- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई में दिल दहला देने वाली घटना, युवक की केबल से गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने एक संदेही को पकड़ा
भिलाई में दिल दहला देने वाली घटना, युवक की केबल से गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने एक संदेही को पकड़ा
2 years ago
207
0

भिलाई। मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में एक युवक की केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान नानू निषाद के रूप में की गई है। मृतक पुराना अपराधी रहा है। बताया जा रहा है कि उसका उसके भाई और भाभी से विवाद चल रहा था। मोहन नगर पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उक्त घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार को शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)