- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : देवांगन जनकल्याण समिति : पंचमी को परमेश्वरी मंदिर में महाआरती : आरती की थाल से सजा मंदिर परिसर : देवांगन समाज में बेटियों का सम्मान बढ़ाने के लिए जीवंत दुर्गा स्वरूप में बेटी की पूजा की गई…
भिलाई : देवांगन जनकल्याण समिति : पंचमी को परमेश्वरी मंदिर में महाआरती : आरती की थाल से सजा मंदिर परिसर : देवांगन समाज में बेटियों का सम्मान बढ़ाने के लिए जीवंत दुर्गा स्वरूप में बेटी की पूजा की गई…
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : प्रगति नगर रिसाली भिलाई स्थित परमेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में पंचमी तिथि को प्रातः “परमेश्वरी मंदिर” में माताजी का विशेष श्रृंगार किया गया और मनभावन वस्त्र पहना कर पूजा की गई। संध्या समय मां परमेश्वरी की “महाआरती” हुई, जिसमें 80 से अधिक महिलाओं ने अपने घरों से सजा कर लाए आरती की थालियों से आरती किया । देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन एवं उनकी पत्नी सुमन देवांगन ने मुख्य यजमान के रूप में आरती की। देवांगन समाज में बेटियों का सम्मान बढ़ाने के लिए इस अवसर पर एक बालिका को मां दुर्गा का चैतन्य प्रतिरूप बनाकर उसकी विधिवत पूजा की गई।

महाआरती के बाद जस गीत टीमों द्वारा माता सेवा जस गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर दर्शनार्थियों को भोग प्रसाद का वितरण किया गया। रात्रि 8 बजे से देवांगन समाज की महिलाओं एवं अन्य टीमों द्वारा आकर्षक वेषभूषा में गरबा का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नवरात्रि के अवसर पर समिति द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षित ढंग से सजाया गया है।
पंचमी तिथि को माता परमेश्वरी का दर्शन करने मंदिर में देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों की भीड़ लगी रही।

🤝🤝🤝🤝🤝
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)