• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
158

सेल ने अपने कर्मचारियों को विभिन्न ऋणों की सुविधा प्रदान करने हेतु 5 बैंकों के साथ एमओयू किया साइन

भारत में अग्रणी इस्पात निर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने कर्मचारियों को विभिन्न ऋणों की सुविधा प्रदान करने के लिए 10 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली में पांच भारतीय बैंकों के साथ मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया है। सेल ने जिन बैंकों के साथ एमओयू साइन किया है, उनमे बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई और पीएनबी शामिल है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से महाप्रबंधक (एचआर-सेल कॉर्पोरेट ऑफिस) श्री बिक्रम उप्पल और महाप्रबंधक (वित्त-सेल कॉर्पोरेट ऑफिस) सुश्री लविका जैन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

समझौता ज्ञापन तीन साल की अवधि के लिए वैध होगा और सेल और बैंकों के बीच व्यवस्था के अनुसार विस्तार के अधीन होगा। सेल ने देश भर में अपने विभिन्न इस्पात संयंत्रों /इकाइयों /खदानों /कार्यालयों में कार्यरत 55,000 से अधिक कर्मचारियों को ऋण आवेदनों के प्रसंस्करण और मंजूरी के समय बैंकों की ऋण नीतियों और मानदंडों के अधीन लागू अधिमान्य/रियायती दरों पर, उपरोक्त बैंकों से ऋण सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करने के लिए इन पांच भारतीय बैंकों के साथ एमओयू साइन किया है। साथ ही सेल और इन पांच बैंकों के बीच अलग-अलग सहमती शर्तों और नियमों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि ऋण सुविधाएं बैंक दर बैंक अलग-अलग होंगी और ऋणों को बैंक और सेल कर्मचारियों के बीच निष्पादित किए जाने वाले ऋण समझौतों द्वारा विनियमित किया जाएगा। हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार, एचडीएफसी और आईडीबीआई बैंक सेल कर्मचारियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार गृह ऋण श्रेणी के तहत ऋण प्रदान करेंगे, बैंक ऑफ इंडिया सेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए शिक्षा ऋण सेवाएं प्रदान करेगा, आईसीआईसीआई बैंक सेल कर्मचारियों को ऑटो ऋण सेवाएं प्रदान करेगा, जबकि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कर्मचारियों के बच्चों के लिए शिक्षा ऋण के साथ-साथ अधिमान्य/रियायती दरों पर गृह ऋण और ऑटो ऋण भी प्रदान करेगा।

ज्ञात हो कि सेल द्वारा एमओयू साइन करने से सेल और संबंधित बैंकों के बीच साझेदारी या प्रिंसिपल और एजेंट का संबंध स्थापित नहीं होता है। यह एमओयू किसी भी सेल कर्मचारी को अधिकार के रूप में ऋण स्वीकृत कराने का दावा या अधिकार प्रदान नहीं करता है।
—————–

सेल अध्यक्ष श्री अमरेंदु प्रकाश की “बजट 2024” पर टिप्पणी –

“सरकार ने अंतरिम बजट की ही तरह बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय को बरकरार रखा है, जो बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए भारी वित्तीय सहयोग को सुनिश्चित करता है। शहरी आवास, ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क आवागमन को बेहतर बनाने और विभिन्न कॉरीडोर के विकास पर फोकस करने से डोमेस्टिक स्टील की खपत को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सरकार की आवागमन को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को विकसित करने की प्रतिबद्धता न केवल इस्पात की खपत को बढ़ाएगी बल्कि एक बहुआयामी प्रभाव भी पैदा करेगी, जिससे विभिन्न क्षेत्रों को लाभ होगा और इस तरह से देश की समग्र आर्थिक समृद्धि में योगदान मिलेगा।“

—————–

कुल 80 ग्रामीणों ने उठाया बीएसपी-सीएसआर द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी कड़ी में 20 जुलाई 2024 को ग्राम धौराभाठा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम धौराभाठा में आयोजित चिकित्सा शिविर में चिकित्सक डॉ निशी मिंज, नर्स श्रीमती रेखा देव, बीपी सुगर एवं रक्त जांच हेतु फार्मासिस्ट श्री एस एस गौर, पंजीयन हेतु श्री शंभू दयाल तथा सीएसआर विभाग से श्री बुधेलाल उपस्थित थे| इस शिविर में कुल 80 लोगों की जांच की गयी, जिसमें 13 पुरुष, 53 महिला और 14 बच्चे शामिल थे| प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।
——००——

बीएसपी विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए अलंकरण समारोह आयोजित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा बीएसपी में अध्ययनरत कक्षा आठवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए ‘बधाई एवं अलंकरण समारोह’ का आयोजन, 20 जुलाई 2024 को भिलाई विद्यालय सेक्टर-02 के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) श्री जे वाई सपकाले उपस्थित थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (शिक्षा विभाग) श्रीमती शिखा दुबे उपस्थित थींI इसके अतिरिक्त समारोह में विभिन्न बीएसपी विद्यालयों के प्राचार्यगण श्रीमती सुमिता सरकार, श्रीमती रुबि बर्मन, श्रीमती उर्वशी साहू समेत अन्य विद्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री जे वाई सपकाले ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि बच्चों को सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाने में माता-पिता, भाई-बहन और शिक्षकों का योगदान एवं मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक होता है। भविष्य में भी मेहनत और लगन से सफलता की नई ऊंचाइयों को छूना है| इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कियाI

विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिखा दुबे ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रतिभा किसी विशेष व्यक्ति की मोहताज नहीं होती, यह प्रत्येक व्यक्ति में निहित होती है, बशर्ते उन्हें कुम्हार जैसे कोमल हाथों से संवारा जाए और कारीगर की तरह तराशा जाए, ताकि उसे सुंदर आकार में ढाला जा सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। तत्पश्चात मेधावी छात्रों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री सतीश मिश्रा और श्रीमती महुआ चटर्जी के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित कुछ छात्रों ने अपने अनुभव भी साझा किये।
इस अलंकरण समारोह में बीएसपी के विभिन्न स्कूलों से कुल 22 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। ईएमएमएस सेक्टर-9 से दिव्या मिश्रा, उजमा परवीन, नलिनी डड़सेना, अनुपमा घोषाल, इशिता गुप्ता, अंतरिक्षा, जी मेघना, सोहम साहू, रूद्र दूबे तथा ईएमएमएस रुआबांधा से अंकिता नायक, बी कार्तिक, श्रेया लेंका, आकृति सिंह, स्मृति वर्मा, स्तुति सिन्हा, रितु यादव को सम्मानित किया गया| इसके अलावा बीआईवीवी सेक्टर-11 से आयशा, योगिता कौशिक, तान्या, इशिका तथा ईएमएमएस सेक्टर-5 से मोनालिसा राय सहित ईएमएमएस सेक्टर-1 से दक्ष सोनी को सम्मानित किया गया|

इस समारोह के सफल आयोजन में उप प्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती विभा रानी कटियार का विशेष सहयोग रहा। भिलाई विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय सिंह पवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं श्रीमती संगीता मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार साहू, राजेश कुमार गुप्ता, निशि शिवप्पा, एस के साहू, वंदना, सविता धपवाल, राजेश साहू, नेहा, यास्मीन, अर्पिता दास, सुनील समेत समस्त शाला परिवार का विशेष योगदान रहा।
———————-

संयंत्र के इन्फोर्समेंट विभाग ने ठेले वालों के खिलाफ कार्यवाही की

भिलाई इस्पात संयंत्र के इन्फोर्समेंट अनुभाग, नगर सेवाएं ने आज दोपहर बोरिया गेट के पास सड़क सुरक्षा और संयंत्र कर्मियों को रोड जाम से मुक्ति, सड़क दुर्घटना रोकने हेतु कार्यवाही की। इसमें भट्टी थाना तथा ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति में जेसीबी से कार्यवाही किया गया तथा ठेले वाले हाकर्स को समझाइश दी गई।

सभी ठेले वाले हाकर्स को सड़क किनारे निर्धारित स्थान पर ही रहने कहा गया। निर्देश नहीं मानने और गेट के पास खड़े पायें जाने पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की समझाइश भी दी गई।
–00–

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक, 3 साल के बच्चे को हर महीने देगा 5 हजार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक, 3 साल के बच्चे को हर महीने देगा 5 हजार

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, सीएम साय के निर्णय से महिला आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, सीएम साय के निर्णय से महिला आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती…

छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में दुर्ग के प्रोफेसर समेत छह लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में दुर्ग के प्रोफेसर समेत छह लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से NIT रायपुर को झटका, बिना शो-कॉज नोटिस कंपनी को किया था ब्लैकलिस्ट, कोर्ट ने रद किया आदेश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से NIT रायपुर को झटका, बिना शो-कॉज नोटिस कंपनी को किया था ब्लैकलिस्ट, कोर्ट ने रद किया आदेश

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती

छत्तीसगढ़ में 7,230 नए आवासों को मिली मंजूरी, तय समय में काम पूरा करने पर मिलेगा बोनस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 7,230 नए आवासों को मिली मंजूरी, तय समय में काम पूरा करने पर मिलेगा बोनस

छत्तीसगढ़ की बेटी का सुप्रीम कोर्ट में चयन, सौम्या राठौर बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट, जांजगीर और रायपुर में खुशी की लहर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी का सुप्रीम कोर्ट में चयन, सौम्या राठौर बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट, जांजगीर और रायपुर में खुशी की लहर

विशेष लेख : श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
breaking Chhattisgarh

विशेष लेख : श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगी बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगी बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2025-26: चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी, 23 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
breaking Chhattisgarh

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2025-26: चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी, 23 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

साय सरकार की अगुवाई में हो रही छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत…
breaking Chhattisgarh

साय सरकार की अगुवाई में हो रही छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत…

कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को कहा शंकर का अवतार, कांग्रेस नेता ने वीडियो पोस्ट कर दी गाली
breaking Chhattisgarh

कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को कहा शंकर का अवतार, कांग्रेस नेता ने वीडियो पोस्ट कर दी गाली

पीड़ित के पैसों से हवाई सफर करने वाले आठ पुलिसकर्मी निलंबित
breaking Chhattisgarh

पीड़ित के पैसों से हवाई सफर करने वाले आठ पुलिसकर्मी निलंबित

युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का मौका, 18 से 45 वर्ष तक के युवक-युवतियां कर सकेंगे आवेदन
breaking Chhattisgarh

युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का मौका, 18 से 45 वर्ष तक के युवक-युवतियां कर सकेंगे आवेदन

‘NEET परीक्षा प्रणाली फुलप्रूफ, सेंध लगाना मुश्किल…,’ मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किया दावा, शीर्ष न्यायालय बोला- UPSC से सीखिए
breaking National

‘NEET परीक्षा प्रणाली फुलप्रूफ, सेंध लगाना मुश्किल…,’ मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किया दावा, शीर्ष न्यायालय बोला- UPSC से सीखिए

छत्तीसगढ़ 3.40 लाख छात्रों के लिए बुरी खबर… आधार सीडिंग के फेर में फंसी छात्रवृत्ति, एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए बढ़ी मुश्किलें
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ 3.40 लाख छात्रों के लिए बुरी खबर… आधार सीडिंग के फेर में फंसी छात्रवृत्ति, एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए बढ़ी मुश्किलें

कोरोना काल के बाद युवाओं में बढ़ा हार्ट अटैक, 40 से पहले ढाई गुना बढ़ा खतरा, आंबेडकर अस्पताल का अध्ययन
breaking Chhattisgarh

कोरोना काल के बाद युवाओं में बढ़ा हार्ट अटैक, 40 से पहले ढाई गुना बढ़ा खतरा, आंबेडकर अस्पताल का अध्ययन

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पोक्सो केस में शादी और समझौते के आधार पर नहीं मिलेगी छूट, FIR रद करने से किया इनकार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पोक्सो केस में शादी और समझौते के आधार पर नहीं मिलेगी छूट, FIR रद करने से किया इनकार

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन