- Home
- Chhattisgarh
- व्याख्यान : ‘भारत जोड़ो अभियान’ के राष्ट्रीय संयोजक, देश के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और प्रखर वक्ता योगेंद्र यादव ने भिलाई में बुद्धिजीवों को संबोधित करते हुए कहा – यह चुनाव ‘मोदी बनाम जनाक्रोश का मुद्दा है’
व्याख्यान : ‘भारत जोड़ो अभियान’ के राष्ट्रीय संयोजक, देश के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और प्रखर वक्ता योगेंद्र यादव ने भिलाई में बुद्धिजीवों को संबोधित करते हुए कहा – यह चुनाव ‘मोदी बनाम जनाक्रोश का मुद्दा है’

छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ :
भिलाई : प्रदीप भट्टाचार्य, पुनीत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :

👉 योगेंद्र यादव
‘भारत जोड़ो अभियान’ के राष्ट्रीय संयोजक छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित जैन भवन परिसर सेक्टर-6 में ‘संविधान संवाद-1’ के अंतर्गत मतदाताओं का राजनीतिक बोध, दायित्व और भूमिका विषय पर बोल रहे थे-
व्याख्यान में लोकतंत्र, संविधान, महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती आर्थिक असमानता, संवैधानिक संस्थाओं, इलेक्टोरल बाँड जैसे ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़े करते हुए बोले कि- यह चुनाव मोदी बनाम राहुल या केजरीवाल नहीं बल्कि ‘मोदी बनाम जनाक्रोश’ का मुद्दा है.
‘भारत जोड़ो अभियान’ छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा आ योजित कार्यक्रम में योगेंद्र यादव ने कहा कि- यह लोकसभा चुनाव सिर्फ सांसद और प्रधानमंत्री बनाने का नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है. हम लोकतंत्र के देवता की पूजा तो करते हैं, लेकिन राजनीति से नफ़रत करते हैं. जबकि मतदाताओं की राजनीतिक चेतना से ही सत्ता और व्यवस्था के दर्द से राहत मिलेगी. राजनीतिक भागीदारी के बिना लोकतंत्र कैसे बचेगा?
योगेंद्र यादव ने कहा-
चुनाव के पूर्व झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया गया. मैं ये नहीं क हता कि वे गलत हैं या सही? 2 वर्ष से केस चल रहा है, यह जांच का विषय है. इतनी भी क्या जल्दी थी, एक माह रुक जाते, क्या बिगड़ जाता. आगे योगेंद्र यादव ने कहा प्रधानमंत्री अपने घनिष्ठ मित्र गौतम अडानी को तेजी से देश की संपत्ति सौंपते चले जा रहे हैं. कोविड के पूर्व गौतम अडानी की कुल संपत्ति 66 हजार करोड़ थी, अब 2 से ढ़ाई साल में 12 लाख करोड़ हो गई. ये फार्मूला देश की जनता को भी बताएं? मोदीजी 400 पार का नारा दे रहे हैं, लेकिन 272 सीट तक पहुंचना भी मुशिकल है. अटल बिहारी वाजपेयी के ‘ इंडिया शायनिंग’ तो याद है ना.
इस समय चुनाव का कोई मुद्दा नहीं बल्कि हम सबको मिलकर लोकतंत्र बचाने का सवाल है. धीरे धीरे अब लोकतंत्र खत्म होने की राह पर है. अब भी आप जाग जाओ, नहीं तो रूस की तरह भारत में भी लोकतंत्र खत्म हो जा एगा. जनता के पास यह आखिरी मौका है इसलिए आप अपने एक वोट के साथ 100 लोगों को मतदान स्थल में ले जाएं. योगेंद्र यादव ने सभागार में बैठे बुद्धिजीवों के सवालों का भी जवाब दिए.
मंच पर सामाजिक कार्यकर्ता अभय दास, गौतम बंधोपाध्याय और ज्योति उपस्थित थे.व्याख्यान के पूर्व में जयप्रकाश नायर, कलादास डहरिया,चंद्रिका,पल्लवी, उमा व नीरा ने जनगीत सुनाएँ. संचालन मेहरबान सिंह और आभार व्यक्त सुरेंद्र मोहंती ने किया.
०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)