- Home
- Chhattisgarh
- कलाऋषि पद्मश्री बाबा योगेंद्र जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर भिलाई के महात्मा गाँधी कला मंदिर में 6 दिवसीय अखिल भारतीय बहुभाषीय नाट्य समारोह
कलाऋषि पद्मश्री बाबा योगेंद्र जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर भिलाई के महात्मा गाँधी कला मंदिर में 6 दिवसीय अखिल भारतीय बहुभाषीय नाट्य समारोह

👉 [बाएँ से] अजय डांगे, हेमंत सगदेव,रिखी क्षत्रिय, कीर्ति व्यास, आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा
भिलाई [प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : कला साहित्य एवं रंगमंच के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था ‘ संस्कार भारती’ के संस्थापक प्रचारक एवं प्रथम संगठन मंत्री कलाऋषि पद्मश्री बाबा योगेंद्रजी की जन्म शताब्दी वर्ष [ 7 जनवरी 1923 ] के उपलक्ष्य में अप स्टेज आर्ट ग्रुप नई दिल्ली और संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में द्वितीय बहुभाषीय अखिल भारतीय नाट्य समारोह का आयोजन/मंचन किया जा रहा है.
इंडियन कॉफी हाउस, सुपेला भिलाई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्कार भारती छत्तीसगढ़ राज्य के प्रांत अध्यक्ष रिखी क्षत्रिय, प्रांत मंत्री हेमंत सगदेव, दुर्ग जिले के अध्यक्ष कीर्ति व्यास, कार्यकारी अध्यक्ष अजय डांगे,उपाध्यक्ष आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संजय तनखीवाले और रूपेश प्रसाद ने पत्रकार वार्ता में कहा-
21 फरवरी को सायं 6 बजे महात्मा गाँधी कला मंदिर सिविक सेंटर के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम होंगे. अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल करेंगे. विशिष्ट अतिथि भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्कार भारती नाट्य विभाग के पूर्व अखिल भारतीय संयोजक रविशंकर खरे और प्रसिद्ध रंगकर्मी व विजिटिंग प्रोफेसर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के अजय मलकानी होंगे.
प्रांत मंत्री हेमंत सगदेव ने कहा-
21 फरवरी को उद्घाटन सत्र में बिहार के नाट्य दल द्वारा भोजपुरी में प्रस्तुति ‘ गंगा स्नान’ से होगी.

• 22 फरवरी-
केरल के नाट्य दल द्वारा मलयालम भाषा में प्रस्तुति ‘अरन्य पवरम’
• 23 फरवरी-
पं. बंगाल के नाट्य दल की बांग्ला में प्रस्तुति ‘नील प्रितेर फूल’
• 24 फरवरी-
दिल्ली के नाट्य दल द्वारा हिंदी में प्रस्तुति नाटक ‘सम्राट अशोक’
• 25 फरवरी-
छत्तीसगढ़ के नाट्य दल द्वारा छत्तीसगढ में ‘दसमत’ की प्रस्तुति
• 26 फरवरी-
भिलाई की नाट्य संस्था द्वारा मराठी में प्रस्तुति ‘अनादि मी अनंत मी’

पत्रकारवार्ता के माध्यम से संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने इस आयोजन में स परिवार सादर आमंत्रित किया है.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)