- Home
- Chhattisgarh
- ■छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ,रायपुर-छत्तीसगढ़. ■श्रोता दिवस : 20 अगस्त.
■छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ,रायपुर-छत्तीसगढ़. ■श्रोता दिवस : 20 अगस्त.
■मुख्यअतिथि : अनिल सालोमन, आकाशवाणी रायपुर.
■सभापति : श्याम वर्मा, उदघोषक आकाशवाणी रायपुर.
■संयोजक : अशोक बजाज.
■आयोजकीय उदबोधन, परसराम साहू.

छत्तीसगढ़ :
_________
छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रोता दिवस पर अपने परिचय के साथ अपनी रूचि शेयर की। मुख्य अतिथि श्री अनिल सालोमन जी वरिष्ठ प्रसारक आकाशवाणी रायपुर आपने कहा कि रेडियो हमारी प्रतिभा एवं जीवन शैली, संस्कृति को निखारती है, भाषा और साहित्य, सामान्य ज्ञान पर श्रोताओं की अच्छी समझ होती है। अध्यक्षता आकाशवाणी रायपुर के लोकप्रिय उद्घोषक श्री श्याम वर्मा जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के श्रोता बहुत ही जागरूक हैं उनके इन्हीं प्रयासों से2006से लगातार श्रोता सम्मेलन में देश भर के रेडियो श्रोता एक मंच पर अपने प्रिय उद्घोषक से रूबरू होते रहे हैं। और एक दूसरे को भाईचारा का संदेश देते बधाइयां प्रेषित करते हैं। संघ के संयोजक श्री अशोक बजाज जी का संदेश सुनाया जो श्रोताओं में जोश भरने का काम करता है।
रेडियो श्रोता संघ के अध्यक्ष श्री परसराम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जिन्हें हम कभी रेडियो ,पर सुना करते थे वे हमारे सामने हों तो कितनी खुशी होती है जिसका ठिकाना नहीं रहता। हमारे श्रोता सम्मेलन में आकाशवाणी, विविध भारती, उर्दू सर्विस, अन्य केन्द्रों के लोकप्रिय उद्घोषक आकर्षण का केन्द्र होते हैं।कोरोनाकाल में हमने वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया। अभी भी शासन द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए यह शहर से दूर किया गया।
श्री शशांक खरे जी,कम्पीयर आकाशवाणी रायपुर, संपादक दिव्य छत्तीसगढ़, आपने रेडियो श्रोता संघों से पहल की कि रचनात्मक कार्यों में श्रोताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। समाज में एक पहचान स्थापित करें। पूर्व कम्पीयर श्री गोपाल देवांगन जी ने भी अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा वे बच्चों के कार्यक्रम किसलय से जुड़े।समय की महत्ता को उन्होंने आकाशवाणी से ही सीखा।जो जीवन की सफलता में काम आया।
कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा जी ने किया, पर्यावरण संरक्षण पर गीत पेड़ है जीवन, पेड़ है सांसें बहुत सुन्दर प्रस्तुति की। आभार प्रदर्शन ललित बिजौरा जी द्वारा किया। रेडियो संचार का सशक्त माध्यम है, मनोरंजन, शिक्षा, सामान्य ज्ञान, और संस्कार प्रदान करता है।
कार्यक्रम में डॉ एन.पी. यादव, श्रीमती लक्ष्मी यादव,कैलाश यादव, रामाधार शर्मा, विनोद वंडलकर,रविलाल सूर्यवंशी, मुकेश शर्मा, प्रताप पांडे, डॉ नौशाद सिद्दीकी, कृष्ण चंद्र सोनी, संजय साहू, मनोहर डेंगवानी, कमल लखानी, सुरेश सरवैया, अशोक पटेल,आर. सी. कामड़े, अवधेश शुक्ला, अनिल निखाड़े,विनय शर्मा, हिमांशु,धीरज,विराट यादव आदि उपस्थित थे।
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)