- Home
- Chhattisgarh
- सीजी ब्रेकिंग- राज्य सरकार ने इस दिन की सामान्य अवकाश की घोषणा
सीजी ब्रेकिंग- राज्य सरकार ने इस दिन की सामान्य अवकाश की घोषणा
4 years ago
362
0
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने सामान्य अवकाश में एक और छुट्टी जोड़ दी है। 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार पर छेरछेरा के मौके पर अब सामान्य अवकाश रहेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने इसे एच्छिक अवकाश की श्रेणी में रखा था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस छुट्टी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में मनाये जाने वाले छेरछेरा पर्व के लिए पूर्व में घोषित एच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।
अधिसूचना में राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि
दिनांक 17 जनवरी 2022 सोमवार को छेरछेरा पर्व हेतु सामान्य अवकाश घोषित करते हुए वर्ष 2022 के लिए घोषित अवकाशों की अधिसूचना समान्य अवकाश की सूची में स्थापित करता है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)