• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
330

संपदा न्यायालय के आदेश पर संयंत्र ने अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की 27 डिक्री आवास खाली करवाया गया

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग, प्रवर्तन विभाग ने आज 8 जुलाई, 2024 को सेक्टर-06 में अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए संपदा न्यायालय द्वारा पारित डिक्री आदेश के अनुपालन में अनफिट ब्लॉक्स के 27 आवास से अवैध कब्जेधारियों को खाली करवाकर खिड़की दरवाजे निकलकर, विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया गया।
डिक्री आदेश 45/2023, 46/2023, 49/2023, 50/2023, 52/2023, 53/2023, 56/2023, 57/2023, 58/2023, 59/2023, 60/2023, 61/2023, 62/2023, 63/2023, 64/2023, 65/2023, 66/2023, 67/2023, 68/2023, 69/2023,70/2023, 71/2023, 72/2023, 93/2023, 94/2023 तथा 95/2023 को खाली करवाया गया । इन सभी आवासों का पार्शियल डेमोलिशन शुरू कर दिया गया है। उपरोक्त सभी आवास अधिकृत एजेंसी द्वारा खतरनाक घोषित की जा चुकी है । अवैध कब्जेधारियों तथा भू माफियाओं के विरुद्ध प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाए द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है तथा जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्यवाही भी किया जाएगा।

आज की कार्यवाही में नगर सेवाए , भिलाई इस्पात संयंत्र तथा पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई ।अनफिट ब्लॉक में रहने वाले को विभाग द्वारा जल्द बी एस पी आवासों को खाली करने हेतु निर्देश दिया गया है । नगर सेवाए, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा प्रशासन को पत्र लिखकर बी एस पी आवासों को अवैध कब्जे में चलाने वालो, बी एस पी भूमि पर कब्जा करने वालो तथा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध FIR दर्ज करने हेतु निवेदन किया है ताकि अवैध कब्जों पर रोक लग सके।

——————-

बीएसपी अंतर्विभागीय संगीत (गायन) प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह संपन्न

सेल- भिलाई इस्पात सयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार संगीत (गायन) प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 02 जुलाई 2024 से 06 जुलाई 2024 तक अंतर्विभागीय महात्मा गाँधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में किया गया| इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 06 जुलाई 2024 को संपन्न हुआ| इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार उपस्थित थे| इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (मानव संसाधन – खदान व गैर संकार्य ) श्री सूरज कुमार सोनी व महाप्रबंधक (ईडी एच.आर सचिवालय) श्री एच. शेखर उपस्थित थे| कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम के अपने संबोधन में श्री पवन कुमार ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र अपने कर्मियों के सर्वांगीण विकास व उनकी रचनात्मकता की अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रति वर्ष सफलतापूर्वक करता आ रहा है | जिसका लक्ष्य कर्मियों में निहित प्रतिभा को पहचानकर उन्हें इस विधा में नए आयाम प्रदान करना है | निकट भविष्य में अन्य संयंत्रों में भी ऐसे आयोजन की संभावना है|

प्रतियोगिता में पुरुष हिंदी गायन के प्रथम स्थान पर श्री निखिल टी, द्वितीय स्थान पर श्री गोविन्द खरवार, तृतीय स्थान पर श्री अमित कुमार विजेता रहे, श्री एम वी एस गुरुनाथ और श्री अलंकार समद्दार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया| महिला हिंदी गायन के प्रथम स्थान पर सुश्री तानिया समद्दार, द्वितीय स्थान पर सुश्री मधुरिमा रे, तृतीय स्थान पर सुश्री मंजीता एवं सुश्री भगवती बोस को सांत्वना पुरस्कार दिया गया| पुरुषों के गैर हिंदी गायन श्रेणी में प्रथम स्थान पर श्री अमित कुमार, द्वितीय स्थान पर श्री गोविंद खरवार, तृतीय स्थान पर श्री अलंकार समद्दार व श्री निखिल टी और श्री एम वी एस गुरुनाथ ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया| महिलाओं के गैर हिंदी गायन में प्रथम स्थान पर सुश्री मधुरिमा रे, द्वितीय स्थान पर सुश्री मंजीता, तृतीय स्थान पर सुश्री तानिया समद्दार तथा डॉ भारती साहू एवं सुश्री पुष्पा डडसेना को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ| इसी कड़ी में पांचवे दिन हुए युगल-गायन में प्रथम स्थान पर तानिया- अलंकार समद्दार युगल, द्वितीय स्थान पर मधुरिमा-दीपंकर रे युगल, तृतीय स्थान पर शालिनी-जी पी पांडियन युगल तथा जहांनारा-नूर मोहम्मद युगल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ|
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष यह प्रतियोगिता सयंत्रकर्मी व उनके पति / पत्नी के लिये तीन वर्गो में आयोजित की जाती है| इसमें हिंदी वर्ग (महिला व पुरुष),गैर हिंदी वर्ग में (महिला व पुरुष) एवं युगल गायन वर्ग के रूप में 3 वर्ग होते है|
कार्यक्रम का समन्वय उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री सहीराम जाखड़ ने किया तथा कार्यक्रम सफल बनाने में उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री अभिजीत भौमिक व उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री डेनिस क्रिष्टि का विशेष सहयोग रहा| क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग की ओर से कार्यक्रम का संयोजन श्री प्रभंजय चतुर्वेदी, श्री दुष्यंत हरमुख व संचालन श्री सुप्रियो सेन ने किया|
——————-

भिलाई की शिक्षा को बेहतर बनाने हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र का एक सशक्त कदम

भिलाई इस्पात संयंत्र एवं ग्रेट इंडिया टैलेंट फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ साइन
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील एजुकेशन सोसाइटी एवं अक्षय पात्र की सहयोगी संस्था ग्रेट इंडिया टैलेंट फाउंडेशन के बीच, दिनांक 8 जुलाई 2024 को इस्पात भवन के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के सभागार में एक एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग) साइन किए गए। रथ यात्रा उत्सव के शुभ अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार एवं मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) श्री जे वाय सपकाले के सम्मुख इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से महाप्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती शिखा दुबे, स्टील एजुकेशन सोसाइटी की सचिव एवं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री के सुपर्णा तथा अक्षय पात्र एवं ग्रेट इंडिया टैलेंट फाउंडेशन की ओर से रीजनल प्रेसिडेंट (अक्षय पात्र एवं ग्रेट इंडिया टैलेंट फाउंडेशन) स्वामी व्योमपाद दास द्वारा इस एमओयू पर साइन किया गया।
इस अवसर पर, मुख्य महाप्रबंधक (एफ एंड ए) श्री डी एन करन, महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन नायर, महाप्रबंधक (ईडी एचआर – सचिवालय) श्री एच शेखर, महाप्रबंधक (जनसम्पर्क विभाग) श्री प्रशांत तिवारी, उप महाप्रबंधक (इंटरनल ऑडिट) सुश्री गगन गोयल, सहायक महाप्रबंधक (ईडी एचआर – सचिवालय) श्री के के साहू, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) श्री सुशील कुमार कामड़े तथा उप प्रबंधक (सीएसआर) श्री के के वर्मा मौजूद रहे। साथ ही बीएसपी शिक्षा विभाग की ओर से उप प्रबंधक (शिक्षा) श्री अशोक सिंह, उप प्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती विभा कटियार, प्राचार्या (सेक्टर 10) सुश्री सुमिता सरकार तथा अक्षय पात्र की ओर से स्वामी गोपावृंदा पाल दास, श्रीमती वृंदा अनिल, स्वामी लोकनाथ दास, श्री अनिल विश्वनाथन उपस्थित थे।

सेक्टर 6 एवं सेक्टर 11 खुर्सीपार में स्थित भिलाई इस्पात विकास विद्यालय को भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा प्रारंभ किया गया था। सेक्टर 6 स्थित भिलाई इस्पात विकास विद्यालय को 7 जुलाई 2007 एवं सेक्टर 11 खुर्सीपार में स्थित भिलाई इस्पात विकास विद्यालय को 30 अप्रैल 2011 में प्रारंभ किया गया था। यह दोनों स्कूल कमजोर वर्ग के निर्धन बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम में एक बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से खोला गया था। अब इस एमओयू के अनुसार इन स्कूलों के सम्पूर्ण प्रबंधन का कार्य, देशव्यापी संस्था अक्षय पात्र फाउंडेशन की एक सहयोगी संस्था “महान भारत प्रतिभा फाउंडेशन” (ग्रेट इंडिया टैलेंट फाउंडेशन) द्वारा संचालित किया जाएगा। ज्ञात हो कि मान्यता प्राप्त यह संस्था, त्रिपुरा में महान भारत प्रतिभा विद्यालय, काशीराम पारा नाम से एवं बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर सहित कई शहरों में भी शिक्षण संस्थानो का संचालन कर रहे हैं, इसलिए इस संस्था को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने कहा, किसी समय में अन्न दान को महादान माना जाता था, परंतु मेरे विचार से आज के युग में शिक्षा का दान बहुत ही महत्वपूर्ण और अहम है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रारम्भ से ही शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य करते आ रही है तथा आगे इसको और भी बेहतर बनाने में निरंतर प्रयासरत हैं। अक्षय पात्र संगठन एक राष्ट्रव्यापी और बहुत ही व्यवस्थित तरीके से मध्यान भोजन का संचालन करती है। अक्षय पात्र संस्था के कार्यों को देखते हुए भिलाई इस्पात विकास विद्यालय जैसी शालाओं के संचालन हेतु जिम्मेदारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा “बीएसपी ने भिलाई इस्पात विकास विद्यालय को बड़े मनोयोग व उम्मीद के साथ प्रारंभ किया गया था तथा ये दोनों शालाएं हमारे संयंत्र के लिए “बच्चे” जैसी है। जिसे हम पूरे विश्वास के साथ अक्षय पात्र के हाथों में सौंप रहे हैं और हमें उम्मीद है कि आप इसे बेस्ट बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।” उन्होंने कहा, हम भिलाई की शिक्षा को आज के दौर के अनुकूल बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हम अपने कार्मिकों एवं कॉन्ट्रैक्ट लेबर के बच्चों के लिए भी अच्छी शिक्षा हेतु श्रेष्ठ दिशा में कार्य कर रहे हैं।
रीजनल प्रेसिडेंट (अक्षय पात्र एवं ग्रेट इंडिया टैलेंट फाउंडेशन) स्वामी व्योमपाद दास ने अपनी संस्था को रेखांकित करते हुए कहा, भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से हम यहाँ भिलाई में वर्ष 2007 से अक्षय पात्र का संचालन कर रहे हैं। बीएसपी के साथ इस तरह का एक नोबल कार्य करते हुए हमें 13 साल से अधिक हो चुके हैं। हमारे ईमानदार प्रयासों और अच्छे कार्यों को देखते हुए, सेल जैसे संगठन ने हम पर विश्वास किया और शिक्षा के क्षेत्र में भी हमें एक नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसके लिए हम सेल एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के आभारी हैं। उन्होंने कहा, हमारी संस्था अंग्रेजी शिक्षा के क्षेत्र में कदम रख चुकी है ताकि हम त्रिपुरा, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर सहित कई और बेंगलुरु सहित कई स्थानों पर अच्छे संस्कारों के साथ-साथ बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर सकें। भिलाई इस्पात विकास विद्यालय को हमने बहुत ही करीब से देखा है, सेल एवं भिलाई इस्पात संयंत्र इन स्कूलों को आज भी बहुत ही अच्छे तरीकों से संचालित कर रहे हैं। हमें जो जिम्मेदारी दी जा रही है वह बेहतर को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए दी जा रही है। यह कार्य कठिन होने के साथ साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम पूरी ईमानदारी के साथ शतप्रतिशत प्रयास करेंगे कि इस जिम्मेदारी को निभाने में हम खरे उतर सकें।
इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) श्री जे वाय सपकाले ने कहा, कि हम एक अच्छी शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत हम अपने शिक्षण संस्थानों को और भी बेहतर बनाने के लिए अक्षय पात्र जैसे संगठन को जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। प्रारंभ में महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन नायर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस एग्रीमेंट का विवरण प्रस्तुत किया तथा इसमें शामिल विभिन्न बिंदुओं के बारे में बताया।
श्री कार्यक्रम के अंत में श्री जे वाय सपकाले द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सीएसआर विभाग द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि अक्षय पात्र फाउंडेशन, भारतीय ट्रस्ट अधिनियम 1882 के तहत पंजीकृत एक स्वतंत्र धर्मार्थ ट्रस्ट है। जो देश में स्कूलों में भूख और कुपोषण के व्यापक सामाजिक मुद्दों को हल करने के लिए अपना सहयोग प्रदान करते हैं। अक्षय पात्र फाउंडेशन स्कूलों में बच्चों को स्कूल आने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए हर दिन गर्म, पौष्टिक और स्वादिष्ट मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराते हैं, ताकि भारत में कोई भी बच्चा भूख के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए।
वहीँ अक्षय पात्र फाउंडेशन की सहयोगी संस्था ‘“महान भारत प्रतिभा फाउंडेशन” (जीआईटीएफ) का प्रयास बच्चों की स्वाभाविक प्रवृत्ति को पोषित करने के साथ-साथ समग्र विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता है, जिससे वे अपने और अपने परिवार व समुदाय के लिए भविष्य को बेहतर और सुरक्षित कर सकें।
—————-

बीएसपी में सुरक्षा जागरूकता हेतु चौथे लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन (एलजीआई) का सफल आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एचआरडी केंद्र के मुख्य सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री एस के घोषाल समेत विशेष अथिति विभाग प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएं) श्री प्रवीन राय भल्ला उपस्थित रहे| इसके अलावा कार्यक्रम में कुल 100 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा) श्री अजय टल्लू द्वारा सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान, मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री एस के घोषाल ने भिलाई इस्पात संयंत्र की सुरक्षा पद्धतियों को आगे बढ़ाने में कड़े और दृढ अनुशासन की अनिवार्यता पर जोर दिया तथा परिचालन सुरक्षा में वृद्धि के साथ इसके संबंधों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही उनहोंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को धन्यवाद दिया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएं) श्री प्रवीन राय भल्ला ने अपने वक्तव्य में बीएसपी के सुरक्षा ढांचे के विषय में समूह को संबोधित किया और आपसी संवाद की भूमिका को रेखांकित किया| संगठन में सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने में प्रतिभागियों के अपरिहार्य योगदान पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सुरक्षा) श्री एस के महतो और सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) श्री सुमित कुमार सहित संयंत्र के प्रतिष्ठित वक्तागण भी शामिल हुए, जिन्होंने समूह अंतःक्रियाओं के मुख्य उद्देश्यों पर सविस्तार चर्चा की। इन चर्चाओं में सड़क सुरक्षा उपाय, नियर-मिस की घटनाएं, परमिट-टू-वर्क प्रक्रियाओं का मानकीकरण और सुरक्षा प्रोटोकॉल को सुदृढ़ करने में टूलबॉक्स वार्ता की प्रभावकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
यह सहयोगात्मक पहल हितधारकों के लिए अंतर्दृष्टि, रणनीतियों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच के प्रदान करती है, जो सुरक्षा उत्कृष्टता के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की अटूट प्रतिबद्धता को प्राप्त करने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को संरेखित करती है।
—————

जल प्रबंधन विभाग में “नई चेतना” कार्यक्रम का आयोजन

भिलाई इस्पात संयंत्र के जल प्रबंधन विभाग के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, मरोदा में महाप्रबंधक प्रभारी (जल प्रबंधन विभाग) श्री उत्पल दत्ता के मुख्य आतिथ्य में 04 जुलाई 2024 को नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। नई चेतना कार्यक्रम के माध्यम से महिला श्रमिकों को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओें के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि एचआर विभाग द्वारा महिला ठेका श्रमिकों के हितार्थ यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आप सभी अपनी व्यक्तिगत समस्या एवं कार्यक्षेत्र में हो रही परेशानियों को रख सकते हैं। इस कार्यक्रम के तहत आपको कई नई एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जायेगी। आप लोग इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाये। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक महाप्रबंधक (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, मरोदा) श्री व्ही एस राय ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
नई चेतना कार्यक्रम में कंसल्टेंट (एनओएचएस, एम एंड एचएस) सुश्री इंद्रजीत कौर ने महिला श्रमिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, खान-पान, खून की कमी, मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय एवं कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की।

अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी (आईआर एवं सीएलसी) श्री राजेश मौर्या ने महिला श्रमिकों को मिलने वाले न्यूनतम वेतन, बोनस, पीएफ, ईएसआईसी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा श्रमिकों के बच्चों हेतु चलाये जा रहे छात्रवृति योजना एवं बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी। विभागीय सुरक्षा अधिकारी व वरिष्ठ प्रबंधक (जल प्रबंधन विभाग) श्री निमेश कुमार गुप्ता ने संयंत्र में सुरक्षा संबंधित विभिन्न पहलुओं, क्लोरीन गैस से सम्बन्धित खतरों एवं बचाव तथा सड़क पर आवागमन के दौरान सुरक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
उप प्रबंधक (मानव संसाधन-मिल्स जोन-3) श्री विजय कुमार ने सामाजिक उत्तरदायित्व (एस ए-8000) के विभिन्न 9 बिन्दुओं जैसे- बाल श्रम पर प्रतिबंध, कार्य के घंटे, न्यूततम मजदूरी, संघ बनाने की स्वतंत्रता, जबरदस्ती कार्य नियोजन आदि पर विस्तार से जानकारी दी एवं कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों से फीडबैक भी लिया।
कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन-मिल्स जोन-3) श्री विजय कुमार ने तथा जल प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी रूहेल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में श्रीमती पूर्णिमा बाई, श्रीमती डामिन, श्रीमती सोहागा बाई, श्रीमती शांति बाई, श्रीमती बिंदा बाई तथा सीएलसी से सहयोगी के रूप में श्रीमती योगेश्वरी तारम सहित कुल 15 महिला ठेका श्रमिक उपस्थित थी।
—————–

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘बासमती धान मिशन’, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महकेगा प्रदेश का चावल, बढ़ेगी किसानों की आय
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘बासमती धान मिशन’, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महकेगा प्रदेश का चावल, बढ़ेगी किसानों की आय

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – श्री रमेन डेका

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय

भारत के पड़ोस में नया देश बनेगा: म्यांमार के होंगे दो टुकड़े, रखाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर विद्रोहियों का कब्जा, राजधानी सितवे को भी घेरा
breaking international

भारत के पड़ोस में नया देश बनेगा: म्यांमार के होंगे दो टुकड़े, रखाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर विद्रोहियों का कब्जा, राजधानी सितवे को भी घेरा

पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे; मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखा, जनसभा को संबोधित करेंगे
breaking National

पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे; मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखा, जनसभा को संबोधित करेंगे

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान
breaking international

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट
breaking Chhattisgarh

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज
breaking Chhattisgarh

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा
breaking National

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार
breaking Chhattisgarh

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार

कविता

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन