- Home
- Chhattisgarh
- पत्रकार जगत में शोक : भिलाई प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष एवं IBC 24 की पत्रकार कोमल धनेसर की पुत्री गुरनाम कौर का निधन
पत्रकार जगत में शोक : भिलाई प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष एवं IBC 24 की पत्रकार कोमल धनेसर की पुत्री गुरनाम कौर का निधन
2 years ago
530
0

👉 गुरनाम कौर
छत्तीसगढ़ आसपास [भिलाई] : भिलाई सेक्टर-2 निवासी 17 वर्षीय गुरनाम कौर का आज सुबह पांच बजे स्पर्श हॉस्पिटल में निधन हो गया. विगत दिनों एक सड़क दुर्घटना की शिकार होने के बाद गुरनाम 10-11 दिन से स्पर्श हॉस्पिटल के वेंटिलेटर में थी. गुरनाम एमजीएम स्कूल में 12वीं की छात्रा थी. गुरनाम कौर ‘न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर’ की उपाध्यक्ष एवं IBC24 की पत्रकार कोमल धनेसर और आकाश अम्बर की इकलौती पुत्री थीं.
गुरनाम कौर के निधन पर ‘न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर’, ‘स्टील सिटी प्रेस क्लब’, ‘छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन’, ‘श्रमजीवी पत्रकार संघ’ और ‘छत्तीसगढ़ प्रेस कौंसिल’ ने शोक व्यक्त किया है और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है.
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ परिवार ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
🕉 शांति
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)