- Home
- Chhattisgarh
- आक्रोश : फेस आईडी अटेंडेंट पर तत्काल रोक लगाएं : प्रबंधन तुगलकी सूचना जारी करने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश- भिलाई इस्पात मजदूर संघ [बी एमएस]
आक्रोश : फेस आईडी अटेंडेंट पर तत्काल रोक लगाएं : प्रबंधन तुगलकी सूचना जारी करने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश- भिलाई इस्पात मजदूर संघ [बी एमएस]

👉 ‘बीएमएस’ कार्यालय सेक्टर-6 में बैठक
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ : भिलाई इस्पात मज़दूर संघ की आवश्यक बैठक आज भिलाई इस्पात मज़दूर संघ कार्यालय सेक्टर 6 में सम्पन्न हुई ।अधूरे वेतन समझौता को पूरा करने और केन्द्रीय एवं स्थानीय मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई पदाधिकारी,प्रतिनिधि एवं सदस्यों की बैठक आज दोपहर 1 बजे यूनियन कार्यालय सेक्टर 6 में हुई जिसमें सदस्यों द्वारा अधूरे वेतन समझौता को पूर्ण करवाने और कर्मचारियों द्वारा लगातार यूनियन सदस्यों के समक्ष मांग रखी जाती रही है जिसकी जानकारी सभी को दी गई एवं केंद्रीय एवं स्थानीय मुद्दे जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया अधूरा वेतन समझौता पूर्ण करवाने एवं एचएसएलटी कर्मचारियों की मांगों के निराकरण करने एवं ठेका श्रमिकों की मांगों को लेकर चर्चा हुई ।लगातार कर्मचारियों की भावनाओं से उच्च प्रबंधन को अवगत कराया गया है ।सदस्यों द्वारा अपने -अपने विभागों की कर्मचारियों से संबंधित समस्याएं बताई गई जिसे यूनियन द्वारा उच्च प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत कर समाधान करवाया जाएगा ,फ़ेस रींडिग अंटेडेंस की सूचना जारी करना बिना श्रमिक संगठनों से चर्चा एवं बिना सहमति से जारी करना प्रबंधन का तुग़लक़ी फ़रमान हिटलर शाही रवैया का भिलाई इस्पात मज़दूर संघ पुरज़ोर विरोध करता है इस पर तत्काल रोक लगाने की आवश्यकता है ।15 वर्ष से सेवा का चुनाव नहीं हुआ प्रबंधन चुनाव पहले करवायें ।भिलाई इस्पात मज़दूर संघ की आगामी कार्य योजना की जानकारी दी गई ।
ट्रकों एवं ट्रेक्टर ट्रॉली के लिए अलग से गेट बनाया जाये,टाउनशिप में आवास के मेंटेनेंस तारफेंलटिग एवं सेक्टर 9अस्पताल में दवाओं की कमी को पूरा करने कर्मचारियों से संबंधित विषय उठाया गया सदस्यों द्वारा मकानों की मेंटेनेंस करवाने की कार्य प्रणाली विकसित करने की मांग की गई ।साथ ही टाउनशिप को अवैध कब्जा मुक्त बनाने हेतु यूनियन लगातार प्रयास जारी रखेगी पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि बोरिया गेट एवं मेनगेट पर अव्यवस्थित ट्रक खड़े होने से कर्मचारियों को ड्यूटी आने जाने के समय गेट के अंदर आने-जाने में बहुत परेशानी होती है और दुर्घटना का भी डर बना रहता है ,लगातार दुर्घटना भी हो रहा है ।कर्मचारियों के ड्यूटी जाते एवं आते समय मेनगेट एवं बोरिया गेट में अतिरिक्त गेट खोले जाने इन सभी विषयों को लेकर आई आर विभाग के माध्यम से सेल चेयरमैन और डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा ।बैठक में यूनियन के महामंत्री चन्ना केशवलू संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा, प्रदीप कुमार पाल,जोगेंद्र कुमार ,भूपेन्द्र बंजारे ,राजनारायन सिंह,गौरव कुमार उपाध्यक्ष सन्नी ईपपन ,डिल्ली राव ,मृगेंद्र कुमार ,अनिल गजभिये,जगजीत सिंह सचिव ए वेंकट रमैया, संजय कुमार साकुरे, अरविंद सिंह,राकेश उपाध्यक्ष,पूरन लाल साहू, अखिलेश उपाध्याय,प्रभाकर होतरी,घनशयाम साहू,सुधीर गडेवाल,अशोक कुमार,प्रकाश अग्रवाल,गंगाराम चौबे,नागराजू,राजेंद्र सिंह ठाकुर,सुबोधित सरदार,भागीरथी चन्द्राकर,संदीप कुमार पाण्डेय,संतोष सिंह,राजीव सिंह नरोत्तम बारले, संतोष पराशर,रामकुमार साहू , प्रशांत सीरसागर उपस्थित थे ।
000
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)