• Chhattisgarh
  • डॉ.राम मनोहर लोहिया 12 अक्तूबर पुण्यतिथि : जब सड़कें सूनी हो जाती है तो संसद आवारा हो जाती है. जिंदा कौमें पांच साल तक इंतजार नहीं किया करती. -आलेख गणेश कछवाहा

डॉ.राम मनोहर लोहिया 12 अक्तूबर पुण्यतिथि : जब सड़कें सूनी हो जाती है तो संसद आवारा हो जाती है. जिंदा कौमें पांच साल तक इंतजार नहीं किया करती. -आलेख गणेश कछवाहा

3 years ago
1096

डॉ लोहिया आज ज्यादा प्रासंगिक – “जब सड़कें सूनी हो जाती है तो संसद आवारा हो जाती है।”-

स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर हमने आजादी का अमृत महोत्सव तो बड़े धूमधाम से मनाया,पर क्या स्वतंत्रता के अमर सेनानियों के सपनों का भारत बना पाने में सफल हो पाए ? यह यक्ष प्रश्न आज भी जनमानस के मस्तिष्क में मंडरा रहा है। समस्याएं हल हुई है या गहरी और गहरी, जटिल से और जटिल हो गई है।नई नई समस्याएं उत्पन्न हो गई है। क्या राजनैतिक और सामाजिक परिस्थितियां जनहित के विपरीत होती जा रही है? लोकतंत्र और संविधान सबकुछ हाशिए पर धकेल दिए जा रहे हैं ? जहां सिर्फ सवाल करना, सत्ता की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन करना ,आवाज़ बुलंद करना,कुछ लिखना, पढ़ना, कहानी -किस्से कहना,कार्टून ,नाटक या कविता लिखना आंदोलन जीवी , नक्सली ,अर्बन नक्सल, देशद्रोही या राष्ट्र विरोधी, और न जाने कौन से अपराध की संज्ञा या श्रेणी से नवाजा जाए ? कोई कुछ कह नहीं सकता। ऐसे में डॉ लोहिया का यह कहना कि “जब सड़कें सूनी हो जाती है तो संसद आवारा हो जाती है।” और “जिन्दा कौमें पांच साल तक इन्तजार नहीं किया करतीं” लोगों के लिए निः संदेह प्रेरणा और साहस का काम करते हैं । भले ही वह कितना भी जोखिम भरा क्यों न हो ।वर्तमान में डॉ लोहिया ज्यादा प्रासंगिक व जरूरी नजर आते हैं ।

तीन आने और पंद्रह आने ” की बहस –
स्वतंत्र भारत की राजनीति और चिंतन धारा पर जिन गिने-चुने लोगों के व्यक्तित्व का गहरा असर हुआ है, उनमें से डॉ. राम मनोहर लोहिया एक प्रमुख हैं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और उसके बाद स्वतंत्र भारत जी राजनैतिक व सामाजिक परिस्थितियों में इनकी भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण रही है।
इन्सान जिन्दा कौम है और “जिन्दा कौमें पांच साल तक इन्तजार नहीं किया करतीं”। राजनीति का ये वो दौर था जब नेहरु जैसी महान शख्शियत राजनीति के पटल पर छाये हुये थे। ये कांग्रेस और नेहरु का स्वर्णिम दौर था। स्वतंत्रता संघर्ष में तपकर निकली कांग्रेस और गांधी के विश्वास पात्र नेहरु सत्ता के केंद्र में थे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि कोई नेहरु को भी चुनौती दे सकता है। लोहिया ने ऐसा किया। “तीन आने और पंद्रह आने ” की बहस जिसने नेहरु को घुटनों के बल ला दिया। जनसरोकार से जुड़ी बहसों में आज तक की शानदार बहसों में से एक मानी जाती है।

सांसद में यह बहस एक स्वस्थ जनतंत्र की व्याख्या करता है। वर्ष 1963 में जब संसद में तीन आना बनाम पंद्रह आना के मुद्दे पर बहस छिड़ी थी। सरकार द्वारा निर्धारित एक दिन में प्रति व्यक्ति आय 15 आना के विषय पर संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। डा. लोहिया ने कहा यह आंकड़ा सुधार लिया जाए, भारत की साठ फीसद जनता की प्रति व्यक्ति आय महज तीन आने रोजाना है। उन्होंने इसके पीछे के तथ्यों और सूत्रों का हवाला देते हुए उन्होंने बेहद लंबा और रोचक भाषण दिया था, जिसके बाद संसद में नेहरू मंत्रिमंडल के समक्ष काफी बौद्धिक चर्चा हुई, जिसे संसद में अब तक का सबसे स्वस्थ बहस माना जाता है।

क्रांतिकारी शहीद ए आज़म की याद में जन्मदिवस न मनाने का निर्णय लिया –
यह विशेष उल्लेखनीय है कि डॉ. राम मनोहर लोहिया जी का जन्म तिथि 23 मार्च 1910 है। जब 23 मार्च 1931 को महान क्रांतिकारी शहीद ए आज़म भगत सिंह को फांसी दी गईं तब पूरा देश काफी विचलित हुआ था। डॉ. लोहिया को गहरा धक्का लगा उसके बाद उन्होंने यह निर्णय लेते हुए आव्हान किया कि वे अब अपना जन्मदिन( 23 मार्च) कभी नहीं मनाएंगे।23 मार्च का दिन केवल शहीद ए आजम भगत सिंह की शहादत को याद करने के लिए समर्पित होगा। तब से डॉ. लोहिया का जन्मदिन नही मनाया जाता है।यह राष्ट्र के प्रति एक समर्पित प्रतिबद्धता को रेंखांकित करता है।

कार्ल मार्क्स , महात्मा गाँधी एवं अम्बेडकर के विचारों का गहरा प्रभाव –
डॉ . लोहिया पर कार्ल मार्क्स , महात्मा गाँधी एवं अम्बेडकर के विचारों का गहरा प्रभाव पड़ा।उन्होने इनमें अदभुत समन्वय स्थापित कर इनके श्रेष्ठतम तत्वों को आत्मसात कर भारतीय सामाजिक राजनैतिक परिवेश में एक क्रांतिकारी नवीन – विचारधारा का विकास किया। जो समाजवादी विचारधारा और आंदोलन की नयी दिशा तय की।
एक तरह से डॉ. लोहिया गांधी,मार्क्स और आंबेडकर के बीच सेतु हैं. वे स्वाधीनता संग्राम को भी उतना ही जरूरी मानते हैं जितना जाति व्यवस्था के विरुद्ध संग्राम. वे देशभक्त तो हैं ही सामाजिक न्याय के भी जबरदस्त समर्थक हैं. यहां यह भी नहीं भूलना चाहिए कि डॉ. लोहिया जातियों को तोड़ने का आह्वान करने के बाद वर्ग संघर्ष की बात भी करते हैं और चाहते हैं कि आखिर में वर्ग विहीन समाज का निर्माण हो. वे यह भी चाहते हैं कि मनुष्य इतिहास के उत्थान और पतन के चक्र से मुक्त हो और एक मानवता पर आधारित सरकार का गठन हो। दुनिया में जाति, लिंग, राष्ट्र की गैर बराबरी मिटाकर लोकतंत्र कायम किया जाए. डॉ लोहिया भगत सिंह के प्रति भी असाधारण सम्मान रखते थे. डॉ लोहिया की जन्मतिथि 23 मार्च है । जैसे ही उन्हें 23 मार्च को भगत सिंह को फांसी देने की खबर प्राप्त हुई वे अंदर से टूट सा गए । उन्हें इतनी अधिक आत्मिक पीड़ा पहुंची की उन्होंने हमेशा हमेशा के लिए अपना जन्म दिन नहीं मनाने की घोषणा की।

सबसे बड़ा खतरा कट्टरता –
डॉ. लोहिया जाति व्यवस्था को तोड़ने और स्त्रियों की स्वतंत्रता के सशक्त पक्षधर थे . उनका यह स्पष्ट मानना था कि वर्ण, स्त्री, संपत्ति और सहनशीलता के सवालों को हल किए बिना इस देश का कल्याण नहीं हो सकता। अपने हिंदू बनाम हिंदू वाले प्रसिद्ध व्याख्यान में वे कहते भी हैं कि यह लड़ाई पांच हजार साल से चल रही है और अभी तक खत्म नहीं हुई है.
वे देखते हैं कि दुनिया के अन्य देशों में खून खराबे के साथ यह लड़ाई खत्म हो गई लेकिन भारत में कई मत हो गए और पूरी तरह से कुछ भी खत्म नहीं हुआ. लेकिन वे सबसे बड़ा खतरा कट्टरता को मानते हैं और कहते हैं कि अगर कट्टरता बढ़ेगी तो न सिर्फ यह स्त्रियों और शूद्रों और अछूतों और आदिवासियों के लिए खतरा पैदा करेगी बल्कि इससे अल्पसंख्यकों के साथ भी रिश्ते बिगड़ेंगे.जो देश के समुचित विकास के लिए बहुत बड़ी बाधा होगी। उनका यह स्पष्ट मत था कि समता, समानता और एकता के बिना उन्नत व समृद्ध भारत की कल्पना कतई नहीं की जा सकती है।

जाति व्यवस्था को हर कीमत पर तोड़ने के हिमायती-
डॉ लोहिया भारत की जाति व्यवस्था को हर कीमत पर तोड़ने के हिमायती थे. डॉ. आंबेडकर के विचारो से सहमत होते थे लेकिन दुर्भाग्य से बाबा साहेब का 1956 में निधन हो गया. वे दक्षिण में रामास्वामी नाइकर से उस समय मिलने गए जब आंदोलन के दौरान वे गिरफ्तार थे और अस्पताल में थे. भारत की जाति व्यवस्था को खत्म करने के लिए उन्होंने ब्राह्मण बनिया राजनीति की कड़ी आलोचना की तो उन शूद्र जातियों की भी आलोचना की जो थोड़ा सम्पन्न होने के बाद ऊंची जातियों की ही नकल करने लगती हैं.

सप्त क्रांति का सिद्धांत –
डॉ लोहिया का मानना था कि किसी एकजुट राष्ट्रीय कार्यक्रम के अभाव में भारत में प्रतिपक्षी दल आपस में ही लड़ते रहते है। इसका लाभ सत्तारूढ़ दल को अनायास ही प्राप्त हो जाता है। उन्होने समाजवाद के सार्वभौम सात सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप देने पर जोर दिया था –
1. स्त्री पुरूष समानता को स्वीकृति ,
2. 2. जति सम्बन्धी तथा जन्म सम्बन्धी असमानता की समाप्ति ,
3. 3. रंगभेद पर आधारित असमानता की समाप्ति ,
4. 4. विदेशियों द्वारा दमन की समाप्ति तथा विश्व सरकार का निर्माण।
5. 5. व्यक्तिगत सम्पति पर आधारित आर्थिक असमानताओं का विरोध , तथा उत्पादन में योजनाबद्य वृद्धि।
6. 6. व्यक्तिगत अधिकारों के अतिक्रमण का विरोध ,
7. 7. युद्ध के शस्त्रों का विरोध तथा सविनय अवज्ञा सिद्धांत को स्वीकृति।
————————–
विवेकपूर्ण संघर्ष और सृजन आवश्यक है-
डॉ. राम मनोहर लोहिया के संपूर्ण राजनीतिक जीवन का संदेश यही है कि व्यक्ति और समाज की स्वतंत्रता और तरक्की के लिए विवेकपूर्ण संघर्ष और सृजन आवश्यक है . उन्होंने 1963 के उपचुनाव में लोकसभा पहुंच कर जब धूम मचा दी थी तो उनके साथ संख्या बल नहीं था. उनका साथ देने के लिए पार्टी के कुल जमा दो और दो सांसद थे. किशन पटनायक और मनीराम बागड़ी. लेकिन जिसके पास नैतिक बल होता है उसे संख्या बल की चिंता नहीं रहती.

पूरी वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ संघर्षशील रहे –
समाज को बदलने और समता व समृद्धि पर आधारित समाज निर्मित करने के लिए लोहिया निरंतर और अगर गुलाम भारत में अंग्रेजों ने उन्हें एक दर्जन बार गिरफ्तार किया तो आजाद भारत की सरकार ने उन्हें उससे भी ज्यादा बार. अन्याय चाहे जर्मनी में हो, अमेरिका में हो या नेपाल में उनके रक्त में उसे सहने की फितरत नहीं थी.
वे पूरे साहस के साथ उसका प्रतिकार करते थे फिर कीमत चाहे जो चुकानी पड़े. वे कीमत की परवाह नहीं करते थे और अकेले ही बड़ी से बड़ी ताकतों से टकरा जाते थे. लेकिन उनका संघर्ष सिर्फ टकराने के लिए नहीं बल्कि नई रचना करने और उनका व्याख्यान नया विमर्श खड़ा करने के लिए होता था. इसीलिए उन्होंने अपने साथियों को राजनीति के लिए जेल, फावड़ा और वोट जैसे प्रतीक दिए थे. इसमें जेल संघर्ष का प्रतीक थी तो फावड़ा रचना और वोट लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन का.
गिरफ्तारी के बाद उन्हें लाहौर किले की जेल में उसी कोठरी में रखा गया जिसमें सरदार भगत सिंह को रखा गया था. उसी किले में बंद जयप्रकाश नारायण को भीषण यातना दी जा रही थी तो दूसरी तरफ लोहिया को. उन्हें बर्फ की सिल्लियों पर नंगा करके लिटाया जाता था और कई दिन रात जगाकर रखा जाता था. इससे उनकी आंखें खराब हो गईं और दांत वगैरह भी क्षतिग्रस्त हुए.
लेकिन लाहौर जेल से छूटने के बाद वे खामोश नहीं बैठे. वे गोवा मुक्ति के संग्राम में लग गए और आश्चर्य की बात यह है कि गोवा मुक्ति के संग्राम में उनके साथ न तो नेहरू थे और न ही पटेल. सिर्फ गांधी जी उनके साथ थे. उन्होंने गोवा के पुर्तगाली शासन का अत्याचार उन्होंने झेला लेकिन जनता को मुक्ति आंदोलन के लिए खड़ा कर दिया.

विलिंग्डन अस्पताल, (अब जिसे लोहिया अस्पताल कहा जाता है) –
राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को फैजाबाद में हुआ था। उनके पिताजी हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उनके पिताजी गांधीजी के अनुयायी थे। जब वे गांधीजी से मिलने जाते तो राम मनोहर को भी अपने साथ ले जाया करते थे। 30 सितम्बर, 1967 को लोहिया जी को नई दिल्ली के विलिंग्डन अस्पताल, (अब जिसे लोहिया अस्पताल कहा जाता है) में पौरूष ग्रंथि के आपरेशन के लिए भर्ती किया गया जहां 12 अक्टूबर 1967 को उनका देहांत 57 वर्ष की आयु में हो गया । डॉ लोहिया के सम्मान में 12 अक्टूबर 1977 को भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किया गया।

गणेश कछवाहा
संपर्क : 94255 72284

🤝🤝🤝🤝🤝

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने सभी राज्यों के सीएम को भेजा अलर्ट टोन; अल-नीनो के खतरों से तैयार रहने को कहा
breaking National

पीएम मोदी ने सभी राज्यों के सीएम को भेजा अलर्ट टोन; अल-नीनो के खतरों से तैयार रहने को कहा

सरकार बदली, समय बदला, और बदल गए हालात: पीएम आवास को लेकर चार साल पहले कांग्रेस के मंत्री ने दे दिया था इस्तीफा, अब भाजपा मंत्री सीएम का जता रहे आभार…
breaking Chhattisgarh

सरकार बदली, समय बदला, और बदल गए हालात: पीएम आवास को लेकर चार साल पहले कांग्रेस के मंत्री ने दे दिया था इस्तीफा, अब भाजपा मंत्री सीएम का जता रहे आभार…

इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली से लखनऊ जा रहा था विमान
breaking National

इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली से लखनऊ जा रहा था विमान

मालवाहक में सवारी की मौत: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ‘पे एंड रिकवर’ सिद्धांत को दी मंजूरी
breaking Chhattisgarh

मालवाहक में सवारी की मौत: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ‘पे एंड रिकवर’ सिद्धांत को दी मंजूरी

डेयरी, पर्यटन और सिंचाई से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, हर परिवार की आय 30 हजार मासिक करने का लक्ष्य
breaking Chhattisgarh

डेयरी, पर्यटन और सिंचाई से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, हर परिवार की आय 30 हजार मासिक करने का लक्ष्य

मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

होर्मुज के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर दूसरे दिन हमला, 20 भारतीय नाविक हैं सवार, तीन दिन में तीसरी घटना
breaking international

होर्मुज के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर दूसरे दिन हमला, 20 भारतीय नाविक हैं सवार, तीन दिन में तीसरी घटना

संघर्ष से सफलता का शिखर: कभी पिता संग की मजदूरी, आज बस्तर में नक्सलियों का काल बना चोरभट्टी का यह जांबाज
breaking Chhattisgarh

संघर्ष से सफलता का शिखर: कभी पिता संग की मजदूरी, आज बस्तर में नक्सलियों का काल बना चोरभट्टी का यह जांबाज

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द: राजनांदगांव में 44 डिग्री का टॉर्चर, रायपुर में आज भी बरसेंगे बदरा!
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द: राजनांदगांव में 44 डिग्री का टॉर्चर, रायपुर में आज भी बरसेंगे बदरा!

भारत में बंद होंगे कागज के नोट ? चलन में आ जाएंगे प्लास्टिक के नोट ! RBI ने बताई सच्चाई
breaking Chhattisgarh

भारत में बंद होंगे कागज के नोट ? चलन में आ जाएंगे प्लास्टिक के नोट ! RBI ने बताई सच्चाई

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल श्री डेका
breaking Chhattisgarh

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल श्री डेका

पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल श्री डेका
breaking Chhattisgarh

पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल श्री डेका

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई दी, बोलीं- ‘भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक…,’ जानें विश्व ने अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया
breaking international

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई दी, बोलीं- ‘भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक…,’ जानें विश्व ने अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव
breaking National

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ
breaking Chhattisgarh

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

धान छोड़कर दूसरी फसल उगाएंगे छत्तीसगढ़ के किसान तो राज्य सरकार देगी हर एकड़ पर 15 हजार
breaking Chhattisgarh

धान छोड़कर दूसरी फसल उगाएंगे छत्तीसगढ़ के किसान तो राज्य सरकार देगी हर एकड़ पर 15 हजार

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर बोले CM साय: ‘यह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’
breaking Chhattisgarh

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर बोले CM साय: ‘यह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’

Re-NEET Exam से पहले दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अचानक पहुंचे NTA दफ्तर, तैयारियों का जायजा लिया
breaking National

Re-NEET Exam से पहले दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अचानक पहुंचे NTA दफ्तर, तैयारियों का जायजा लिया

विराट कोहली बने भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी: ₹3542 करोड़ पहुंची ब्रांड वैल्यू, शाहरुख दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर, देखें टॉप 10 लिस्ट
breaking National

विराट कोहली बने भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी: ₹3542 करोड़ पहुंची ब्रांड वैल्यू, शाहरुख दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर, देखें टॉप 10 लिस्ट

CM हेल्पलाइन 1076 का हुआ शुभारंभ: अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या, मुख्यमंत्री साय ने कहा – सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगी नई मजबूती
breaking Chhattisgarh

CM हेल्पलाइन 1076 का हुआ शुभारंभ: अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या, मुख्यमंत्री साय ने कहा – सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगी नई मजबूती

कविता

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन