• Chhattisgarh
  • कृष्णजन्माष्टमी विशेष आलेख : प्रतिकूल परिस्थिति में जन्मा बालक कृष्ण- टीकेश्वर सिन्हा ‘गब्दीवाला’

कृष्णजन्माष्टमी विशेष आलेख : प्रतिकूल परिस्थिति में जन्मा बालक कृष्ण- टीकेश्वर सिन्हा ‘गब्दीवाला’

2 years ago
292

बतौर अध्यापक मैं अपनी कक्षा में बच्चों के समक्ष हमेशा एक चिर-परिचित वाक्य का जिक्र करता हूँ – “प्रतिकूल परिस्थिति में ही प्रतिभा के प्रसून खिलते हैं।” मेरे इस वाक्योच्चारण का आशय होता है कि बच्चों में यह बात घर कर जाय ; क्योंकि उनमें सुनकर सीखने व करने की क्षमता बड़ी प्रबल होती है। इस तथ्यपूर्ण वाक्य का सारगर्भित भावार्थ रखने का प्रयास करता हूँ कि उन्हें इसका गूढ़ अर्थ सरलतापूर्वक समझ आ जाय कि जब किसी शख्स की स्थिति प्रतिकूल होती है; यानी समय अनुकूल नहीं होता; और ऐसे समय नकारात्मक मनोपज अधिक हावी होने लगता है। पर यही एक ऐसा अवसर होता है कि जब आदमी स्वविवेक, धैर्य, संयम व श्रम-साहस के साथ अपना कर्म करता है, तो सफलता उसके कदम चूमती है; अर्थात निश्चित तौर पर सफलता मिलती है। वह सफलता सुकोमल-सुगंधित पुष्प से कम आकर्षक नहीं होती; तब तो यह भी स्पष्ट है कि सफलता रूपी सुमन की छटा बड़ी निराली होती है। आज इस प्रेरक व सारतत्वपूर्ण शब्दसमूह- “प्रतिकूल परिस्थिति में ही प्रतिभा के प्रसून खिलते हैंं।” से मुझे द्वापरशिरोमणि श्रीकृष्णचंद्र जी का अवतरण प्रसंग स्मरण हो रहा है। चूँकि उनका आज अवतरण दिवस है; अतः उनके सम्बंध में कुछ बातों का जिक्र करना प्रासंगिक है।
“प्रतिकूल परिस्थिति में प्रतिभा के प्रसून खिलते हैं।” श्रीकृष्ण जी के जीवनवृत्त पर यह शब्दावली सटीक बैठती है। उनके अवतरण प्रसंग में कुछ इस तरह की प्रतिकूल परिस्थितियाँ निर्मित होती है। पावस ऋतु और बारिश का मौसम। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष। अष्टमी तिथि के मध्य काली रात। कारागार जैसी जगह। है न… प्रतिकूल परिस्थिति ? ऐसे ही समय बालक कृष्ण का जन्म होता है; और जिसे लेकर बंदी पिता वसुदेव जी मूसलाधार बारिश के वक्त रातोंरात उफनती कालिंदी (यमुना) को बमुश्किल पार कर गोकुल की धरा पर पदार्पण करते हैंं। क्या यह नहीं है प्रतिकूल परिस्थिति व कुसमय…? बंदी माता-पिता देवकी-वसुदेव के जूझते परिस्थिति भरे जीवन का निष्कर्ष है- कृष्ण। इस तरह प्रतिकूल परिस्थिति में ही देवकी-वसुदेव को बालक कृष्ण के रूप पुत्र की प्राप्ति हुई।
अब हम कृष्ण की शैशवावस्था की बात करें तो, वह और भी विस्मय भरा रहा है। उसकी जन्मावधि ही अनुकूल व अच्छी नहीं रही, तो फिर शैशवकाल भला कैसे सामान्य हो सकता है। उसकी शैशवावस्था बहुत ही चमत्कारिक रही है। भले माता-पिता व दूसरों को कृष्ण एक चमत्कारिक बालक लगता है; और ईश्वर के प्रति श्रद्धा रखने वालों ने उसे ईश्वर माना। पर जनसाधारण की दृष्टिकोण में कृष्ण एक शिशु था; बालक था। तृणावर्त, वत्कासूर, बकासुर, अघासुर, यमलार्जुन जैसे दानवों का वध कर उसने सामाजिक कुरुतियों का अंत किया। पुतना वध में कृष्ण का एक सामाजिक संदेश रहा कि संसार में एक नारी को अपने हृदय में हर बच्चे के प्रति ममता व स्नेह का भाव रखना चाहिए; छल-कपट की जगह एक नारी-हृदय नहीं है। कोई औरत एक अबोध बच्चे की मृत्यु का कारण न बने। बालस्नेहरहित हृदय निश्चय ही दंड का भागीदार है। इसलिए तत्कालीन समाज में बालकृष्ण द्वारा पुतनावध के रूप में ऐसी सामाजिक व अनैतिक कुरुतियों का अंत आवश्यक था।
कृष्ण का बाल्यावस्था में पदार्पण समूचे संसार के लिए एक संदेशपरक आम बचपन का प्रतीक रहा। गोकुल के घरों से सखाओं के साथ कृष्ण का माखन चुराना सुदृढ़ बालमित्रता का धोतक है। उसने बताया कि मित्रता सबसे समीपस्थ सांसारिक नाता है जिसमें छल, ईर्ष्या-द्वेष, घमंड, बैर जैसे अमानवीय दुर्गुणों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। यमुना तट पर सखाओं के साथ कृष्ण के कंदूक-क्रीडा में स्नेह, एकता, सहयोग, भ्रातृत्व जैसे मानवीय सद्गुण देखने को मिलता है। फिर खोई हुई कंदूक के लिए उसका यमुना में कूद कर नागराज कालिया को यमुना से निष्कासित करना समस्त जलस्रोत को प्रदूषण से बचाना है। बालक कृष्ण का वृंदावन में गो-चारण उसके पशुधनप्रेम का प्रतीक है। उसके अनुसार गोधन से सुख-समृद्धि बढ़ती है। वन-वन गाय चराते हुए कृष्ण के द्वारा कई दानवों का वध करना उसके वनसंरक्षण को अवगत कराता है। इस तरह बालकृष्ण इस जगत में वनपरम्परा, अरण्यसभ्यता व कानन संस्कृति के संवाहक के रूप में स्थापित हुआ। दूध-दही बेचकर घर लौटती ग्वालिनों के द्वारा नदी-ताल में निर्वस्त्र स्नान करना एक अनैतिक कृत्य माना। फिर उसने ग्वालिनों को जो सबक सिखाया; सारा संसार जानता है। बालकृष्ण के द्वारा अपने सिर पर मोरपंख व गले में तुलसीमाला धारण करना प्रकृतिप्रेम का सूचक है। अतएव बालक कृष्ण का संदेश रहा है कि आने वाली पीढ़ी सदैव प्रकृति से प्रेम करती रहे।
कृष्णावतार कथा-प्रसंग में प्रेम का बड़ा महत्व है। उसने मानव जीवन में प्रेम को पूरी प्राथमिकता दी। हर आयु के गोप-ग्वालिनों के द्वारा कृष्ण के प्रति प्रेम बड़ा अनूठा; निराला है। कृष्ण अपने बालपन से ही सबका प्रेमपात्र रहा। उसके प्रति हर वर्ग, आयु, समाज के लोगों का प्रेम उसकी युवावस्था के आकर्षण के कारण नहीं रहा; अपितु उसका सद्चरित्र ही सबका स्नेहभाजन बनने का जरिया बना। बालकृष्ण व धरती के कण-कण के मध्य एक अप्रतिम स्नेह रहा। उसने माना कि प्रकृति में सदैव देने की प्रवृति होती है। प्रकृति के कण-कण की ससम्मान सदैव उचित उपयोगिता ही प्रकृतिप्रेम व पूजा है। इसीलिए तो आवश्यकता पड़ने पर उसने गोकुलवासियों से गोवर्धनगिरि की पूजा करवाई; जिससे देवराज इन्द्र के अहंकार का ध्वंस हो सका। इस तरह बालक कृष्ण व्यक्ति व सामंतवाद का घोर विरोधी कहलाया।
बालक कृष्ण के द्वारा मथुरेश महाराज कंस के वध के रूप में पाप, अधर्म, अन्याय, भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक कुरुतियों का अंत हुआ। महाराज उग्रसेन को मथुरा साम्राज्य की सुपुर्दगी कृष्ण की सहृदयता व उदारता का प्रमाण है। देवी देवकी व वसुदेव को बंदीगृह से मुक्त कराना कृष्ण की माता-पिता के प्रति अपार स्नेह व सम्मान है। इस तरह बालकृष्ण एक साधारण होकर भी असाधारण बालक हुआ। उसके असाधारण बाल्यावस्था ने ही समाज में उसे एक असाधारण नर के रूप में स्थापित किया; और फिर वह नर से नारायण कहलाया। है न…कृष्ण प्रतिकूल परिस्थिति में जन्मा बालक ; जिसमें विलक्षणता कूट-कूट कर भरी हुई थी।

• टीकेश्वर सिन्हा ‘गब्दीवाला’
• बालोद छत्तीसगढ़
• 97532 69282

०००

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे को मिला भारत ‘ए’ टीम में मौका, श्रीलंका दौरे में बिखेरेंगे जलवा
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे को मिला भारत ‘ए’ टीम में मौका, श्रीलंका दौरे में बिखेरेंगे जलवा

अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ रोकेंगे अवैध घुसपैठ, अमित शाह ने दी पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी, बोले- किसी भी हाल में जनसांख्यिकीय परिवर्तन नहीं होने देंगे
breaking National

अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ रोकेंगे अवैध घुसपैठ, अमित शाह ने दी पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी, बोले- किसी भी हाल में जनसांख्यिकीय परिवर्तन नहीं होने देंगे

देश में लॉन्च हुआ फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता
breaking Chhattisgarh

देश में लॉन्च हुआ फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता

ईद मनाकर लौट रहे 49 लोगों की तड़प – तड़प कर दर्दनाक मौत, इस हालत में मिली लाशें
breaking international

ईद मनाकर लौट रहे 49 लोगों की तड़प – तड़प कर दर्दनाक मौत, इस हालत में मिली लाशें

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘बासमती धान मिशन’, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महकेगा प्रदेश का चावल, बढ़ेगी किसानों की आय
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘बासमती धान मिशन’, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महकेगा प्रदेश का चावल, बढ़ेगी किसानों की आय

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – श्री रमेन डेका

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय

भारत के पड़ोस में नया देश बनेगा: म्यांमार के होंगे दो टुकड़े, रखाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर विद्रोहियों का कब्जा, राजधानी सितवे को भी घेरा
breaking international

भारत के पड़ोस में नया देश बनेगा: म्यांमार के होंगे दो टुकड़े, रखाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर विद्रोहियों का कब्जा, राजधानी सितवे को भी घेरा

पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे; मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखा, जनसभा को संबोधित करेंगे
breaking National

पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे; मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखा, जनसभा को संबोधित करेंगे

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान
breaking international

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट
breaking Chhattisgarh

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज
breaking Chhattisgarh

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

कविता

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन