- Home
- Chhattisgarh
- लोकसभा चुनाव से पहले Congress को फिर बड़ा झटका, आज BJP में शामिल हो सकते है धर्मेंद्र
लोकसभा चुनाव से पहले Congress को फिर बड़ा झटका, आज BJP में शामिल हो सकते है धर्मेंद्र

विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस विधायक के विरुध्द कार्य करने के आरोप के बाद पार्टी से निष्कासित धर्मेंद्र सिंह के भाजपा प्रवेश की खबरें जोरों पर चल रही है। ज्ञात हो कि विधानसभा 2023 के लिए कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत के विरोध में काम करने का आरोप धर्मेंद्र सिंह पर लगा था, जिसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।
वहीं धर्मेंद्र सिंह ने भी निष्कासन के बाद पार्टी के सभी दायित्वों से अपने आप को अलग करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र सौंप दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि महल अब भाजपा की राजनीति में सक्रियता निभा (Lok Sabha Chunav) सकता है। इसी बीच खबर आ रही है कि 18 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष धर्मेंद्र सिंह अपने प्रशंसकों और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कुछ लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र सिंह कभी कांग्रेस के थे ही नहीं, अगर वे कांग्रेसी होते तो विधानसभा-2023 में कांग्रेस के प्रत्याशी के साथ मिलकर काम कांग्रेस के लिए काम करते। वहीं कुछ राजनीति के जानकारों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले लगातार भाजपा में शामिल हो रहें हैं। वहीं इसे संयोग या प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। वैसे माना जा रहा है कि महल के समर्थकों का बड़ा धड़ा 18 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो सकता है, जिससे वर्तमान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका लगने की बात कही जा रही है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)