आज हिंदी दिवस पर विशेष रचना – डॉ. दीक्षा चौबे
2 years ago
526
0
💓
हिंदी दिवस विशेष दोहे
-डॉ.दीक्षा चौबे
[ दुर्ग छत्तीसगढ़ ]
अर्थपूर्ण संवाद हो, भावों का अनुवाद ।
हिंदी ध्वनि की गूँज का, विश्व करे अनुनाद ।।
वैज्ञानिक तार्किक सदा, ध्वनि मूलक आधार।
उच्चारण में स्पष्टता, भाव करे संचार ।।
लिखें लिपि देवनागरी, प्रकट करें उद्गार ।
सरल सहज हिंदी पढ़ें, हो जाएगा प्यार ।।
वर्गीकृत व्यंजन हुए, लिपि यह हुई विशेष।
लिखना पढ़ना हो सरल,भ्रमित करे न लेश ।।
वर्ण सभी आसान हैं,सबकी स्वर ध्वनि स्पष्ट ।
सीखें पढ़ना बोलना, होता कभी न कष्ट ।।
मूक वर्ण होता नहीं, अलग-अलग उच्चार।
सक्षम प्रस्तुति दे सदा, भाव अर्थ विस्तार ।।
सब रिश्तों को नाम दे, शब्दावली समृद्ध ।
भावों की अभिव्यक्ति दें,युवा बाल या वृद्ध ।।
•संपर्क –
•94241 32359
💓💓💓💓💓
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)