- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ आसपास, खबरों में खबर, लिंक खोलकर देखें…
छत्तीसगढ़ आसपास, खबरों में खबर, लिंक खोलकर देखें…

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने लाखों रूपए की लागत से किया भूमिपूजन : डबल इंजन की सरकार से विकास को मिलेगी गति- विजय बघेल

ग्राम पंचायत मोहलाई और नगपुरा में लाखों रुपए की लागत से विधायक निधि से विभिन्न विकास कार्य होंगे। जिसका भूमिपूजन सांसद विजय बघेल और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकार ने किया। मोहलाई की गलियों में सड़क सीमेंटीकरण, निषाद सामुदायिक भवन में अहाता निर्माण 10 लाख रुपए, नगपुरा में 11 लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक सामुदायिक भवन अहाता एवं शौचालय, शिव मंदिर के पास सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
इसके बाद गांव में उज्वला योजना के तहत 10 महिलाओं को गैस सिलेंडर चुल्हा, 126 महिलाओं को राशन कार्ड का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विजय बघेल जी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार केन्द्र में भी है और राज्य में भी। इससे विकास को गति मिलती है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से केन्द्र में सरकार बनाने विकसित भारत बनाने आर्थिक रूप से मजबूत करना है।

मोदी की गारंटी का प्रतिफल है महतारी वंदन, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना गैस सिलेंडर कोई सोचा नहीं होगा। ढाई महीने में महतारी वंदन की राशि सीधे विवाहित महिलाओं के खातों में जमा हो गई है। इस अवसर पर गिरेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, शिवनारायण निषाद अध्यक्ष निषाद समाज मंच, सरपंच खेमिन निषाद, उपसरपंच माधवी साहू, अध्यक्ष निषाद समाज, डॉ नरेन्द्र निषाद, सरपंच प्रतिनिधि भरत निषाद, सुंदर लाल निषाद, रामदुलार निषाद, श्याम बाई निषाद, शिव कुम्भकार, मनी कुम्भकार, महेश यादव, हरिहर देवांगन, ईशवरी मारकाण्डे, भूपेंद्र रिगरी, उतम देशमुख, सुरेश पाण्डेय, अनीत निषाद, सुखदेव देवांगन, बलराम कौशिक, गिरीश साहू, जगत साहू, रुपा देवांगन, छत्रपाल साहू, परमानंद ढीमर, बहुरी साहू, शंकर चौहान, रामकली साहू, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें.
•••••
दुर्ग सांसद जैन मुनियों के संग पैदल चलकर निवास पहुंचे : चरण धोकर की मुनियों की सेवा : जैन मुनियों ने विजय बघेल को दिया ‘विजय की विजयीभव:’ का आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ प्रवर्तक, परमपूज्य श्री रतनमुनि जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती डॉ. श्री सतीशमुनि जी म.सा. संग रमन मुनि जी, शुक्ल मुनि जी, आदित्य मुनि जी के साथ वर्तमान लोकसभा सांसद विजय बघेल जी पैदल विहार कर सांसद निवास सेक्टर 5 भिलाई में पहुंचे। सांसद श्री विजय बघेल जी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल सहित सहपरिवार मुनियों के पद-पक्षालन (चरण धोकर) मुनियों की सेवा कर आशीर्वाद लिए। उनकी पूजा अर्चना की और मुनियों के चरणों पर पुष्प अर्पित कर किए। उनकी सेवा से प्रसन्न होकर डॉक्टर श्री सतीश मुनि जी म.सा. ने “विजय की विजयीभव:” का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जैन समाज के प्रमुख उत्तम चंद जैन, अमित सेठिया, नीरज जैन, राजेन्द्र जैन पप्पू चन्द्राकार, माधवेन्द्र जैन, निलिमा जैन, भागचंद जैन राजेन्द्र सुराना संजोग कोचर अभिषेक कोचर निकिता कोचर निलेश टाटिया निरज टाटिया समस्त गुरुभक्त परिवार सहित पार्टी कार्यकर्ता व अनेक लोग उपस्थित रहे।

सबसे पहले वे मैत्री कुंज रिसाली से अशोक कोचर के निवास पहुंचे। जहां मांगलिक (मंगल पाठ) चल रहा था। जहां शामिल होकर मंगल पाठ सूने। इसके बाद रतन मुनि जी के शिष्य डॉ. सतीश जैन मुनि संग रमन मुनि आदित्य मुनि अन्य जैन मुनियों के साथ में विजय बघेल जी पैदल भ्रमण करते हुए सांसद निवास सेक्टर 5 भिलाई में पहुंचे।
•••••
आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी- ब्रजेश बिचपुरिया

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य और दुर्ग लोकसभा के लाभार्थी संयोजक श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी ने आज पुनः रिसाली मंडल से अपना प्रवास कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम रूआबांधा बस्ती में माताओं बहनों से भेंट की और उन्हें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कैलेंडर उपहार स्वरूप भेंट किया जहां सभी माताओं बहनों के अंदर हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला और यह मोदी की गारंटी का प्रमाण है और निश्चित रूप से आने वाले लोकसभा चुनाव में इसी तरह हमारी माताएं बहनें हमें भरपूर अपना आशीर्वाद और स्नेह प्रदान करेंगे और मोदी जी का जो लक्ष्य है अबकी बार 400 पार का वह पूरा करेंगे और ब्रजेश बिचपुरिया जी ने कार्यकर्ताओं के बीच में यह आवाहन किया कि अगर किन्ही कारण से किसी मातृशक्ति को योजना का लाभ नहीं मिला है तो हमारे कार्यकर्ता उनके पास पहुंचे और त्वरित उनको इसका लाभ दिलाए साथ में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शिंदे जी,मंत्री राकेश त्रिपाठी जी, महिला मोर्चा महामंत्री करुणा यादव जी के साथ-साथ जिले एवं मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
•••••
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)