- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी बैठक: सचिन पायलट बोले- नए चेहरों पर पार्टी का दांव, जानें भूपेश बघेल को लेकर क्या कहा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी बैठक: सचिन पायलट बोले- नए चेहरों पर पार्टी का दांव, जानें भूपेश बघेल को लेकर क्या कहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख रजनी पाटिल का बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें रजनी पाटिल ने साफ कर दिया है कि, लोकसभा चुनाव में नए और अनुभवी चेहरे पर पार्टी दांव खेलेगी. इसके साथ ही सचिन पायलट ने भूपेश बघेल के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी साफ कर दिया है. जिसमें सबसे ज़्यादा जीतने वाले चेहरे पर हमारी प्राथमिकता रहेगी.
सचिन पायलट का बयान :
इस बैठक को लेकर रजनी पाटिल ने बताया है कि, कल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी. प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. सभी ने अपनी – अपनी बात सामने रखी है.कल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी. लगा नहीं था कि चुनाव में हार होगी। सभी के मन की बात जानना जरूरी था. इसके साथ ही सचिन पायलट ने इस बैठक को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह चुनाव जीतना बहुत जरूरी है. इस विषय में हमने प्रमुख नेताओं से खुले माहौल में चर्चा की है. नए और अनुभवी चहरों पर पार्टी दांव खेलेगी. वोट प्रतिशत हमारा बराबर रहा है.इसके साथ ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव लड़ने को लेकर पायलट ने कहा है कि,चुनाव में हार जीत चलती रहती है. इसका निर्णय CEC लेगा. चुनाव हम जीतने के लिए लड़ रहे हैं। इसमें सबसे बेहतर और सबसे टिकाऊ प्रत्याशी निकल कर आएं.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)