- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नमी आने के कारण, प्रदेश में 9 व 10 फरवरी को हो सकता है बारिश
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नमी आने के कारण, प्रदेश में 9 व 10 फरवरी को हो सकता है बारिश
4 years ago
696
0
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ सकती है,जिससे छत्तीसगढ़ के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन हो सकता है। प्रदेश में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से लेकर 10 फरवरी की रात तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 एवं 10 फरवरी को सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)