योगी मंत्रिमंडल में होगे 4 उपमुख्यमंत्री, पीएम मोदी के साथ करेगे मंथन, जाने किन नामों पर लग सकती है मुहर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ से दिल्ली आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ दिल्ली में बड़े नेताओं से मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट पर भी चर्चा करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर भी चर्चा की जाएगी।
बेबी रानी मौर्य, ब्रजेश पाठक और स्वतंत्रदेव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य। चुनाव में हार के बावजूद केशव प्रसाद मौर्य को यह जिम्मेदारी दी जा रही है। पार्टी को लगता है कि 2024 के विधानसभा चुनावों में इसका फायदा मिल सकता है। वहीं दिनेश शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। स्वतंत्रदेव सिंह अभी प्रदेश पार्टी अध्यक्ष हैं और जीत में उनका भी अहम योगदान रहा है। अब पार्टी उन्हें ईनाम देगी
योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी रविवार को दिल्ली में रहेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने योग्यता, जाति और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर संभावित उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की एक बुनियादी सूची तैयार की है क्योंकि भाजपा अपने मंत्रिमंडल में हर जाति को जगह देती है। सूची में अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व का होगा। उपमुख्यमंत्री पद के लिए स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर चर्चा चल रही है। स्वतंत्र देव सिंह परिवहन मंत्री थे, इसके अलावा वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)