नववर्ष विशेष : महेश राठौर ‘ मलय ‘
2 years ago
251
0
💜
झाँका नवल प्रभात
– महेश राठौर ‘ मलय ‘
[ जांजगीर, छत्तीसगढ़ ]
खोल दरीचा पूर्व का, झाँका नवल प्रभात।
लाया है भर-टोकरी, सौ-सौ-सौ सौगात।।
मुख पर है नव ताजगी,लाली-भरा कपोल।
किरणों में है नव्यता, नया साल अनमोल।।
नीला अंबर शोभता, रवि-किरणों के संग।
दिखती धरती लोक में, चारों ओर उमंग।।
पादप-पादप मस्त हैं, लता-गुल्म कमनीय।
उद्यानों में हरीतिमा, कानन हैं रमणीय।।
शुभ-शुभ सबके हेतु हो, संवत्सर चौबीस।
करें जगत के जीव पर, कृपा कोशलाधीश।।
खेत, कछारें कुंज, वन, झरने, नदी, पहाड़।
स्वागत में खोले सभी, अपने बंद किवाड़।।
शांति,कांति,आरोग्य दे ,मंगलमय हो साल।
जग में मत उत्पात हो, होवें सब खुशहाल।।
•संपर्क-
•81094 70546
🤝🤝🤝🤝🤝🤝
chhattisgarhaaspaas
Previous Post नववर्ष विशेष : डॉ. दीक्षा चौबे
Next Post नववर्ष विशेष : डॉ. नीलकंठ देवांगन
विज्ञापन (Advertisement)