• Chhattisgarh
  • ■समूह वागर्थ : ■आज़ के कवि डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’.

■समूह वागर्थ : ■आज़ के कवि डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’.

5 years ago
690

■डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’,नवगीत संग्रह ‘रिश्ते टूट गए’ से साभार.
-प्रस्तुति मनोज जैन ‘मधुर’.
[ संपादक मण्डल ‘वागर्थ’ ]

समूह वागर्थ इन दिनों प्रादर्श नवगीतों की एक सीरीज पर काम कर रहा है। कविता का अपना उद्देश्य होता है। अक्सर देखने में आता है कि हमारे सम्मानीय कवि बन्धु, छन्द का बहुत शानदार वितान, कविता में तान तो देते हैं; परन्तु उन्हें खुद ही पता नहीं चलता कि उन्होंने क्या लिखा ? किसके लिए लिखा ? और क्यों लिखा ? हमारी इस सीरीज में, हम उद्देश्य परक कविता का चयन कर पाठकों के सामने, प्रादर्श रूप में यहाँ प्रस्तुत करते हैं; कि आपका लिखा कैसा हो !

इसी कड़ी में कवि माणिक विश्वकर्मा नवरंग जी का एक नवगीत प्रस्तुत है। वागर्थ उन रचनाओं और रचनाकारों को भी सम्मान देता आया है, जिनका ध्यान धारदार कथ्य की रक्षा में टिका रहता है। हमें उन सुसज्जित छाँदसिक रचनाओं में कोई दिलचस्पी नहीं जिनमें कविता सिरे से नदारद रहती है।
आइए पढ़ते हैं एक प्रादर्श नवगीत
_______
प्रस्तुति
वागर्थ सम्पादक मण्डल
(प्रेषक – मनोज जैन ‘मधुर’)

हम बंजारे
___

गाँव तुम्हारा,शहर तुम्हारा
हम बंजारे

नदी किनारे,नाव नहीं है
दूर-दूर तक,छाँव नहीं है
भटक रहे हैं,इधर-उधर से
मारे-मारे

फँसी न कोई,जाल देखकर
तटबंधों का, हाल देख कर
अपना क्या है,फिर लौटेंगे
हैं,मछुआरे

खुशहाली का,नाम नहीं है
पास किसी के,काम नहीं है
बुरे वक्त में प्यास बुझाएँ
फिर भी खारे

माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’
_______

18 अगस्त 2021 को समूह वागर्थ द्वारा फेसबुक पटल पर प्रस्तुत नवगीत – हम बंजारे पर अनेक साहित्यकारों द्वारा रखे गए विचारों में से कुछ का विवरण निम्नानुसार है –

● नवगीतकार माणिक विश्वकर्मा जी का गीत – हम बंजारे ,
बंजारों पर आधारित है। बंजारे राजस्थान की वह घुमन्तू साहसी जाति जो कबीले के रूप में एक साथ रहती पर कहीं भी अपना घर नहीं बनाते । सत्य को अभिव्यक्त करता भावपूर्ण गीत ।
इसीलिए कवि कह रहा है हम बंजारे हैं ।यह शहर और गांव हमारे लिये नहीं ।
“गांव तुम्हारा / शहर तुम्हारा।
नदी किनारे नाव नही है
दूर दूर तक छांव नहीं है
भटक रहे हैं मारे मारे ।”
बंजारों की अलग कहानी प्रकृति के बीच ही वह रहते हैं । धूप से बचने , छांव भी नहीं और नदी पार करने के लिये नाव भी नही ।सब कुछ अपने दम पर । वन-वन भटकने वाले बंजारे । इसी प्रकार से फंसी न कोई मछली जाल में जाल देख कर ही भाग गई ।अपना क्या है मछुआरे हैं फिर जाल बिछा देंगे उनके लिये । तटबंधों का हाल देख कर नही फंसी ।
खुशहाली का नाम नहीं है
पास किसी के काम नहीं है‌
बुरे वक्त में प्यास बुझाये
फिर भी खारे ।
समसामयिक विषय पर प्रहार बेरोजगारी ।किसी भी हाथ को काम नही है और जब काम ही नहीं है बेरोजगार हैं तो खुशहाली भी कहां से आयेगी तीखा व्यंग्य करते हुये बुरे वक्त में हम ही काम आते हैं फिर भी सभी के लिये खारे ही रहे जो बुरे वक्त में प्यास बुझाने के लिये खारे पानी की तरह। सामाजिक बिडम्बना और विषमताओं को दर्शाता गीत । धन्यवाद । बधाई एवं शुभकामनाएं
उषा सक्सेना
● गीतों की सहज भूमि पर ही गहन भावों की उत्पत्ति होती है और ऐसे गीत ही पाठक से जुड़ पाते हैं । सरल, सार्थक एवं सारगर्भित नवगीत के लिए डा माणिक विश्वकर्मा जी को बहुत बहुत बधाई ।
ज्ञानचंद मर्मज्ञ
● माणिक भाई का रचना फलक काफी विस्तृत है । वह गज़ल तो कहते ही हैं समीक्षा और समालोचना मे भी सिद्ध हस्त हैं । वह गीत और नवगीत न केवल लिखते हैं बल्कि मंचों पर बडे़ मोहक अंदाज मे प्रस्तुत करने के लिये भी जाने जाते हैं । वह छत्तीसगढ़ के उन साहित्यकारों मे से हैं जिन्होने अपनी प्रतिभा के दम पर हिंदी साहित्य जगत मे ऊंचा स्थान प्राप्त किया है । सहज सरल भाषा मे बडी़ बात कह जाना उनकी विशेषता है जिसे प्रस्तुत रचना मे महसूस किया जा सकता है ।नवरंग जी को बधाई और प्रस्तुति के लिये आपको साधुवाद ।
डॉ.अजय पाठक
● माणिक विश्वकर्मा एक बड़ा नाम है कविता में.गज़ल, नवगीत, नयी कविता -कविता की हर विधा के जानकार और हर विधा में निपुण। ‘कम में बम ‘ उनकी खासियत है.वैसे मैं बताना चाहूँगा कि ‘कम में बम ‘का प्रयोग इसके पहले किसी ने किया हो, मुझे याद नहीं.यदि किसी ने किया हो, तो संदर्भ सहित बताएँ। बहरहाल माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग ‘की बात चल रही थी।नवरंग सर न स्वयं साहित्य की हर विधा के ज्ञाता हैं, अपितु हर विधा के जानकारों को उचित स्थान व सम्मान देते हैं। इन्हें उन लोगों से बहुत चिढ़ है, जिन्हें साहित्य का ‘स’ नहीं आता, किन्तु जुगाड़-तुगाड़ से साहित्य में पुरस्कार पाने और बाँटने लगे हैं।
शैलेश बोहरे सँजरिया
● अभी माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ जी के दो नवगीत संग्रह आए हैं। नवगीत कविता की चुनौती संवाद को लेकर है। अब तक की नवगीत कविता या तो बयान देती रही, अथवा ब्यौरे देती रही। स्थितियों की विकटता अथवा प्रेम, करुणा आदि की कहीं किसी से साम्यता दिखा कर उसके प्रभाव को बढ़ाने में लगी रही। किन्तु, वह जन से संवाद नहीं कर पाई। आज सबसे बड़ी जरूरत है उसके जनसंवादी होने की है। आज तक कोई भी जनसंवादी स्वर कभी लय विहीन नहीं देखा गया। यहाँ तक कि उर्दू नज़्म में भी लय है। गद्य कविता के कंटेंट फूल होकर भी जनसंवादी न होने का कारण उसका लयहीन होना ही है। लय में ही छंद भी है।
नवरंग जी की नवगीत कविता में एक जनसंवादी स्वर है। उसके भीतर से जो कहन आ रही है, उसमें इस संवाद की पुकार है। इसलिए यह उल्लेखनीय है। इसलिए नवरंग जी का अभिनन्दन है। नवरंग जी हिन्दी ग़ज़ल के प्रतिष्ठित और स्थापित हस्ताक्षर हैं। हिंदकी के नाम से हिन्दी ग़ज़ल के लिए बड़ा काम किया है उन्होंने। उनके नवगीतों में भी कविता का वही संवाद स्वर दिखाई पड़ता है, जो ग़ज़ल को आम आदमी से जोड़ती है। वागर्थ को साधुवाद नवरंग जी का नवगीत पढ़वाने के लिए। सादर…
राजा अवस्थी, कटनी
● बहुत सुंदर और भावपूर्ण नवगीत। आ.नवरंग जी को हार्दिक बधाई और आभार वागर्थ समूह।
हरगोविंद मैथिल
● सुन्दर व सशक्त नवगीत! डॉ.राकेश सक्सेना
● नवगीत पढ़ने के ही साथ साथ दृश्य भी गीत बनकर उभर आते हैं। बेहतरीन सृजन के लिए बहुत बहुत बधाई आदरणीय नवरंग जी।
श्रवण चोरनेले
● बहुत शानदार नवगीत… बहुत प्रभावी कहन ।
राजकुमार महोबिया
● सुंदर नवगीत है, नवरंग जी को बधाई |
श्रीकृष्ण शर्मा
● संदर्भ अनुकरणीय है , वागर्थ समूह का कार्य वाकई सराहनीय है । मनोरंजन के लिए लिखना तो सभी करते हैं परंतु मार्गदर्शन के लिए लिखना सबसे होता भी नहीं है , लेकिन नहीं हो सकता ऐसा भी कदापि नहीं । साहित्य से जुड़े रहने का लाभ साहित्य साधक को तो होता ही है परंतु देश समाज को भी हो इस दृष्टिकोण से यदि कोई संस्था प्रेरित करती है तो अनेक साधुवाद । ” हम बंजारे ” की पंक्तियां केवल व्यथा को ही व्यक्त नहीं करतीं वरन् मानव द्वारा स्वयं के ही लिए रोपित संकट को भी व्यक्त करती हैं । अनेक शुभकामनाएं ।
हेमंत माहुलीकर
● नदी किनारे नाव नहीं है
दूर दूर तक छाँव नहीं है
वाह,नवरंग जी के गीत भीतर तंक छू जाते हैं।
विजय राठौर
● आदरणीय दादा नवरंग जी के शानदार नवगीत मनोज जी आपने पटल पर आज रखे।बहुत आभार आपका।
श्याम सुन्दर तिवारी
● शानदार गीत के लिए हार्दिक बधाई। – सुरेन्द्र वाजपेयी
● बहुत बढ़िया सुन्दर भावपूर्ण नवगीत.. बहुत बहुत बधाई हार्दिक शुभकामनाएं।
केवल कृष्ण पाठक
● आसान और अर्थ पूर्ण लिखना दुष्कर कार्य है, आदरणीय नवरंग जी यह काम सहजता से करते हैं। यह उनकी विशिष्टता है।
ओमप्रकाश यादव
● दमदार – गिरिश पंकज
● थोड़े में बहुत कुछ सारगर्भित कह दिया।
आपकी कविता को सलाम ।
राम अवधेश सिंह
● सरल शब्दों में मोती पिरोना कोई आपसे सीखे
ओम गोंडुले
● आनन्ददायक नवगीत ,मनभावन लेखन
आज के दौर में ऐसे साहित्य की बहुत आवश्यकता है
धर्मराज देशराज
● वर्तमान को उकेरता बहुत ही प्रभावी नवगीत।बधाई बहुत-बहुत बधाई नवरंग जी।
डॉ.पी.सी.लाल यादव
● आ० माणिक विश्वकर्मा जी के नवगीत पहेलियाँ नही बुझाते, सरल सहज बिम्बों का वितान रचते हैं.
रूपेन्द्र राज
● अद्भुत नवगीत । अभिव्यक्ति एवं अनुभूति का सुन्दर समन्वय।
पुन्नी विश्वकर्मा
● बेहद उम्दा एवं लाजवाब नवगीत सेवक राम
● बहुत उम्दा दिनेश सत्यार्थी
● वाह दीपक विश्वकर्मा
● जानदार राकेश शर्मा
● बहुत सुन्दर नवगीत मधुलिका दुबे
● बहुत सुन्दर रचना गीता विश्वकर्मा
● बहुत सुन्दर उमरचंद जायसवाल
● ज़ानदार राकेश शर्मा
● भावपूर्ण नवगीत -साधुवाद संगीता ताम्रकार
● वाह,शानदार जयहिंद
● बहुत ही सुन्दर ,वाह संगम त्रिपाठी
● बहुत सुन्दर राम आश्रय जायसवाल
● बहुत बढ़िया नवगीत आशा देशमुख
● बहुत सुन्दर और भावपूर्ण महेश गुप्ता

सभी साहित्यकारों एवं सुधीजनों को माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

♀ कवि संपर्क-
♀ 94241 41875

■■■ ■■■

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘बासमती धान मिशन’, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महकेगा प्रदेश का चावल, बढ़ेगी किसानों की आय
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘बासमती धान मिशन’, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महकेगा प्रदेश का चावल, बढ़ेगी किसानों की आय

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – श्री रमेन डेका

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय

भारत के पड़ोस में नया देश बनेगा: म्यांमार के होंगे दो टुकड़े, रखाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर विद्रोहियों का कब्जा, राजधानी सितवे को भी घेरा
breaking international

भारत के पड़ोस में नया देश बनेगा: म्यांमार के होंगे दो टुकड़े, रखाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर विद्रोहियों का कब्जा, राजधानी सितवे को भी घेरा

पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे; मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखा, जनसभा को संबोधित करेंगे
breaking National

पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे; मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखा, जनसभा को संबोधित करेंगे

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान
breaking international

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट
breaking Chhattisgarh

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज
breaking Chhattisgarh

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा
breaking National

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार
breaking Chhattisgarh

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार

कविता

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन