- Home
- Chhattisgarh
- ▶️ पूर्व प्रकाशित : हिंदी गौरव दिवस पर विशेष का दूसरा भाग : विश्वभाषा हिंदी – डॉ. महेशचंद्र शर्मा.
▶️ पूर्व प्रकाशित : हिंदी गौरव दिवस पर विशेष का दूसरा भाग : विश्वभाषा हिंदी – डॉ. महेशचंद्र शर्मा.
आज वैश्विक स्थिति और परिस्थितियाँ हिन्दी और हमारे अनुकूल हैं। 2018 के11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा हिन्दी हेतु प्रगति सूचक कोशिशें पूरी की जारही हैं। यहाँ से जारी साप्ताहिक हिन्दी बुलेटिन शीघ्रातिशीघ्र दैनिक होनेवाला है। हिन्दी में ट्विटर एकाउंट खोला जा चुका है। विश्व के अनेक विमान पत्तनों पर ” नमस्ते” और ” क्या हाल-चाल है? ” आराम से और खूब सुना जासकता है। भारत की सुदृढ़ आर्थिक स्थिति भी हिन्दी को मज़बूत और लोकप्रिय कर रही है। पर्यटन उद्योग भी सहायक है। बहु राष्ट्रीय कम्पनियों ने मारकेटिं और कस्टमर केयर में सामान्य हिन्दी अनिवार्य करदी है। हिन्दी फ़िल्मों की लोकप्रियता भी सहायक है। हमारे रेस्तरां में 75% विदेशी मूल के लोगों ने नान रोटी और मसाला-डोसा को अन्तर्राष्ट्रीय व्यंजन घोषित कर दिया है। कुल मिलाकर ज्ञान- विज्ञान और विज्ञापन आदि से समृद्ध हिन्दी भाषा अब वैश्विक भाषा के रूप मे है। तो आईये अबआप-हम केवल एक दिन ” हिन्दी दिवस ” नहीं अपितु हर दिन ” राष्ट्रभाषा – विश्वभाषा हिन्दी ” का पर्व मनायें और उस पर गर्व करें। जय भारत, जय भारती।

•डॉ.महेशचंद्र शर्मा शोध लेख प्रस्तुत करते हुए…
[ •’ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ शिक्षण प्रतिनिधि द्वारा ]
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)