- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई के ‘महात्मा गॉंधी कला मंदिर’ में 12 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर के 163वें जन्म दिवस पर 100 से अधिक कलाकार रविंद्र गीत गाकर देंगे काव्यांजलि
भिलाई के ‘महात्मा गॉंधी कला मंदिर’ में 12 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर के 163वें जन्म दिवस पर 100 से अधिक कलाकार रविंद्र गीत गाकर देंगे काव्यांजलि
• छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ :
• भिलाई :
भिलाई की संस्था ‘रवींद्र सुधा’ के तत्वावधान में 12 मई, 2024 को ‘कला मंदिर’ में सुबह 10 बजे से विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर के 163 वें जन्मदिवस पर देशभर में 1000 कंठ कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के गीत एक ही समय पर एक साथ गाएंगे. इसी काव्यांजलि में भिलाई की संस्था ‘रवींद्र सुधा’ के माध्यम से 100 कलाकार भाग लेंगे.

‘रवींद्र सुधा’ के विश्वजीत सरकार ने बताया कि कोलकाता में भी ऐसे कार्यक्रम में हमारी संस्था शामिल हो चुकी है. इस बार यह आयोजन इस्पात नगरी भिलाई में रखा गया है. भारत के उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम से 11 राज्यों के कंठ सम्मेलन होगा. भिलाई के ‘कलामंदिर’ में 20 गानों की श्रृंखला पेश की जाएगी. इसकी तैयारी लगभग 9 महीने से की जा रही है. सभी राज्यों के कलाकार इंटरनेट के वेब कॉस्ट के माध्यम से एक साथ जुड़ेंगे और इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे.
यह भव्य गीत संगीत का कार्यक्रम ‘गीतिमाल्या’ की ओर से,
परिकल्पना एवं संगीत निर्देशन कोलकाता की अरुंधती देब का है. पूरे गीत एक ही ट्रैक पर चलेंगे. कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है.


०००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)