- Home
- Chhattisgarh
- वैशाली नगर भिलाई का नायक : विधायक रिकेश सेन को वार्डवासियों ने ‘नायक’ के ‘सम्मान’ से सम्मानित किया
वैशाली नगर भिलाई का नायक : विधायक रिकेश सेन को वार्डवासियों ने ‘नायक’ के ‘सम्मान’ से सम्मानित किया

👉 विधायक रिकेश सेन के साथ वार्डवासी
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ : जब नशे का नाश होगा, तो चहु और विकास होगा !
इसके पहले वैशाली नमार क्षेत्र में हमने कभी ऐसा जन प्रतिनिधि नहीं देखा, वार्ड 7 एवं 8 के लोगों ने उनके जनसंपर्क के दौरान कहा, जिसने सर्व समाज के हित के लिये इस कदर दबंगई से नशा का व्यापार कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के बढ़ते हौसले पर ताला लगाया।
आज विधायक रिकेश सेन का वार्ड 7 और 8 मे जनसंपर्क के दौरान उनके लगातार किए गए वैशाली नगर में जनहित के कार्यों एवं अपराध व नशाखोरी पर लगाम लगाने के अनुकरणीय प्रयासों से खुश होकर जनता जनार्दन ने उन्हें वैशाली नगर का ” नायक ” के ” सम्मान ” से सम्मानित किया !
सर्व विदित है कि जब से उन्होंने विधायक का पद संभाला है वैशाली नगर के जनहित के लिए लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्ह पर कार्य कर रहे हैं और इस बार 400 पार एवं दुर्ग जिले से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी विजय बघेल जी को भारी बहुमत से विजय बनाने का नारा जन जन तक जाकर बुलंद कर रहे हैं !

ये जानकारी भिलाई के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ भट्टाचार्य ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को दी.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)