• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
299

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी, आज भी हटाये कब्जे

भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 06 मे स्थित मेंटेनेंस ऑफिस के पास के पानी टंकी, जगन्नाथ मंदिर के पास की पानी टंकी तथा साई मंदिर के पास की पानी टंकीयो को अधिकृत तथा तकनीकी रूप से दक्ष सदस्यों की टीम द्वारा निरीक्षण कर सुरक्षा की दृष्टि से उक्त टंकियों को ठीक नहीं पाया गया इन टंकीयो के तेज बारिश तूफान में दुर्घटना आदि की होने से गंभीर जन हानि की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन तीनों पानी टंकियां के 25 मीटर के दायरे में आने वाले स्थान को रिक्त कराया जाना आवश्यक हो गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक 19 जुलाई, 2024 को सेक्टर 6 मेनटेनेंस ऑफिस के पास के पानी टंकी के पास बने 6 -7 ग़ैरज को जेसीबी के सहायता से हटाते हुए रोड को बेरीगेट किया गया, ताकि इन टंकियां के जद में किसी भी प्रकार के आना-जाना ना हो पाए। इसी क्रम में जगन्नाथ मंदिर के पास के पानी टंकी के पास 25 मीटर तक इसके जद मे बने 8-10 अवैध गैरज को भी हटाया गया है, तथा सड़क नंबर 39 एवं एवेन्यू डी सड़क को बैरिगेट करते हुए स्थान को आइसोलेट किया गया। इन टैंकों के जद में आने वाले स्थान पर निर्मित गैराज को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया व स्थान पर बेरीगेट का कार्य सिविल विभाग दवारा किया जा रहा। उक्त कार्रवाई पुलिस, बल की मौजूदगी में पीएचई , रोड सेक्शन तथा सिविल विभाग के अधिकारियों कर्मियों के उपस्थित मे किया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाए, प्रवर्तन अनुभाग द्वारा विगत कुछ दिनों से किया जा रहे हैं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध बेदखली कार्रवाई को अनवरत जारी रखते हुए सेक्टर 6 सड़क 39 ब्लॉक क्रमांक 1 अनफिट घोषित ब्लॉक के 09 आवास से अवैध कब्जाधारियों को बेदखलकर आवासों को पार्शियल डेमोलिशन हेतु सिविल अनुभाग के सुपुर्द किया गया इसी क्रम में कुछ दिनों पूर्व खाली कराये सड़क 32 के आवासों में कुछ आसामाजिक तत्वों दलालों द्वारा फिर से खिड़की दरवाजा लगा कर कब्जा कर लिया गया था प्रवर्तन टीम द्वारा ऐसे 05 आवासों को भी कब्जा मुक्त करा कर खिड़की दरवाजे को पुनः निकलवाए गए तथा बिजली की सप्लाई को बंद करवाया गयाl।

सुरक्षा की दृष्टि से सभी असुरक्षित घोषित पानी टंकियों के पास स्थित अवैध कब्जेधारियों तथा अनफिट ब्लॉक्स के अवैध कब्जेधारियों को कई बार हटाने हेतु नोटिस तथा समझाइश दी गई थी।

———-

सेल-बीएसपी के प्लांट गैराज को नए रॉक ब्रेकर, ट्रक और यूटिलिटी वाहन की सौगात

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लांट गैराज ने 18 जुलाई 2024 को ब्लास्ट फर्नेस के लिए एक हुंडई रॉक ब्रेकर अटैच्ड एक्सकेवेटर, प्लांट के फायर ब्रिगेड के लिए चार टाटा यूटिलिटी वाहन, अशोक लीलैंड के पांच बिल्ड-अप ट्रक और भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के लिए तीस महिंद्रा बोलेरो, एसयूवी सहित कई नए वाहनों को शामिल किया गया। इन नए वाहनों को शामिल कर प्रबंधन ने, संयंत्र की परिचालन दक्षता और क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) श्री तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) श्री असित साहा, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री एस के गजभिये और मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री सौम्या तोकदार ने 18 जुलाई 2024 को प्लांट गैराज विभाग में आयोजित उद्घाटन समारोह का नेतृत्व किया। इस अवसर पर जिन विभागों को वाहन आवंटित किए गए थे, उनके वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

श्री तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) ने रिकॉर्ड समय में खरीद प्रक्रिया पूरी करने के लिए, परियोजना प्रबंधक- महाप्रबंधक प्रभारी (प्लांट गैराज) श्री बीडी बाबू और परियोजना समन्वयक- महाप्रबंधक (रखरखाव) श्री प्रदीप्ता भौमिक के साथ-साथ एमएम-आईपीएम टीम पीपी एंड ई विभाग और प्लांट गैराज बिरादरी के ईमानदार प्रयासों की सराहना की।

श्री असित साहा ने संयंत्र में परिचालन की बढ़ती मांगों को पूरा करने और विभिन्न विभागों में सेवा और उत्पादकता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए उपकरणों के आधुनिकीकरण के महत्व पर जोर दिया।
श्री एस के गजभिये ने संयंत्र के वाहनों के बेड़े के रखरखाव और उन्नयन में प्लांट गैराज टीम के प्रयासों की सराहना की और कहा, कि उन्हें विश्वास है कि नए वाहनों के आ जाने से न केवल संयंत्र की परिचालन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और अधिक कुशल कार्य वातावरण में भी योगदान मिलेगा। खरीदे गए नए वाहन, नवीनतम बीएस 6 उत्सर्जन मानदंडों के अनुसार उन्नत प्रौद्योगिकी, बेहतर ईंधन दक्षता, बेहतर प्रदर्शन क्षमताओं से युक्त हैं।
———-

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 145वीं तिमाही समीक्षा (ई) बैठक संपन्न

भिलाई इस्पात संयंत्र, राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 145वीं तिमाही समीक्षा (ई) बैठक, दिनांक 19 जुलाई 2024 को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई इस्पात संयंत्र श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समस्त कार्यपालक निदेशकगण तथा संयंत्र के सभी विभाग प्रमुखगण सदस्य के रूप में ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा शासकीय स्तर पर भी हिंदी का प्रचार-प्रसार करने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी 14 एवं 15 सितंबर 2024 को भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी दिवस एवं चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन भारत मंडपम्, नई दिल्ली में किया जा रहा है। सरकार द्वारा किए जा रहे आयोजन हिंदी के प्रति सरकार की गंभीरता को प्रदर्शित करते है। हमें भी हिंदी में कार्य करने की दिशा में और भी अधिक गंभीर होना है।

हमारी भारतीय संस्कृति में हिंदी रची-बसी है, हिंदी हमारे दैनंदिन कार्यों तथा संयंत्र के कार्यों को सरल बनाने में भी सहायक है। अतः हम सबका अधिक से अधिक प्रयास होना चाहिए कि हम हिंदी में ही समस्त कार्य करें और विशेषकर जब लिखने की बारी आए तो हिंदी में ही लिखें। चाहे पत्र हो अथवा दूसरे काग़ज़ात हमें हिंदी का ही अधिकतम प्रयोग करना चाहिए।
महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन एवं प्रभारी राजभाषा) श्री सौमिक डे ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए हिंदी के प्रगामी प्रयोग को प्रोत्साहन हेतु समस्त विभाग प्रमुखगण का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमने इसी तिमाही से संयंत्र स्तर पर तिमाही रिपोर्ट प्रेषण प्रणाली को ऑनलाइन माध्यम से आरंभ किया है। सी एण्ड आईटी विभाग द्वारा तैयार इस प्रणाली का प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत 13 जुलाई को आयोजित किया गया था, जिसमें हिंदी अधिकारीगण एवं तिमाही रिपोर्ट भरने वाले कार्मिकों की उपस्थिति सराहनीय रही। आगामी सितंबर माह में प्रतिवर्ष की भाँति हमारा राजभाषा हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने विभागों से कार्मिकों की अधिकाधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया तथा कहा कि इस माध्यम से सभी विभाग संयंत्र बिरादरी में हिंदी की प्रवाहित अविरल धारा को और भी अधिक गतिमान बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन – राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने विगत बैठक की कार्यसूची का अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, तत्पश्चात आगामी तिमाही की कार्यसूची का वाचन कर शत-प्रतिशत हिंदी में पत्राचार करने वाले विभागों का उल्लेख कर आगामी तिमाही की कार्यसूची का वाचन किया तथा आभार प्रदर्शन किया।
—-000—-

सेल-बीएसपी के एसएमएस-2 ने कास्टर सीक्वेंस लेंथ में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एक बार फिर इतिहास रचा

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप 2 (एसएमएस-2) ने आज 18 जुलाई 2024 को एक बार फिर नया इतिहास रचा। एसएमएस-2 ने किसी भी कास्टर में एक ही सीक्वेंस में लगातार रेल स्टील की हीट कास्ट करने का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इस रिकॉर्ड के साथ ही एसएमएस-2 ने, जनवरी 2024 में बनाए गए अपने ही पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

19 जून 2024 को शुरू हुए और आज 18 जुलाई 2024 को समाप्त हुए सिंगल सीक्वेंस में, टीम एसएमएस-2 ने 4-स्ट्रैंड ब्लूम कास्टर के माध्यम से रेल स्टील की लगातार 555 हीट कास्टिंग पूरी की गई। जो देश में ब्लूम कास्टर से दर्ज किया गया अब तक का सबसे लंबा सीक्वेंस है। इस उपलब्धि से एसएमएस-2 ने 315 हीट के अपने ही पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो जनवरी 2024 में बना था। 19 जून से 18 जुलाई तक की पूरी अवधि के दौरान जब कास्टर-5 निरंतर संचालन में था, लगभग 65,100 टन रेल स्टील ब्लूम कास्ट किया गया। इस अवधि के दौरान, इस निर्बाध सीक्वेंस को बनाए रखने के लिए 36 फ़्लाइंग टंडिशों का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया। संयंत्र के एसएमएस-2 द्वारा स्थापित पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 7 जनवरी से 24 जनवरी 2024 के बीच एक ही सीक्वेंस में 315 हीट के कास्ट करने पर दर्ज किया गया था।

एसएमएस-2 की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देने हेतु निदेशक प्रभारी (सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र) श्री अनिर्बान दासगुप्ता के साथ कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बिपिन कुमार गिरि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ एम रविन्द्रनाथ और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एसएमएस-2 का दौरा किया। मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री सुशांत कुमार घोषाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और एसएमएस-2 बिरादरी के सदस्यों ने निदेशक प्रभारी और कार्यपालक निदेशकों का स्वागत किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एसएमएस-2 की टीम को बधाई देते हुए, निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने एसएमएस-2 की टीम सहित इंस्ट्रूमेंटेशन, पीपीसी, आरईडी, ब्लास्ट फर्नेस, डब्ल्यूएमडी, टीएंडडी, आरसीएल आदि संबद्ध सभी विभागों द्वारा इस नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड को हासिल करने में किए गए प्रयासों की सराहना की। श्री दासगुप्ता ने कहा कि 555 नंबर हमारे लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने आगामी अनुरक्षण कार्य में सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किये जाने पर विशेष जोर दिया।
एसएमएस 2 और संबंधित दुकानों की पूरी टीम को बधाई देते हुए, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने कहा कि एसएमएस-2 किसी भी चुनौती को स्वीकार करने और उसे बखूबी पूरा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि एसएमएस-2 समूह के लिए कोई भी रिकॉर्ड असंभव नहीं है। उन्होंने कहा, यह रिकॉर्ड हमारी कड़ी मेहनत और प्रयासों का ही प्रमाण है।

संयंत्र प्रबंधन के नेतृत्व द्वारा एसएमएस-2 विभाग को प्राप्त सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देते हुए मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री सुशांत कुमार घोषाल ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने एसएमएस-2 बिरादरी की क्षमता में अपना विश्वास व्यक्त किया तथा एसएमएस-2 समूह के सभी सदस्यों को सात महीने की अवधि में दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, कि यह असाधारण उपलब्धि सुरक्षा, गुणवत्ता और उत्पादकता के प्रमुख मूल्यों के प्रति एसएमएस-2 की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने इसमें शामिल सभी संबंधित विभागों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कास्टर 5 में 555 हीट के निर्बाध सीक्वेंस की यह उपलब्धि ब्लास्ट फर्नेस और कन्वर्टर शॉप सहित प्रत्येक अपस्ट्रीम ऑपरेशन के साथ-साथ अधिकतम उत्पादकता पर काम करने वाले सभी सर्विसेस और सहायता समूहों के बिना पूरी नहीं हो सकती थी।
श्री घोषाल ने बताया कि इस क्रम में उत्पादित सभी कास्ट स्टील ब्लूम्स की कुल लंबाई, यदि एक दूसरे से जोड़ी जाये, तो 83 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जो रायपुर और राजनांदगांव के बीच की दूरी के बराबर है। उन्होंने एसएमएस 2 में 309 दुर्घटना-मुक्त दिनों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान प्राथमिक उपचार के मामले भी सामने नहीं आए। उन्होंने एसएमएस 2 बिरादरी से भविष्य में भी इस सुरक्षा संस्कृति को बनाए रखने का आग्रह किया।
———–

बीएसपी द्वारा बड़ी कार्यवाही जारी, कुल 41 आवासों पर अवैध कब्जे को कराया खाली

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा लगातार नौवें दिन भी माननीय संपदा न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना, भिलाई नगर, पुलिस बल की सहायता से अवैध कब्जेधारियों पर बड़ी कार्यवाही की गई। दिनांक 18 जुलाई 2024 को अवैध कब्जेधारियों पर बेदखली कार्यवाही करते हुए कुल 41 आवासों से अवैध कब्जेधारी निकाले गए, जिसमें से कुल 22 डिक्री आवासों पर अवैध कब्जे को खाली कराया गया। इन बीएसपी आवासों को अवैध रूप से कब्जा कर दलालों द्वारा किराया वसूली किया जा रहा है।

18 जुलाई 2024 को सेक्टर-06 समेत टाउनशिप के कुछ अन्य स्थानों पर अनफिट ब्लॉक्स में कुल 41 अनफिट आवासों को खाली कराया गया| इन आवासों में विद्युत-जल आपूर्ति को बंद कर, दरवाजे खिड़कियों को निकाल दिया गया है। साथ ही सिविल विभाग द्वारा पार्शियल डिमोलिशन (आंशिक रूप से ध्वस्त) करना शुरू कर दिया गया है। 2024-25 के दौरान अब तक अवैध कब्जेधारियों के विरोध में माननीय संपदा न्यायालय द्वारा पारित 285 डिक्री का क्रियान्वयन तथा 525 बीएसपी आवासों को खाली करवाया जा चुका है। सरकारी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले के विरुद्ध भी FIR हेतु प्रकरण तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग द्वारा कार्यवाही के दौरान अवैध बैनर पोस्टर निकाले गए तथा सेंट्रल एवेन्यू से कुछ आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजीहाउस पहुँचाया गया|

अनफिट ब्लॉक्स को अधिकृत एजेंसी द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका है। इन अवैध कब्जेधारियों, भू-माफियाओं और दलालों के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। बीएसपी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आदेश जारी कर कार्यवाही की जाएगी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग नागरिकों से अपील करता है कि दलालों व भू-माफियाओं से सावधान व सतर्क रहें तथा बीएसपी आवासों को किराया पर नहीं लें। ऐसे प्रकरणों की सूचना तत्काल पुलिस थाने तथा नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग के कार्यालय में देवें।
—————–

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं को बड़ा तोहफा, ₹10 लाख का लोन और हाईटेक शिक्षा से मिलेगी नई उड़ान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं को बड़ा तोहफा, ₹10 लाख का लोन और हाईटेक शिक्षा से मिलेगी नई उड़ान

गूगल मैप्स में आया सबसे बड़ा अपडेट, अब 3D में देख सकेंगे रास्ते, AI देगा सभी सवालों के जवाब, दाएं बाएं का टेंशन भी खत्म
breaking National

गूगल मैप्स में आया सबसे बड़ा अपडेट, अब 3D में देख सकेंगे रास्ते, AI देगा सभी सवालों के जवाब, दाएं बाएं का टेंशन भी खत्म

छत्तीसगढ़ में बनेंगे 25 नए सरकारी कॉलेज भवन, उच्च शिक्षा के लिए 1306 करोड़ का बजट पास
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बनेंगे 25 नए सरकारी कॉलेज भवन, उच्च शिक्षा के लिए 1306 करोड़ का बजट पास

अपनी भावनाओं, दुख और खुशी को व्यक्त करने का सबसे सरल और सशक्त माध्यम हमारी मातृभाषा होती है-श्री डेका
breaking Chhattisgarh

अपनी भावनाओं, दुख और खुशी को व्यक्त करने का सबसे सरल और सशक्त माध्यम हमारी मातृभाषा होती है-श्री डेका

मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 10 मार्च 2026
breaking Chhattisgarh

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 10 मार्च 2026

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

रूसी तेल खरीदने की छूट तो मिली लेकिन पेमेंट पर अटका मामला! SBI ने पेमेंट करने से पीछे खींचे हाथ, जानें पूरा मामला
breaking international

रूसी तेल खरीदने की छूट तो मिली लेकिन पेमेंट पर अटका मामला! SBI ने पेमेंट करने से पीछे खींचे हाथ, जानें पूरा मामला

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान, एक – एक खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा ?
breaking Chhattisgarh

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान, एक – एक खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा ?

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार ने लागू किया सख्त नियम, दूसरी बुकिंग पर 25 दिन का अंतर जरूरी
breaking Chhattisgarh

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार ने लागू किया सख्त नियम, दूसरी बुकिंग पर 25 दिन का अंतर जरूरी

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…
breaking National

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

गैस सिलेंडर संकट के बीच ALERT MODE पर केंद्र सरकार, PM मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात
breaking international

गैस सिलेंडर संकट के बीच ALERT MODE पर केंद्र सरकार, PM मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात

पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
breaking Chhattisgarh

पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कविता

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन