- Home
- Chhattisgarh
- डॉ.सुजाता दास की बच्चों पर केंद्रित कृति ‘ करारी सतरंगी जलेबी ‘ का विमोचन
डॉ.सुजाता दास की बच्चों पर केंद्रित कृति ‘ करारी सतरंगी जलेबी ‘ का विमोचन

👉 [बाएँ से] रवीशचंद्र कालगांवकर, नरेंद्र सिंह परिहार, डॉ. सुजाता दास ‘ मीठी ‘, प्रदीप पाल, रामगोपाल गर्ग, रमेंद्रनाथ मिश्र, गिरीश पंकज और अभिषेक झा
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : विगत दिनों ‘ आईसीएआई भवन’ इंदिरा प्लेस में एक भव्य समारोह में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ स्व. एनसी दास की पुत्री डॉ. सुजाता दास ‘ मीठी’ की बच्चों पर केंद्रित कृति करारी सतरंगी जलेबी का विमोचन सम्पन्न हुआ.
समारोह के मुख्यअतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग के रामगोपाल गर्ग और अध्यक्षता वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र थे.
अन्य विशिष्ट अतिथि रहे-
वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज, आथ र्स गिल्ड ऑफ इंडिया नागपुर चैप्टेर के संयोजक व संपादक नागपुर से पधारे नरेंद्र सिंह परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, संगीतज्ञ रवीशचंद्र कालगाँवकर और CA प्रदीप पाल.
प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ. सुजाता दास द्वारा माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की गई. बच्चों ने कृति की कविताओं में से संगीत शास्त्री रवीशचंद्र कालगांवकर द्वारा संगीतबद्ध सुमधुर प्रस्तुति दी.




डॉ.सुजाता दास ‘ मीठी ‘ की कृति ‘ करारी सतरंगी जलेबी ‘ का अनावरण नए ढंग से अतिथियों द्वारा किया गया.
डॉ सुजाता दास ‘ मीठी ‘ ने कृति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि-
‘ करारी सतरंगी जलेबी ‘ डायमंड पब्लिकेशन दिल्ली से प्रकाशित बच्चों पर केंद्रित रंगीन काव्य संग्रह है. प्रत्येक कविता के माध्यम से कुछ संदेश देने का प्रयास किया गया है. इस कृति को आप सब लें और पाठ पढ़े. डॉ. सुजाता दास ने अपने बड़े भाई संतोष दास के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कृति में चित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया.
‘करारी सतरंगी जलेबी ‘ संग्रह में चित्रांगन भी डॉ. सुजाता दास ने किया है. यह उनकी तीसरी कृति है. इसके पूर्व इतिहास पर आधारित दो संग्रह प्रकाशित हो चुकी है.
रामगोपाल गर्ग ने कहा-
डॉ. सुजाता दास एक पुलिस अधिकारी हैं और रचनाकार भी हैं, ये मैंने सोचा नहीं था. गर्ग जी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में ऐसे लोग भी हैं जो इस प्रकार से सृजन कार्य में जुटें हैं.
मंचासीन सभी अतिथि गिरीश पंकज, नरेंद्र सिंह परिहार, अभिषेक झा, रमेंद्रनाथ मिश्र, रवीशचंद्र कालगांवकर और प्रदीप पाल ने डॉ. सुजाता दास ‘ मीठी ‘ को इस महत्वपूर्ण कृति ‘ करारी सतरंगी जलेबी ‘ के लिए शुभकामनाएं देते हुए बोले कि उनकी अगली कृति भी जल्द आयेगी और एक बार फिर ऐसे ही उत्कृष्ट आयोजन के साथ हम मिल सकेंगे.

👉 रामगोपाल गर्ग का सम्मान करते हुए डॉ. सुजाता दास

👉 अभिषेक झा का सम्मान करते हुए कृतिकार डॉ. सुजाता दास

👉 संतोष दास का अभिनंदन
सभी अतिथियों का शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन बच्चे उपस्थित रहे.

👉 [बाएँ से] ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य, रमेंद्रनाथ मिश्र, गिरीश पंकज,डॉ. सुजाता दास ‘ मीठी’ शुभम दिव्य और नरेंद्र सिंह परिहार
कार्यक्रम का कुशल संचालन चर्चित रंगकर्मी सुप्रियो सेन ने किया.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)