- Home
- Chhattisgarh
- ‘ऋतंभरा साहित्य समिति ‘ के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी : जनता को जागृत किया अंचल के कवियों ने…
‘ऋतंभरा साहित्य समिति ‘ के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी : जनता को जागृत किया अंचल के कवियों ने…

कुम्हारी [ सुरेश वाहने ] : समीपस्थ ग्राम सुरजीडीह में ऋतंभरा साहित्य समिति कुम्हारी के तत्वावधान में आंचलिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के संयोजक दाऊ मन्नूलाल परगनिहा ने कहा -“हमारे गांव में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का अमृतपान आप ग्रामीण कर ही रहे हैं, साथ ही आज ऋतंभरा साहित्य समिति के कवि सम्मेलन का आनंद भी उठा रहे हैं। यह संयोग हम सबके लिए कल्याणकारी है।”
संस्थाध्यक्ष नारायण वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने माँ पर संवेदनशील कविता का पाठ किया। वरिष्ठ छत्तीसगढ़ी गीतकार हेमलाल साहू ‘निर्मोही’ ने अपने सरस गीतों से मंच को ऊंचाई दी। जस-गीतकार उभयराम साहू ‘बहती दरिया ‘ ने आध्यात्मिक रस में डुबी छत्तीसगढ़ी गीत की प्रस्तुति दी।
दूरदर्शन एंकर महेश वर्मा ने अपने गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। चिंतामणि साहू ‘अध्यात्मशोधक’ ने चिंतामणि प्राप्त करने का आह्वान अपनी कविता में की।
लखनलाल साहू और डामन लाल वर्मा की कविताएं दर्शकों के हृदयतल तक उतरने में सफल रही।
गजेन्द्र द्विवेदी ‘गिरीश’ के कुशल संचालन में सुरेश वाहने, रघुनाथ देशमुख, जगन्नाथ निषाद, शेष नारायण मानिकपुरी आदि ने जनता में जागृति लाने प्रतिरोधी कविताओं का पाठ किया।
कवि सम्मेलन में स्वागत उद्बोधन श्रीमती सुनीता परगनिहा ने दिया व आभार प्रदर्शन विक्रम शाह ठाकुर ने किया। कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)