- Home
- Chhattisgarh
- सिटी बस में ड्राइवर और कंडेक्टर से मारपीट, दहशत में यात्री, CCTV फुटेज आया सामने
सिटी बस में ड्राइवर और कंडेक्टर से मारपीट, दहशत में यात्री, CCTV फुटेज आया सामने
2 years ago
347
0

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी की सिटी बस में ड्राइवर और कंडेक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पर दो बदमाशों ने जबरन बस में घुसकर ड्राइवर और कंडक्टर के साथ जमकर मारपीट की। वहीं गुंडों के वार का कंडेक्टर ने भी पलटवार किया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है।
बता दे भोपाल में चलने वाली बीसीएलएल की बस रातीबड़ की तरफ जा रही थी, तभी सूरज नगर के पास दो बदमाश सफेद कलर की एक्टिवा वाहन से आए और बस के अंदर घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने महिलाओं के सामने ड्राइवर और कंडक्टर के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें चालक की नाक से खून आ गया। वहीं इस घटना से बस में बैठे महिलाएं एवं यात्री दहशत में आ गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
देखें वीडियो
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)