- Home
- Chhattisgarh
- लाल आतंक का साथ छोड़ 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अब तक 738 माओवादी कर चुके हैं घर वापसी
लाल आतंक का साथ छोड़ 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अब तक 738 माओवादी कर चुके हैं घर वापसी
3 years ago
138
0

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है. लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण (Naxalites surrender) किया है. ये सभी भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे.
पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर हो रहा है. हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में विश्वास जताते हुए ‘लोन वर्राटू अभियान’ से प्रभावित होकर 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे. ये सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे. बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 177 इनामी माओवादी समेत कुल 738 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)