- Home
- Chhattisgarh
- खेल आसपास : सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पाँवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाडी़ नामी राय पारिख ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
खेल आसपास : सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पाँवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाडी़ नामी राय पारिख ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ : हैदराबाद में दिनांक 8 से 12 अप्रैल 2024 तक चल रही सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ी नमी राय पारिख ने 57 किलो वर्ग में कुल 392.5 किलो (स्क्वाट में 145 kg, बेंचप्रेस में 72.5 kg तथा डेडलिफ्ट में 175 kg) लिफ्ट कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना कर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है तथा छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है । उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के पहले दिन छत्तीसगढ़ के श्री धनंजय यादव ने 59 किलो पुरुष वर्ग में स्क्वाट इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई है । इन्होंने स्क्वाट में 190 kg, बेंचप्रेस में 85 kg तथा डेडलिफ़्टम 210 kg कुल टोटल 485 kg लिफ्ट किया है ।
छत्तीसगढ़ टीम के प्रशिक्षक एवं निर्णायक अशोक पिल्ले और कृष्णा साहू का योगदान महत्वपूर्ण रहा.
‘छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग संघ’ ने नामी राय पारिख और धनंजय यादव को शुभकामनाएं देते हुए सभी पॉवर लिफ्टरों को बधाई दी है.

🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)