- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- खुशखबरी- सरकार ने किया अलग अलग 10052 पदों में भर्ती का ऐलान , शिक्षा , पुलिस ,राजस्व एवं विद्युत् विभागों में होगी भर्ती.
खुशखबरी- सरकार ने किया अलग अलग 10052 पदों में भर्ती का ऐलान , शिक्षा , पुलिस ,राजस्व एवं विद्युत् विभागों में होगी भर्ती.
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे प्रदेश के मूलनिवासी अभ्यर्थियों हेतु अच्छी खबर है। क्योंकि आज 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अलग – अलग विभाग जैसे – शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत् विभाग एवं पुलिस विभाग के अंतर्गत 10052 नियमित पदों में भर्ती का ऐलान किया है। हालाँकि इनमे से कुछ विभागों में भर्ती की जानकारी कुछ दिन पहले ही प्राप्त हो गई थी। वही आज मुख्यमंत्री ने उक्त पदों में बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया जारी करने की बात कही।
04 नए जिले और 18 नए तहसीलों की सूचि देखें। मुख्य मंत्री का बड़ा ऐलान।
विभाग वार पद विवरण देखें,
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किये गए घोषणा अनुसार और पूर्व में दिए गए जानकारी अनुसार विभागवार निम्न पदों में भर्ती होगी –
उच्च शिक्षा विभाग – 1440 पद
पुलिस विभाग / बस्तर फाइटर्स – 2800
विद्युत् विभाग – 2500
राजस्व विभाग – 1112 पद (तहसील कार्यालय 308 , पटवारी 804)
होम गार्ड – 2200
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई घोषणाएं की जिनमे से प्रमुख रूप से 04 नए जिले और 18 नए तहसीलों की स्वीकृति। वही उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षा प्राप्त करने में आयु सीमा बंधन का समाप्ति भी कर दी गई , उच्च शिक्षा विभाग , राजस्व विभाग, विद्युत् विभाग एवं पुलिस विभाग में 10052 नए पदों में भर्ती की घोषणा।
विभागवार भर्ती की विस्तृत जानकारी नीचे देखें,
1. उच्च शिक्षा विभाग- आज मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1440 पदों में भर्ती का ऐलान किया। 1440 पदों में सहायक प्राध्यापक, खेल शिक्षक / अधिकारी एवं ग्रंथपाल के होंगे। वही मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में अभावों को दूर करने के भी ठोस पहल की है। प्रदेश में 14580 पदों में नियमित शिक्षक भर्ती अंतिम चरण पर पहुँचने की बात कही। एक सप्ताह के भीतर शतप्रतिशत पदस्थापना हो जाने की सम्भावना ब्यक्त किया। शिक्षा के महत्त्व को बताते हुए सार्थक एवं उद्देश्य परक शिक्षा देने की बात कही।
2. पुलिस विभाग / बस्तर फाइटर्स भर्ती- प्रदेश में बहुत जल्द बस्तर फाइटर्स के 2800 पदों में भी शीघ्र भर्ती प्रक्रिया जारी होने की बात कही। हालाँकि इस भर्ती प्रक्रिया में बस्तर एवं सरगुजा संभाग के 07 जिलों के अभयर्थी ही उक्त भर्ती प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे।
बस्तर फाइटर्स भर्ती स्वीकृति आदेश देखें-

3. विद्युत् विभाग – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2500 पदों में विद्युत् विभाग के अंतर्गत भर्ती करने की जानकारी दी। वही इस विभाग के अंतर्गत फिलहाल 1500 पदों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। वही 1000 पदों में भी जल्द भर्ती कर ली जाएगी। वर्तमान में जारी लाइनमेन के 1500 पदों में भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासी और 10 वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।
लाइनमेन भर्ती विज्ञापन देखें-

4 . राजस्व विभाग भर्ती – राजस्व विभाग के अंतर्गत 22 नए स्वीकृत तहसीलों में 308 पदों में भर्ती होगी। राजस्व विभाग द्वारा उक्त पदों में भर्ती हेतु सेट अप भी जारी कर दी गई है। राजस्व विभाग के अंतर्गत नियमित पदों में जाने के योग्यतधारी अभ्यर्थी उक्त भर्ती परीक्षा में भाग ले सकते है।
राजस्व विभाग द्वारा जारी विज्ञापन देखें-

5. होम गार्ड भर्ती – प्रदेश के आश्रम एवं छात्रावासों में महिला होम गार्ड के 2200 पदों में भी भर्ती होगी। हॉस्टल एवं आश्रमों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला होम गार्ड के 2200 पदों में भर्ती की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उक्त पदों में बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नोट – होम गार्ड भर्ती विस्तृत जानकारी यहाँ देखें।
साभार A2Z खबरी न्यूज
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)