- Home
- Chhattisgarh
- खेल आसपास : एचव्हीसी भिलाई ने प्रतिभाशाली खिलाड़ी कुमारी आकांक्षा बनाफर और कुमारी पलक हिरानी को सम्मानित किया : दोनों खिलाडियों को स्मृति चिन्ह और रु. 5001/- का नगद पुरुस्कार दिया गया
खेल आसपास : एचव्हीसी भिलाई ने प्रतिभाशाली खिलाड़ी कुमारी आकांक्षा बनाफर और कुमारी पलक हिरानी को सम्मानित किया : दोनों खिलाडियों को स्मृति चिन्ह और रु. 5001/- का नगद पुरुस्कार दिया गया

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : HVC ने HVC ग्राउंड के अब तक के दो सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, कुमारी आकांक्षा एवं कुमारी पलक हिरानी को सम्मानित किया l
कुमारी आकांक्षा बनाफर HVC और छत्तीसगढ़ राज्य की पहली खिलाड़ी है जिन्होंने इस वर्ष बैंगलोर में भारतीय वरिष्ठ महिला वॉलीबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
कुमारी पलक हिरानी पहली HVC वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच बार छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ इस साल NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) पास की।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिजू एंथोनी, राजस्व प्रभारी भिलाई नगर थे। श्री सुरेश (बाबे) ने इस कार्यक्रम में अध्यक्षता की तथा विशिष्ट अतिथि श्री इंद्रजीत सिंह, श्री डेविड तथा श्री संजय दानी थे l कुमारी आकांक्षा तथा कुमारी पलक को HVC परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह तथा ₹5001/= नगद पुरस्कार स्वरूप दिया गया l विनोद नायर ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों को इसी तरह खेल एवं पढ़ाई में आगे बढ़ने प्रेरित किया l इस अवसर पर HVC के प्रशिक्षक श्री V.N. सोनी, श्री संधू, श्री राजू कैमल तथा श्रीमती चेतना को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा हाल ही में विभिन्न समूह में स्कूल संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले HVC के 18 खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l अंत में इस पूरे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सीजू एंथोनी ने सभी खिलाड़ियों को आकांक्षा एवं पलक से प्रेरणा लेकर ईमानदारी से मेहनत करने कहा तथा आश्वासन दिया की HVC वॉलीबॉल ग्राउंड के अपग्रेडेशन के लिए जो भी आवश्यकता होगी उसे जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा l अंत में भिलाई स्टील प्लांट के OHP डिपार्टमेंट से सेवानिवृत्त हुए CGM, श्री राजेश धारकर जी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया l पूरे कार्यक्रम को Dr. ज्योति धारकर एवं श्री V.C. शेखर ने बहुत ही उम्दा ढंग से संचालित किया l
स्वागत एवं सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम के दौरान वॉलीबॉल के वरिष्ठ अधिकारी श्री S.N.नेमा, श्री नईमुद्दीन हनफी, श्री R.B. कोरी, श्री राजेंद्र राय, श्री सुशांत डे, श्री गनी अहमद, श्री D.शाजी, श्री सुजीत चक्रवर्ती, श्री गगन सिंह, श्री दीपांकर मुखर्जी, आकांक्षा एवं पलक का पूरा परिवार तथा HVC के सैकड़ो खिलाड़ी मौजूद थे.

ये जानकारी विनोद नायर ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)