- Home
- Chhattisgarh
- उपलब्धि : जिला चिकित्सालय में डॉ. बसंत चौरसिया, डॉ. उज्जवला देवांगन एवं विनीता धुर्वे के पूरी टीम ने 18 नॉर्मल प्रसव, 17 ऑपरेशन प्रसव सफलतापूर्वक किया…
उपलब्धि : जिला चिकित्सालय में डॉ. बसंत चौरसिया, डॉ. उज्जवला देवांगन एवं विनीता धुर्वे के पूरी टीम ने 18 नॉर्मल प्रसव, 17 ऑपरेशन प्रसव सफलतापूर्वक किया…
दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : जिला चिकित्सालय में एक और उपलब्धि ।।।। जिला चिकित्सालय के प्रसूति विभाग में बघेरा की प्रेमा साहू पति युवराम साहू जचकी के लिए भर्ती हुई भर्ती मरीज प्रेमा साहू 8 माह की गर्भवती थी बच्चा दानी अचानक फट जाने से मरीज के रक्तचाप 50,31 स्थिति हुआ स्थिति गंभीर हो गई इस गंभीर स्थित की समीक्षा करते हुए आपरेशन का निर्णय लिया गया फौरन एनस्थेटिक Dr बसंत चौरसिया के द्वारा मरीज को बेहोश किया गया और स्त्री रोग चिकित्सक Dr उज्जवला देवांगन Dr विनीता धुर्वे के द्वारा ऑपरेशन किया गया इस दौरान रक्त की जरूरत को देखते हुए ब्लड बैंक से 2 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया गया इस विषम परिस्थिति में बच्चे को भी बचाने की प्रक्रिया हुई बच्चे को इंटुबेट करते एनआईसीयू में शिफ्ट किया गया उल्लेखनीय है की दिनांक 21 फरवरी को जिला चिकित्सालय में Dr बसंत चौरसिया Dr उज्जवला देवांगन एवम् विनीता धुर्वे पूरी टीम के साथ 18 नॉर्मल प्रसव तथा 17 ऑपरेशन प्रसव सफलता पूर्वक किया गया इस उपलब्धि के लिए जिलाधीश मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिविल सर्जन जीवन दीप समिति के दिलीप ठाकुर प्रशांत डोंगावकर सतीश सुराना दुष्यंत देवांगन के द्वारा बधाई दी गई.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)