- Home
- Chhattisgarh
- वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का आया बड़ा बयान
वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का आया बड़ा बयान
3 years ago
142
0
वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कांग्रेस के विरोध को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हर राष्ट्रहित की बात के विरोध करने की आदत बना ली है. मोदी जी कुछ भी अच्छे कदम उठाते हैं जिससे राष्ट्र के लोगों का हित हो कांग्रेस इसका विरोध करना शुरू कर देती है. लेकिन देश मोदी जी के फैसलों का स्वागत करता है. 370 हटाने का विरोध करने वाली कांग्रेस है. सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करने वाली कांग्रेस है. उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के कारण सभी चीजें सही हो जाएंगी. आचार संहिता लगे होने के कारण विकास कार्य में बाधा आती है. सालों चुनाव चलने के कारण विकास कार्य रुक जाते हैं.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)