• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
209

25 मिलियन टन के स्मरणीय स्मारक के साथ टाउनशिप चौक का सौंदर्यीकरण

इस्पात नगरी भिलाई के बीएसपी टाउनशिप में एक और चौक का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जहां भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 25 मिलियन टन स्टील के संचयी उत्पादन को चिह्नित करने के लिए स्मरणीय प्रतीक के रूप में एक स्मारक स्थापित है। यह उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण, शहर की स्वछता, सुंदरता, सड़क सुरक्षा और सड़क यातायात के बेहतर आवागमन को ध्यान में रखते हुए, बीएसपी के नगर सेवा विभाग द्वारा टाउनशिप के चौकों के सौंदर्यीकरण अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। सेंट्रल एवेन्यू के एक चौक में स्टील से बने (25 मिलियन टन) की स्थित आकृति के स्मारक को 7 दिसंबर 1976 को स्थापित किया गया था। इसे बीएसपी द्वारा प्राप्त 25 मिलियन टन के संचयी उत्पादन की उपलब्धि को भिलाई में आयोजित बड़े पैमाने पर आयोजित समारोह के हिस्से के रूप में सेन्ट्रल एवेन्यू पर 2, 4, 5 एवं 6 सेक्टर के बीच प्रतीक चिन्ह के रूप में स्थापित किया गया था।
टाउनशिप के अन्य चौराहों की तरह इस 25 मिलियन टन के चौराहे के सौंदर्यीकरण का काम संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग ने गंभीरता से शुरू कर दिया है। स्मारक पर आकर्षक रंग-रोगन के अतिरिक्त, घेरे के अंदर नए सिरे से कालीन घास बिछाई गई है। अन्य चौराहों की तरह, इसमें लगे लोहे की ग्रिल को हटाकर उसकी जगह तीन-स्तरीय कांक्रीट की बाउंड्री बना दी गई है, जिसका रंगरोगन किया गया है।
7 दिसंबर 1976 को स्टील नगरी भिलाई में उत्सव का माहौल था। सम्पूर्ण इस्पात बिरादरी, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 25 मिलियन टन स्टील के संचयी उत्पादन का उत्सव मना रहा था। भिलाई स्टेडियम को उत्सव का स्थल के रूप में सजाया गया था। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, 25 मिलियन टन स्टील के संचयी उत्पादन को चिह्नित करने के लिए, इस स्मारक का अनावरण 7 दिसंबर 1976 को तत्कालीन इस्पात और खान मंत्री श्री चंद्रजीत यादव द्वारा किया गया था।
मध्यप्रदेश राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री श्यामा चरण शुक्ल ने, 7 दिसंबर 1976 को इंदिरा प्लेस में उस समय रामलीला मैदान के नाम से जाना जाने वाले स्थान में 25 दिनों तक चलने वाली औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता के बाद से भारत द्वारा किए गए औद्योगिक विकास और प्रगति को दर्शाने वाले कई तरह के स्टॉल लगाये गए थे।
स्टेडियम में आयोजित उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मौजूद थे, जबकि समारोह की अध्यक्षता तत्कालीन केंद्रीय इस्पात एवं खान मंत्री श्री चंद्रजीत यादव द्वारा की गई थी। इस समारोह में, सोवियत राजदूत श्री वी एफ माल्टसेव और सोवियत प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्र रहे श्री वी ए सर्गेयेव भी मौजूद थे, जो यूएसएसआर मंत्रिपरिषद के तत्कालीन उपाध्यक्ष और विदेशी आर्थिक संबंधों के लिए राज्य समिति के सदस्य भी थे। इस प्रतिनिधिमंडल में यूएसएसआर विदेश मंत्रालय के श्री बोल्डिरेव, यूएसएसआर दूतावास में आर्थिक मामलों के सलाहकार श्री कुजनेत्सोव और अन्य लोग शामिल थे।
नेहरू हाउस ऑफ कल्चर में आयोजित ‘स्टील बैले’ भिलाई में आयोजित 25 मिलियन टन के उत्सव समारोह का सांस्कृतिक आकर्षण बन गया। भिलाई के शौकिया कलाकारों द्वारा प्रस्तुत स्टील बैले एक अनूठा प्रयोग था, जिसमें पारंपरिक नृत्य स्वरूप को एक नया आयाम देने की कोशिश की गई। इस शो को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।
भिलाई बिरादरी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए, भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने भिलाई को दिए गए अपने संदेश में कहा, “भिलाई इस्पात संयंत्र ने हमारे आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसका नाम भारत के हर घर में जाना जाने लगा है। यह न केवल भारत और सोवियत संघ के मैत्री का प्रतीक है, बल्कि भारी उद्योग में हमारी प्रगति का भी प्रतीक है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि भिलाई इस्पात संयंत्र का संचयी उत्पादन 25 मिलियन टन को पार कर गया है। भिलाई के तकनीशियनों और श्रमिकों को मेरी शुभकामनाएं।”
सोवियत प्रतिनिधिमंडल के नेता श्री सर्गेयेव ने भारतीय श्रमिकों और इंजीनियरों को बधाई दी और कहा कि 25 मिलियन टन का संचयी उत्पादन के रूप में, देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता की प्राप्ति की दिशा में भिलाई का महत्वपूर्ण योगदान है। सोवियत राजदूत श्री माल्टसेव ने भी श्री सर्गेयेव द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं को दोहराया। सेल के तत्कालीन अध्यक्ष श्री आर पी बिलिमोरिया ने भी वर्ष 1976-77 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रबंधकों, श्रमिकों और बीएसपी यूनियन को बधाई दी।
————–

बीएसपी द्वारा अवैध कब्जाधारियों पर की गई बड़ी कार्यवाही

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा छठवें दिन भी माननीय संपदा न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना, भिलाई नगर, पुलिस बल की सहायता से अवैध कब्जेधारियों पर बड़ी कार्यवाही की गई। दिनांक 13 जुलाई 2024 को अवैध कब्जेधारियों पर बेदखली कार्यवाही करते हुए कुल 61 आवासों को खाली कराया गया। बीएसपी आवासों को अवैध रूप से कब्जा कर दलालों द्वारा किराया वसूली किया जा रहा है।

13 जुलाई 2024 को सेक्टर-06 के अनफिट ब्लॉक्स में कुल 61 आवासों को खाली कराया गया। इन आवासों में विद्युत आपूर्ति को बंद कर, दरवाजे खिड़कियों को निकाल दिया गया है। साथ ही सिविल विभाग द्वारा पार्शियल डिमोलिशन (आंशिक रूप से ध्वस्त) करना शुरू कर दिया गया है।

माननीय संपदा न्यायालय के आदेश पर 37 डिक्री आदेश आवास से अवैध कब्जाधारियों को बेदखल किया गया। 13 जुलाई 2024 को डिक्री क्रमांक 85/2023, 386/2023, 387/2023, 388/2024, 389/2023, 390/2023, 391/2023, 392/2023, 393/2023, 394/2023, 395/2023, 396/2023, 347/2023, 349/2023, 350/2023, 351/2023, 352/2023, 353/2023, 354/2023, 355/2023, 356/2023, 357/2023, 358/2023, 359/2023, 360/2023, 373/2023, 374/2023, 375/2023, 376/2023, 377/2023, 378/2023, 379/2023, 380/2023, 381/2023, 382/2023, 383/2023 तथा 384/2023 का अनुपालन करते हुए अवैध कब्जों को खाली कराया गया। उपरोक्त अनफिट ब्लॉक्स को अधिकृत एजेंसी द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका है। नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा अब तक कुल 385 आवास खाली कराए जा चुके हैं जिसमें 176 डिक्री आवास शामिल है।

अवैध कब्जेधारी, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। बीएसपी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आदेश जारी कर कार्यवाही की जाएगी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग ने नागरिकों और छात्रों से अपील की है कि दलालों व भू-माफियाओं से सावधान व सतर्क रहें तथा बीएसपी आवासों को किराया पर नहीं लें। ऐसे प्रकरणों की सूचना तत्काल पुलिस थाने तथा नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग के कार्यालय में देवें।
————

बोरई में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी कड़ी में 13 जुलाई 2024 को ग्राम बोरई में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम बोरई के पंचायत भवन में आयोजित चिकित्सा शिविर में ग्राम सरपंच तथा सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डॉ एम सरस्वती, नर्स श्रीमती रेखा देव, फार्मासिस्ट श्री खिलावन कुम्भकार, पंजीयन हेतु श्री मंजूर अली तथा सीएसआर विभाग से श्री आशुतोष सोनी उपस्थित थे| इस शिविर में कुल 40 लोगों की जांच करके उनको दवाईयों का वितरण किया गया, जिसमें 20 पुरुष, 18 महिलाएं एवं 02 बच्चे लाभान्वित हुए| प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।
——००——

प्लेट मिल के लिए परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट वर्कशॉप आयोजित

वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में ‘समाधान’ के अंतर्गत आयोजित पहली परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट वर्कशॉप (पीआईडब्ल्यू) 12 जुलाई, 2024 को भिलाई प्रबंधन विकास केंद्र (बीएमडीसी) में आयोजित की गई। पीआईडब्ल्यू का विषय “बिना विलंब शुल्क के प्रतिदिन 4000 टन से अधिक प्लेटों का प्रेषण प्राप्त करना” था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में, मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री आर के बिसारे उपस्थित थे।
बीएमडीसी में आयोजित इस कार्यशाला में प्लेट मिल, टी एंड डी, आरसीएल, मार्केटिंग, पीपीसी और डिस्पैच कोऑर्डिनेशन, एसआरएम-भिलाई सहित विभिन्न विभागों और शॉप्स के कुल 36 कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) श्री तुषार कांत, मुख्य महाप्रबंधक (एमडब्ल्यूआरएम) श्री एम के गोयल, महाप्रबंधक प्रभारी (टीएंडडी) श्री गोपीनाथ मलिक और प्रभारी (एसआरएम-भिलाई) श्री चंद्रेश कुमार ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को संबोधित किया।
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में हर साल परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य संयंत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के लिए अनुकूल समाधान तलाशना है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 14 पीआईडब्ल्यू आयोजित किए गए, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 10 पीआईडब्ल्यू आयोजित किए गए थे।
कार्यशाला के आयोजन में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने वाले मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री आर के बिसारे ने, निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित मापदंडों में सुधार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) श्री तुषार कांत ने डिस्पैच प्रक्रिया के दौरान शामिल सारे बिंदुओं और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निर्बाध रूप से काम करने की आवश्यकता पर चर्चा की।
प्लेट मिल के शिपिंग क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले मुख्य महाप्रबंधक (एमडब्ल्यूआरएम) श्री एम के गोयल ने, सिस्टम में खामियों को दूर करने के लिए अपने अनुभव और विचार के साथ बहुमूल्य सुझाव भी साझा किये। उन्होंने सभी एक्शन पॉइंट को सही समय पर निष्पादित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
प्रभारी (एसआरएम-भिलाई) श्री चंद्रेश कुमार ने “आफ्टर सेल सर्विस” पर जोर दिया और कहा कि समय पर डिस्पैच सायकल को सुनिश्चित करने के लिए देरी और विलंब से बचने के लिए आवश्यक दस्तावेज भी समय पर प्रस्तुत किए जाना चाहिए।
कार्यशाला में बीआरएम, यूआरएम और एमडब्ल्यूआरएम के फिनिशिंग और शिपिंग अनुभागों के प्रतिभागियों ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए। आरंभ में समाधान कार्यशाला के कार्यक्रम समन्वयक और फैसिलिटेटर, उप महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) श्री मुकुल सहारिया ने स्वागत भाषण दिया और कार्यशाला के उद्देश्य और विषय के महत्व पर संक्षेप में प्रकाश डाला।

कार्यशाला के दूसरे भाग में, छह-छह के समूहों में विभाजित प्रतिभागियों ने प्लेट मिल, पीपीसी, टीएंडडी, आरसीएल, एसआरएम-भिलाई के मुख्य महाप्रबंधकों/विभागाध्यक्षों के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी तथा बिना विलंब शुल्क के प्रतिदिन 4000 टन डिस्पैच का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपनी कार्ययोजनायें भी प्रस्तुत की। कार्यशाला के अंत में में उप महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) श्री मुकुल सहारिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि बीएसपी जैसे स्टील प्लांट में ऐसे प्रॉब्लम सॉल्विंग एक्सरसाईज बेहतर निष्पादन के लिए आवश्यक है। इस पीआईडब्ल्यू के माध्यम से बिना किसी विलंब शुल्क के 4000 टन डिस्पैच प्राप्त करने के उद्देश्य से, विभागों के क्रॉस फंक्शनल सेक्शन से प्रतिभागियों को लेकर एक रिजल्ट ओरिएंटेड एचआरडी-इन्टर्वेंशन शुरू किया गया है। जिसमें प्रतिभागियों ने समस्याओं का पता लगाने और वांछित लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से, एक विशिष्ट और ठोस कार्य योजना के माध्यम से समाधान सुझाने के तरीकों की खोज करने के लिए पूरी स्वतंत्रता और अधिकार के साथ विषय वस्तु पर सामूहिक विचार-मंथन किया।
———-

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी कांड में बलिदान हुए लोगों की क्यूआर कोड बताएगा कहानी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी कांड में बलिदान हुए लोगों की क्यूआर कोड बताएगा कहानी

छत्तीसगढ़ में सिजेरियन डिलीवरी और कई जरूरी गायनी इलाज आयुष्मान योजना के दायरे से बाहर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सिजेरियन डिलीवरी और कई जरूरी गायनी इलाज आयुष्मान योजना के दायरे से बाहर

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर स्मृति ईरानी को रानी सौरभ जैन ने दी हार्दिक बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर स्मृति ईरानी को रानी सौरभ जैन ने दी हार्दिक बधाई

छत्तीसगढ़ पर मंडराया ‘डीप डिप्रेशन’! अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पर मंडराया ‘डीप डिप्रेशन’! अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी, Ex MLA सौरभ सिंह को बनाया गया झारखंड का सह-प्रभारी
breaking Chhattisgarh

पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी, Ex MLA सौरभ सिंह को बनाया गया झारखंड का सह-प्रभारी

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन