- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी 16 वर्षीय सिरान खान के मौत का रहस्य : सिरान के पिता मो. जावेद खान और परिवार वाले 1 साल से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं : प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई पूरी कहानी, क्या कहा.. देखें
छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी 16 वर्षीय सिरान खान के मौत का रहस्य : सिरान के पिता मो. जावेद खान और परिवार वाले 1 साल से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं : प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई पूरी कहानी, क्या कहा.. देखें

👉 हावड़ा स्टेशन में देखा गया अंतिम फोटो सिरान खान
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ [ प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य ] :
👉 मृत सिरान खान के पिता ने पत्रकारों को बताया-

👉 सिरान के पिता मो. जावेद
मेरा पुत्र 24 मार्च, 2023 को शाम 4 बजे 16 खिलाडियों के साथ असम में 37वीं सब- जूनियर नेशनल हैंडबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रायपुर स्टेशन पहुँचते हैं. बाद में वहाँ पर 17वां खिलाड़ी विशाल ध्रुव भी आता है. सभी 17 खिलाड़ी कोच इमरान अली [50 वर्ष] और मैनेजर हिमांशु [21 वर्ष] के साथ कुल 19 लोग रायपुर से छत्तीसगढ़ की टीम मुंबई हावड़ा ट्रेन से गुवाहाटी के लिए हावड़ा होते हुए रवाना होते हैं. 25 मार्च को हावड़ा पहुँचते हैं. अगली ट्रेन गुवाहाटी के लिए शाम 6 बजे की थी. हावड़ा स्टेशन वातानुकूलित वेटिंग हॉल में रुकते हैं.
टीम में एक अतिरिक खिलाड़ी होने के कारण टीम मैनेजर और महासमुंद छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी विशाल ध्रुव का मेरे पुत्र के साथ झगड़ा और जोरदार बहस होता है.
मो. जावेद खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो प्रेस नोट पत्रकारों को दी,उनके कथानुसार-
अगर 17 खिलाड़ी गुवाहाटी असम पहुँचते तो 1 खिलाड़ी को बिना खेले और बिना सर्टिफिकेट के वापस भेज दिया जाता. एसी वेटिंग हॉल में कोच/मैनेजर और कुछ खिलाड़ी शराब का सेवन कर सो जाते हैं.
मैनेजर हिमांशु सुबह 11 बजे सभी 17 प्लेयर्स को लेकर स्टेशन से बाहर जाने से पहले साजिश के तहत सिरान का मोबाइल लेकर दूसरे खिलाड़ी धनेश्वर के बैग में डाल दिया जाता है और बैग विकास ध्रुव को दे दिया जाता है. CCTV फुटेज में भी दिख रहा है.

👉 मो.जावेद पत्रकारों को आप बीती सुनाते हुए…
स्टेशन से बाहर जाने के बाद सिरान एक दूसरे खिलाड़ी वासुदेव के साथ कॉलर पकड़ कर झूमा-झटकी और मैनेजर से भी बहस करते हुए दिखा. मैनेजर गुस्से में सिराज का कॉलर पकड़ कर हावड़ा स्टेशन से कुछ दूरी पर गंगा नदी के चाँदमारी घाट की ओर ले जाते हुए दिख रहा है. चूंकि मैनेजर वहाँ पहले भी कई बार आ चुका है. पास में चश्मा शॉप है, जिससे मैनेजर का उन लोगों से पुरानी जान-पहचान भी है. चश्मा ओनर घाट इलाके का क्रिमिनल है. घाट समिति का मुखिया और राजनीतिक पकड़ भी रखता है.
वीडियो में मेरे पुत्र और कुछ प्लेयर्स को छोड़कर 11 प्लेयर्स को नदी में नहाते हुए देखा जा रहा है. कुछ प्लेयर्स संदिग्ध रूप से मेरे पुत्र के साथ थे. CCTV फुटेज में चश्मा शॉप ओनर के साथ मैनेजर और 17 वां खिलाड़ी विशाल ध्रुव को देखा जा रहा है पर सिरान नहीं दिख रहा है. विशाल और उसका भाई रोड पर आकर फोटो खिंचाने का नाटक करते हैं. मैनेजर सभी प्लेयर्स से कहता है, घाट पर आने की बात किसी से नहीं बताना, कहना खाना खाने गए थे… यहाँ से सिरान गायब हो गया.
👉 मो.जावेद प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
मोहम्मद जावेद ने आगे बताया-
मेरी पत्नी दिन में 11 बजे से बार-बार मेरे पुत्र को फोन कर रही है. मुबाइल की रिंग बज रही है पर कोई रिस्पाँस नहीं मिलने पर पत्नी ने 3 बजे के आसपास विशाल को फ़ोन लगाती है. विशाल ने कहा- हम लोग ट्रेन से गुवाहाटी को निकल चुके हैं, सिरान दूसरी बोगी में है. जबकि सिरान का 12.30 बजे घाट से ही अपहरण हो चुका था, यह बात उसने मेरी पत्नी को नहीं बताया. रात्रि को 8.40 बजे कोच इमरान अली मुझे फोन करके बताते हैं कि सिरान खाना खाने कहीं चला गया है, मिल नहीं रहा है. आप फिकर मत करो हम लोग ढुंढ रहे हैं, मिल जाएगा.
जावेद ने बताया कि यह अजीब विडम्बना है कि उसके बाद RPF, GRPF, गोलाबारी पुलिस और हैंडबॉल फेडरेशन घाट में सारे लोग मिल जाते हैं. और किसी ने हमारे पास फोन करके नहीं बताया. मेरे बेटे का अपहरण और हत्या होने के बाद प्लानिंग करके पूरे CCTV फुटेज और तस्वीर को कलेक्ट नहीं किया गया. बाद में सभी फुटेज को गायब भी कर दिया गया. हमारे द्वारा जो संदिग्ध CCTV फुटेज देखा गया था, वो भी गायब कर दिया गया.
सिरान की बॉडी मिलने के बाद PM रिपोर्ट भी बदल दिया जाता है. जावेद ने बताया रिवर ट्रैफ़िक पुलिस के पास जो मेरे बेटे की सभी एंगल से लिया गया 7 नग फोटो है. 7 अगस्त 2023 जो हमारे देखने के बाद भी हमें नहीं दिया जा रहा है. उस फोटो में स्पष्ट दिख रहा है कि मेरे बेटे के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान है, उसके साथ हिंसा और मारपीट की गई थी.
जावेद ने आगे बताया कि MPS ऑफिस लाल बाजार कोलकाता में 8 अगस्त 2023 को हमने 4 नग फोटो देखा वो भी देने से इंकार कर दिया गया. हमने 14 अगस्त 2023 को RTI लगाकर फोटो मांगी तो एक फोटो दिया गया, वो भी सिर्फ आधे शरीर का. हमने जो फोटो देखा था, उसमें मेरे बेटे का पैर में भी गंभीर चोट लगा हुआ था. पुलिस ने जान- बूझकर कमर के नीचे का फोटो हटा दिया.
▪️ राष्ट्रीय खिलाड़ी सिरान खान की हत्या की जाँच फिर से कराई जाय : पुन: पोस्टमॉर्टम [रेपोस्टमॉर्टम] कराया जाए- मोहम्मद जावेद
▪️ मेरे पुत्र की हत्या में शामिल टीम मैनेजर हिमांशु, आदित्य, वासुदेव, श्रेयांस, विशाल, घाट का चश्मा मालिक सूरज जीत, नदी से सिक्का निकालने वाला और स्मैक का नशा करने वाला डोम विक्की व छोटूआ, घाट का नाई को रिमांड में लेकर पूछताछ करें.
▪️ सूरज जीत, मैनेजर हिमांशु और ‘गोलाबारी थाना’ का जांच अधिकारी पीपी नाथ का नार्को टेस्ट कराया जाए.
👉 प्लेयर्स से पूछताछ करते हुए…
👉 हावड़ा स्टेशन से घाट की ओर जाते हुए सभी खिलाड़ी…
सिरान के पिता ने इस केस की CBI जांच की मांग करते हुए बोले-
अगर नेशनल खिलाड़ी को न्याय नहीं मिला तो कौन माँ-बाप अपने बच्चों को खेलने के लिए फेडरेशन पर विश्वास करके बाहर भेजेंगे. खेल में प्लेयर्स के बीच आगे बढ़ने की एक गलत परंपरा शुरू हो जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा ‘खेलो इंडिया’ का जो नारा दिया है, उसके विपरीत फेडरेशन और बंगाल पुलिस के इस कार्य को बढ़ावा मिल जाएगा.

👉 पहला मिनी स्टेट चैंपियन : सिरान खान टीम कैपटेन
[ FRI नम्बर 82/2023, दिनाँक- 26,मार्च 2023 CRPC 363,365 गोलाबारी थाना हावड़ा पश्चिम बंगाल]
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)