- Home
- Chhattisgarh
- मुलाकात और ज्ञापन : ‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन’ के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में लईजन ऑफिसर के सहायक प्रबंधक रोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा गया…
मुलाकात और ज्ञापन : ‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन’ के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में लईजन ऑफिसर के सहायक प्रबंधक रोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा गया…

👉 ज्ञापन सौंपते हुए यूनियन के प्रतिनिधि
छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई] :
भिलाई इस्पात संयंत्र के डाय रेक्टर इंचार्ज के नाम से ‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन’ अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्त्व में एक प्रतिनिधिमण्डल द्वारा रोहित कुमार सहायक महाप्रबंधक [लईजन ऑफिसर] को ज्ञापन सौंपा गया.

👉 रोहित कुमार ज्ञापन देते हुए
ज्ञापन में कोमल प्रसाद ने बताया कि-
एसोसिएशन के खिलाफ एक सेवानिवृत्त कर्मचारी द्वारा ‘भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन’ की मेरी अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी के खिलाफ रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं रायपुर छत्तीसगढ़ में अपील दायर किया गया था करीब 6 महीने सुनवाई के बाद 15 जुलाई को रजिस्ट्रार द्वारा कोमल प्रसाद की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी पर मुहर लगाते हुए आदेश जारी किया है. इस आदेश की प्रति हमारी एसोसिएशन ने भिलाई प्रबंधन को दिया है.
एसोसिएशन ने बताया कि निदेशक भिलाई इस्पात संयंत्र से निवेदन किया कि पिछले 15 अगस्त 2023 को एसोसिएशन को प्रदत्त डॉ.अंबेडकर भवन को अवैध तरीके से कब्जा किया गया है. डॉ. अंबेडकर भवन को खाली कराकर एसोसिएशन को सौंपा जाए. भवन और कार्यालय पर कब्जा होने की वजह से एसोसिएशन द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए किए जाने वाले कल्याणकारी कार्यों में विध्न पैदा हो रहा है. कोमल प्रसाद ने कहा कि टाउनशिप में अवैध कब्जा से एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है. प्रबंधन द्वारा कारगर तरीके से कब्जाधारियों से निपटा जा रहा है, एसोसिएशन इसका समर्थन करती है. निदेशक प्रभारी से निवेदन है कि ‘अंबेडकर भवन’ को कब्जा मुक्त कराकर एसोसिएशन को सौंपा जाए.
प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार राटरे और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलकर शामिल थे.
▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)