- Home
- Chhattisgarh
- स्वागत : भारतीय फुटबॉल टीम के सितारे अर्श अनवर का भिलाई लौटने पर हुआ स्वागत : विधायक देवेंद यादव और ‘ अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ‘ ने किया स्वागत
स्वागत : भारतीय फुटबॉल टीम के सितारे अर्श अनवर का भिलाई लौटने पर हुआ स्वागत : विधायक देवेंद यादव और ‘ अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ‘ ने किया स्वागत
2 years ago
168
0
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : चीन से मुकाबला कर लौटी भारतीय फुटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ में एक मात्र खिलाड़ी रहे अर्श अनवर के अपने गृह नगर भिलाई पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। विधायक देवेंद्र यादव व अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अर्श का फूलों के साथ स्वागत किया गया। सेक्टर-5 चौक पर अर्श के परिजनों का भी विधायक देवेंंद्र यादव व सोसाइटी की तरफ से फूलों से स्वागत किया गया। इस दौरान अल मदद सोसाइटी की प्रेसीडेंट अंजुम अली, सदस्यगण कौसर खान, शाहीन खान, शम्शुन खान, रुखसाना, रेहाना, फरीदा, आयशा आलम, जुल्फी, सलीम, आरिफ, अब्दुल, अनवर, मौला व अन्य लोग शामिल थे। सभी ने अर्श के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



🤝🤝🤝🤝🤝
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)