- Home
- Chhattisgarh
- सर्किट हाउस में रुके NRI की मौत, जिले में इस काम से पहुंचा था शख्स
सर्किट हाउस में रुके NRI की मौत, जिले में इस काम से पहुंचा था शख्स

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एनआरआई की मौत खबर मिल रही है। सर्किट हाउस के कमरे में उसकी लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दरवाजा अंदर से बंद था। खोला तो युवक की लाश बिस्तर पर पड़ी थी।
पुलिस ने मृतक की यूके निवासी अनिल पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक एनआरआई अनिल पटेल कल यानी सोमवार को जगदलपुर पहुंचा था। यहां सर्किट हाउस की पुरानी बिल्डिंग का कमरा नंबर-1 अलॉट हुआ था, वहीं आज सुबह उसकी मौत ने खलबली मचा दी।
बताया गया कि आज सुबह जब दरवाजा नहीं खुल रहा था। सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने दरवाजे को खोलने की कोशिश की। वहीं देखा कि बेड पर एनआरआई की लाश है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
बता दें कि मृतक एनआरआई अनिल पटेल बस्तर में महुआ प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना करने के लिए पहुंचा हुआ था। वहीं अब उसकी मौत ने सनसनी फैला दी है। अब उसकी हत्या है या आत्महत्या इसके लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थ्ज्ञल से हार्टअटैक से संबंधित दवाइयां भी मिली है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा हो सकता है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)