- Home
- Chhattisgarh
- अभियान : भिलाई इस्पात मजदूर संघ [बीएमएस] द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को व्यापक समर्थन
अभियान : भिलाई इस्पात मजदूर संघ [बीएमएस] द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को व्यापक समर्थन
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री
चन्ना केशवलू ने कहा कि – सेल कर्मचारियों के लंबित विभिन्न मुद्दों को लेकर भिलाई इस्पात मजदूर संघ द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को मिलने वाले कर्मचारियों के व्यापक समर्थन से यूनियन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी में उत्साह बढ़ गया है संघ के इस विरोध के तरीके पर संयंत्र के कर्मचारियों का कहना है कि यूनियन तो प्रबंधन के गलत नीतियों का हमेशा हर मंच पर विरोध करती है प्रबंधन जिस प्रकार से कर्मचारी सुविधाओं एवं कर्मचारियों के प्रति तानाशाही रवैया अपनाते हुए लगातार सुविधाओं में कटौती मैनपावर की कमी होने पर भी कार्य का दबाव बढ़ा रही है.

नए कर्मचारियों की भर्ती भी सही अनुपात में नहीं की जा रही है कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं अधिकारियों को मिलने वाली सुविधाओं में अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है प्रबंधन उत्पादकता को बढ़ाना चाहता है परंतु किसी भी प्रकार का कर्मचारी को लाभ नहीं देना चाहता प्रबंधन द्वारा एक तरफा कर्मचारियों के खाते में जो बोनस डाला गया है इससे कर्मचारियों में बहुत नाराजगी है कर्मचारियों की मांग है कि उनकी मेहनत के अनुपात में उन्हें बोनस दिया जाना चाहिए वेतन समझौता को अंतिम रूप देखकर सभी एरियर्स का भुगतान जल्द कराने बी एम एस कर्मचारियों की मांग को सासंद इस्पात मंत्री और प्रधानमंत्री तक उठाकर जल्द से जल्द निर्णय करवाने का प्रयास करेगा.

ये जानकारी ‘ बीएमएस ‘ के हरिशंकर चतुर्वेदी ने ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ के प्रतिनिधि को दी.
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)