• Chhattisgarh
  • भारत – कनाडा बिगाड़ : सावधान रहिए, आगे खाई है! – राजेंद्र शर्मा

भारत – कनाडा बिगाड़ : सावधान रहिए, आगे खाई है! – राजेंद्र शर्मा

3 years ago
346

अक्सर कहा जाता है कि किसी देश की विदेश नीति, उसकी घरेलू नीति का ही विस्तार होती है। लेकिन, हरेक सामान्यीकरण की तरह, इस सूत्र में भी एक हद तक ही सचाई है। भारत और कनाडा के रिश्तों में ताजा बिगाड़ के सिलसिले में इस सचाई को याद रखना और भी जरूरी है। आखिरकार, कहा-सुनी के ताजा चक्र में कनाडा और भारत, एक-दूसरे पर विदेशी नीति के कदमों से, घरेलू राजनीतिक हित साधने के ही तो आरोप लगा रहे हैं। अगर भारत सरकार, कनाडा की ट्रूडो सरकार पर, अपने राजनीतिक लाभ के लिए, कनाडा को आधार बनाकर खासतौर पर भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने में लगे, खालिस्तान समर्थकों के प्रति नरमी बरतने से लेकर उन्हें संरक्षण देने तक के आरोप लगा रही है, तो दोनों देशों के रिश्तों में मौजूदा बिगाड़ आया ही ट्रूडो के अपने देश की संसद में खड़े होकर यह आरोप लगाने के बाद कि कनाडा निवासी, किंतु भारत में आतंकवाद के लिए वांछित, खालिस्तान समर्थक नेता निज्जर की हत्या में, भारतीय एजेंसियों का हाथ लगता है।

विदेश नीति के कदमों से सीधे-सीधे घरेलू राजनीतिक स्वार्थ साधे जाने के आरोपों के बाद, मामला सिर्फ कहा-सुनी तक सीमित नहीं रह सकता था और नहीं रहा है। ट्रूडो के संसद में उक्त आरोप लगाने के बाद ही, कनाडा ने सुरक्षा मामलों से जुड़े भारत के एक शीर्ष राजनयिक अधिकारी को निष्कासित भी कर दिया तथा बात और भी बिगाड़ते हुए, उसका नाम मीडिया में लीक भी कर दिया। जवाब में भारत ने भी, आरोपों को सिरे से खारिज करने के साथ ही, कनाडा के एक राजनयिक को इसी प्रकार निष्कासित कर दिया। दोनों ओर से एक-दूसरे देश के लिए प्रतिकूल ट्रेवल एडवाइजरी जारी किए जाने के एक चक्र के बाद, अंतत: भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवाओं पर भी रोक लगा दी। उसके ऊपर से कनाडा पर कूटनीतिक सुविधाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए, उसे भारत में अपने मिशन को सिकोड़ने के लिए भी कह दिया गया।

दुर्भाग्य से, भारत के इस ‘मुंह तोड़’ जवाब के बाद भी, कनाडा के पांव पीछे खींचने और तनाव में कमी के, कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। उल्टे इस बीच कनाडा ने निज्जर मामले में अपने आरोपों पर यह कहकर जोर और बढ़ा दिया है कि उसके पास भारतीय कूटनीतिज्ञों के संवादों के रूप में खुफिया जानकारियां हैं, जो संदेहों को पुख्ता करती हैं। इस दौरान उसने यह कहकर कि ये साक्ष्य उसे फाइव आईज़ नाम की पांच पश्चिमी देशों की साझा खुफिया व्यवस्था में शामिल एक अन्य देश के जरिए हासिल हुए हैं, इस मामले में अमरीका समेत अन्य पश्चिमी ताकतों को भी खींच लिया है। फाइव आईज़ में अमरीका तथा कनाडा के अलावा यूके, आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड भी शामिल हैं। अमरीका समेत इन पश्चिमी ताकतों ने भी इन खुफिया जानकारियों को आम तौर पर स्वीकार ही किया है और कनाडा के आरोपों को गंभीर बताते हुए, भारत से जांच में सहयोग करने का ही आग्रह किया है। अब तक यह भी साफ हो चुका है कि ट्रूडो जिन खुफिया जानकारियों की दुहाई दे रहे हैं, वास्तव में फाइव आईज़ के हिस्से के तौर पर खुद अमरीका द्वारा ही मुहैया करायी गयी थीं।

जाहिर है कि यहां आकर यह विवाद, महज भारत-कनाडा नहीं रह गया है, बल्कि कहीं बड़ा रूप ले चुका है। विवाद के सार्वजनिक होने के बाद से, यह जानकारी भी सामने आ चुकी है कि ट्रूडो के संसद में बयान देने से पहले से कनाडा, भारत के साथ यह मामला उठा रहा था। जी-20 के दौरान, विशेष रूप से मोदी-ट्रूडो की उप-वार्ताओं में न सिर्फ यह मुद्दा उठा था, बल्कि उस पर तीखे मतभेद भी सामने आए थे। इतना ही नहीं, उसी दौरान अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया था और भारत तथा कनाडा के बीच बात बिगड़ने से बचाने की कोशिश की थी। बहरहाल, इस विवाद के सामने आने के बाद से पश्चिमी ताकतों का आम तौर पर जो रुख देखने को मिल रहा है, उससे इतना तो साफ ही है कि भारत उनसे, बीच-बचाव कराने से ज्यादा मदद या समर्थन की उम्मीद नहीं कर सकता है।

इसे देखते हुए, कनाडा के खिलाफ खालिस्तानी आतंकवाद के प्रति नरमी से लेकर, उसका राजनीतिक फायदा उठाने तक के भारत के आरोप, मुंहतोड़ जवाब के लिए सरकार के घरेलू समर्थकों से तालियां भले बजवा लें, पर कनाडा को अलग-थलग करने और भारत के लिए समर्थन जुटाने के लिए, खास मददगार नहीं हैं। उल्टे ऐसा लगता है कि इस मामले में भारत की एक कमजोरी पश्चिम के हाथ लग गयी है, जिसका वह भारत को और दबाकर अपने खेमे में बांधे रखने के लिए इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करेगा। कहने की जरूरत नहीं है कि मोदी राज में भारत में जिस तरह वास्तविक कानून का राज कमजोर हुआ है और एन्काउंटर से लेकर बुलडोजर तक के ‘न्याय’ को बढ़ावा दिया जा रहा है, उसने शेष दुनिया की नजरों में ‘‘यह भारत की नीति नहीं है’’ के हमारे खंडनों की साख को बहुत घटा दिया है। इस्राइल की मोसाद जैसी एजेंसियों की इसी तरह की कार्रवाईयों को वर्तमान भारतीय शासन किस तरह अनुकरणीय उदाहरण की तरह देखता है, जाहिर है कि यह भी बाकी दुनिया से छुपा हुआ नहीं है। लेकिन, यह किसी को नहीं भूलना चाहिए कि इस्राइल, पश्चिमी ताकतों के समर्थन के बल पर ही, दूसरे देशों की धरती पर इस तरह की कार्रवाईयां जारी रख सका है। और सब कुछ के बावजूद भारत, पश्चिमी ताकतों के वैसे अकुंठ समर्थन की उम्मीद नहीं कर सकता है, जैसा समर्थन जाहिर है कि पश्चिम के अपने ही घरेलू राजनीतिक नीतिगत कारणों से, इस्राइल को सहज उपलब्ध है।

इन हालात में भारत को सरकार के घरेलू समर्थकों को संतुष्ट करने के लिए ‘जैसे को तैसा’ जवाब देने के लालच में फंसने के बजाए, बारीक तथा धीरज की मांग करने वाले, कूटनीतिक तरीकों से ही रिश्तों की इस उलझी हुई गांठ को खोलने की कोशिश करनी चाहिए। कनाडा के लिए वीजा सेवाएं बंद करने जैसे कदम, ऐसी ही जवाबी प्रतिक्रिया के साथ, टकराव को और बढ़ाने के अलावा, कनाडा में रह रही भारतीय मूल के लोगों की खासी आबादी के लिए और विशेष रूप से कनाडा पढ़ने जाने वाले छात्रों की विशाल संख्या के लिए, परेशानी ही बढ़ाने का काम करेंगे। याद रहे कि पिछले साल कनाडा ने तीन लाख से ज्यादा भारतीयों के लिए वीसा दिए थे और भारत ने उससे थोड़े ही कम कनाडावासियों के लिए। इस विशाल संख्या को, बिगड़े रिश्ते की गांठ को खोलने के साधन के रूप में इस्तेमाल करने में ही समझदारी है, न कि उसे गुरुगांठ में तब्दील करने का बहाना बनाने में।

इसी प्रकार, कनाडा स्थित नामित खालिस्तान समर्थक आतंकवादी, गुरुपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब स्थित संपत्तियों को जब्त करने के फौरन बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआइए) ने अपनी कार्रवाईयों का दायरा और बढ़ाया है। उसने कनाडा, अमरीका, यूएई, आस्ट्रेलिया आदि में जमे, ऐसे 19 वांछितों की सूची जारी कर, उनके ओसीआइ कार्ड रद्द कराने की तथा उनकी भारत स्थित संपत्तियों की पहचान से शुरू कर, आर्थिक मुश्कें कसने की कार्रवाइयां शुरू कर दी हैं। ये कार्रवाईयां सबसे पहले तो इन सभी के लिए भारत के दरवाजे बंद करेंगी। ये कार्रवाईयां चूंकि मूलत: अपने बचाव की कार्रवाईयां हैं, इसलिए इन पर अगर कोई वास्तविक सवाल उठ सकता है, तो यही कि ये कदम पहले ही क्यों नहीं उठा लिए गए? जहां तक विदेश में शरण लिए बैठे खालिस्तानी प्रचारकों का सवाल है, सीधे उन पर इन कदमों का खास असर तो शायद नहीं पड़े, पर ये कदम कम-से-कम उन्हें शरण देने वाले देशों के सामने भारत की चिंताओं की गंभीरता को तो रेखांकित करेंगे ही और उनकी गतिविधियों पर कुछ अंकुश लगाने का भी काम कर सकते हैं।

फिर भी इस सिलसिले में यह याद रखना चाहिए कि भारत में खालिस्तानी आतंकवाद-विरोधी सक्रियता, सिर्फ कनाडा आदि मेें बैठेे खालिस्तान समर्थकों पर घेरा कसने का काम ही नहीं करेगी, वह खुद हमारे देश में खालिस्तान समर्थकों को पब्लिसिटी मुहैया कराने का भी काम करती है। दूसरे शब्दों में, इस मामले में अनुपात तथा संयम का सहारा लेना इसलिए और भी जरूरी है कि कहीं ‘भेड़िया आया, भेड़िया आया’ का शोर मचाने के चक्कर में, भेड़िये को न्यौत ही नहीं लिया जाए और पंजाब में, जहां अब तक खालिस्तानी आतंकवाद का शायद ही कोई समर्थन है, वास्तव में यह समस्या खड़ी ही नहीं हो जाए। यही इस मामले में विदेश नीति को संकीर्ण घरेलू नीति का विस्तार बनाने का, सबसे बड़ा खतरा है। कूटनीति का क्षेत्र, सुई का क्षेत्र है, वहां तलवार चलाना, काम बिगाड़ ही सकता है।

राजेंद्र शर्मा
[ लेखक ‘ लोकलहर ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

कल स्कूल-कॉलेज के अलावा सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद, 12 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश
breaking Chhattisgarh

कल स्कूल-कॉलेज के अलावा सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद, 12 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश

छत्तीसगढ़ में 13 महीने में दो बार बढ़ी बिजली की दरें, 201 से 400 यूनिट वालों पर 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 13 महीने में दो बार बढ़ी बिजली की दरें, 201 से 400 यूनिट वालों पर 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ में जड़ी, बूटी, औषधीय पौधे उगाओ, एडवांस में लाखों पाओ, राज्य सरकार ने जारी की प्रोत्साहन राशि
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में जड़ी, बूटी, औषधीय पौधे उगाओ, एडवांस में लाखों पाओ, राज्य सरकार ने जारी की प्रोत्साहन राशि

तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने कहा – जो कहती है उसके विपरीत चलती है भाजपा, राम नाम जपना, पराया माल अपना
breaking Chhattisgarh

तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने कहा – जो कहती है उसके विपरीत चलती है भाजपा, राम नाम जपना, पराया माल अपना

राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
breaking Chhattisgarh

राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…

महतारी वंदन योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट: 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट: 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर, महिला दलाल और ग्राहकों समेत कुल 9 गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर, महिला दलाल और ग्राहकों समेत कुल 9 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर; 400 नाम हटाए गए

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल
breaking Chhattisgarh

ATM से मिलेगा अनाज : रायपुर समेत 3 शहरों में ग्रेन एटीएम शुरू, दूसरे राज्य के हितग्राही भी कर सकेंगे इस्तेमाल

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…
breaking Chhattisgarh

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन