- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ की अग्रणी महिला संस्था ‘स्वयंसिद्धा’ ए मिशन विद ए विजन हुई सम्मानित
छत्तीसगढ़ की अग्रणी महिला संस्था ‘स्वयंसिद्धा’ ए मिशन विद ए विजन हुई सम्मानित

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास। न्यूज़] : श्री चतुर्भुज मेमोरियल एवं ऑफिसर एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वाधान में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले की महिला संस्थाओं व समुहओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भावना बोहरा विधायक पंढरिया थीं एवं अध्यक्षता शमशाद बेगम जी ने की। नरेंद्र कुमार बंछोर ,फाउंडेशन संस्थापक डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, फाउंडेशन की वशिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव आयोजन के विशिष्ट अतिथि थे|

उल्लेखनीय है कि स्वयंसिद्धा घरेलू महिलाओं के प्रतिभा को मंच व सम्मान देने की दिशा में गत 20 वर्षों से सतत प्रयासरत है एवं आज पूरे भारत के 25 शहरों से महिलाएं जुड़ चुकी हैं।
आज तक 10000 से अधिक महिलाएं अवसाद और मध्य वयस डिप्रेशन से मुक्त होकर लाभान्वित हो चुकी है। संस्था की अध्यक्ष डॉ सोनाली चक्रवर्ती के साथ उनकी टीम की महिलाओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में समारोह में रोहिणी पाटणकर, कमलेश चंद्राकर, राम पाटणकर, यशवंत साहू, किशोर तिवारी, अनीता वर्मा, पी. वाल्सन, कल्पना द्विवेदी, सुमित्रा शर्मा , अंजना श्रीवास्तव, आदि शिक्षा, कला, साहित्य. संस्कृति , लोक कला, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि के साथ भारी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं लेखक मौजूद थे।
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)