जगह कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, कई राज्यों में बदले चेहरे

स्मृति ईरानी को BJP के प्रभारी बनाए जाने पर भूपेश बघेल का तंज, बोले- वनवास खत्म हुआ, घायल शेरनी हैं…
breaking Chhattisgarh

स्मृति ईरानी को BJP के प्रभारी बनाए जाने पर भूपेश बघेल का तंज, बोले- वनवास खत्म हुआ, घायल शेरनी हैं…

अब सैटेलाइट बताएगा खेत में धान है या नहीं, छत्तीसगढ़ में GIS और रिमोट सेंसिंग से होगी पहचान
breaking Chhattisgarh

अब सैटेलाइट बताएगा खेत में धान है या नहीं, छत्तीसगढ़ में GIS और रिमोट सेंसिंग से होगी पहचान

छत्तीसगढ़ में गणेश और दुर्गोत्सव के लिए कड़े निर्देश, सिर्फ कृत्रिम कुंडों में होगा विसर्जन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में गणेश और दुर्गोत्सव के लिए कड़े निर्देश, सिर्फ कृत्रिम कुंडों में होगा विसर्जन

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन