- Home
- Chhattisgarh
- एक पेड़ मां के नाम : ‘सहकार भारती’ पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण : भिलाई-दुर्ग महानगर पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी जया रेड्डी ने कहा कि- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम…यह अभियान हम पूरे पखवाड़ा जगह जगह जिले में हरियाली लाने का छोटा सा प्रयास जारी रखेंगे’
एक पेड़ मां के नाम : ‘सहकार भारती’ पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण : भिलाई-दुर्ग महानगर पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी जया रेड्डी ने कहा कि- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम…यह अभियान हम पूरे पखवाड़ा जगह जगह जिले में हरियाली लाने का छोटा सा प्रयास जारी रखेंगे’

👉 ‘सहकार भारती’ पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सदस्य
छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई] : भिलाई-दुर्ग महानगर ‘सहकार भारती’ के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 14 जुलाई को सेक्टर-4 के स्कूल प्रागंण में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भारी बारिश में किया गया.

👉 ‘सहकार भारती’ पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी जया रेड्डी वृक्षारोपण करते हुए…
इस अवसर पर ‘सहकार भारती’ भिलाई-दुर्ग के अध्यक्ष दीपक मिश्रा, महामंत्री राकेश कुमार शुक्ला, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी जया रेड्डी, रमेश शर्मा, लक्ष्मीनारायण विश्वा, प्रदीप भट्टाचार्य, पुनीत कुमार गुप्ता, कांता दलवी, यश दलवी, भरत राय, बाबूलाल वर्मा, अनुभव जैन, ज्योति सोनी, रुचि जैन, जुली गुप्ता, किरण रात्ररे, ज्योति जनक्यानी, राजेश्वर राम, रोहनी रेड्डी, ममता राव, चंद्र किरण मिश्रा, आशा, गीता और अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे.
वृक्षारोपण के पश्चात पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी जया रेड्डी ने कहा कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आव्हान पर ‘एक पेड़ मां के नाम…’ अभियान ‘सहकार भारती’ पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की तरफ से चलाया जा रहा है. इस अभियान को पूरे पखवाड़े तक जारी रखते हुए, हम जिले में हरियाली लाने का प्रयास के साथ पेड़ों की देख-रेख भी करने का संकल्प लेते हैं.
👉 ‘एक पेड़ मां के नाम…’ कार्यक्रम में जया रेड्डी ने कहा
‘सहकार भारती’ के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि- ‘एक पेड़ मां के नाम…’ यह कार्यक्रम हमने आयोजित किया है. जो आगे भी जारी रहेगा.
👉 ‘एक पेड़ मां के नाम…’ में दीपक मिश्रा ने कहा
पौधारोपण के बाद ‘सहकार भारती’ के सदस्यों ने पर्यावरण सं रक्षण का शपथ लिए.
आभार व्यक्त राकेश कुमार शुक्ला ने किया.
▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)