- Home
- Chhattisgarh
- सम्मान : ‘ बंगीय साहित्य संस्था ‘ का मुखपत्र ‘ मध्यबलय ‘ को ‘ शिल्प ओ साहित्य ‘ द्वारा प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित : सम्मान पत्रिका के संपादक दुलाल समाद्दा र को ‘ शिल्प ओ साहित्य ‘ के 150 वें प्रकाश उत्सव में दिया गया…
सम्मान : ‘ बंगीय साहित्य संस्था ‘ का मुखपत्र ‘ मध्यबलय ‘ को ‘ शिल्प ओ साहित्य ‘ द्वारा प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित : सम्मान पत्रिका के संपादक दुलाल समाद्दा र को ‘ शिल्प ओ साहित्य ‘ के 150 वें प्रकाश उत्सव में दिया गया…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : छत्तीसगढ़ की तकरीबन 65 वर्ष पुरानी बांग्ला साहित्यिक संस्था है – बंगीय साहित्य संस्था
संस्था द्वारा नियमित रूप से बांग्ला में साहित्यिक लिटिल पत्रिका का प्रकाशन करती है, जिसका नाम है – मध्यबलय.
इस समय पत्रिका का संपादन बांग्ला और हिंदी के चर्चित कवि दुलाल समाद्दा र कर रहे हैं.

{ बाएँ से – दुलाल समाद्दार और प्रकाश चंद्र मण्डल }
देश की प्रतिष्ठित बांग्ला साहित्यिक संस्था शिल्प ओ साहित्य के 150 वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर दुर्गापुर कोलकाता के विराट सृजनी हॉल में ‘ बंगीय साहित्य संस्था ‘ द्वारा प्रकाशित लिटिल पत्रिका मध्यबलय को प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान पत्रिका के संपादक दुलाल समाद्दार ने ग्रहण किया. इस अवसर पर ‘ बंगीय साहित्य संस्था ‘ के सह सचिव व बांग्ला एवं हिंदी के चर्चित कवि नाट्य कार प्रकाश चंद्र मण्डल भी उपस्थित थे.
सम्मान मिलने पर ‘ बंगीय साहित्य संस्था ‘ के सभी पदाधि कारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी है.
▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)