• Chhattisgarh
  • संविधान पुस्तिका हाथ में लेकर प्रदर्शन : दिल्ली संसद से भिलाई की सड़क तक पहुंचा : कांग्रेस पर कार्यवाही होते ही संविधान खतरे में क्यों नजर आता है, कांग्रेस नेताओं को…? बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव की रिमांड 7 दिन और बढ़ने पर सतीश पारख की त्वरित टिप्पणी..

संविधान पुस्तिका हाथ में लेकर प्रदर्शन : दिल्ली संसद से भिलाई की सड़क तक पहुंचा : कांग्रेस पर कार्यवाही होते ही संविधान खतरे में क्यों नजर आता है, कांग्रेस नेताओं को…? बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव की रिमांड 7 दिन और बढ़ने पर सतीश पारख की त्वरित टिप्पणी..

2 years ago
337

छत्तीसगढ़ आसपास [सतीश पारख] :
भारतीय संविधान की पुस्तिका हाथ में लेकर प्रदर्शन दिल्ली संसद भवन से अब भिलाई तक चल रहा है। कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी कई बार अपने हाथ में भारतीय संविधान की पुस्तिका दिखाते दिखे। और अब भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के भी हाथ में बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तारी के वक्त भारतीय संविधान की पुस्तिका थी। कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पिछली सरकार में मोदी सरकार पर संविधान के हनन का आरोप अक्सर लगाते रहे है। इसके जरिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस लोगो को बताना चाहती है कि भाजपा के राज में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है,मोदी और भाजपा संविधान बदलना चाहते है ऐसा आरोप राहुल गांधी भी अपने विदेशी दौरों पर लगा चुके है।

सियासत की इस लड़ाई में विरोधी दल के नेताओ पर भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने और जेल भेजने पर ऐसा आरोप लगाया जाने लगा है। इसके बावजूद उस नेता के समग्र सेहत पर इसका खास असर नहीं पड़ता। क्योंकि जब जब विपक्ष के नेताओं पर ऐसे आरोप लगते है संविधान खतरे में की बात की जाती है जबकि कुछ ना कुछ तो ऐसा कुछ होता ही होगा जिस कारण से कार्यवाही की जाती है ।क्योंकि भ्रष्टाचार के आरोप भी तो इन्ही नेताओं और उनके साथ जुड़े बड़े बड़े अधिकारियों पर ही तो लगते है।आम जनता पर जब भी किसी मामले में कार्यवाही होती है तो किसी भी राजनीतिक दल के नेता को संविधान खतरे में नजर नहीं आता बल्कि नेता और अधिकारी कानून के हिसाब से ही कार्यवाही का दंभ भरते हैं जबकि आज देश भर के न्यायालयों में चल रहे मामलों पर बारीकी से और ईमानदारी से अध्ययन किया जाय तो अनेक बेगुनाह लोगों की भी जिंदगी पिसिज रही है न्यायालयों की दौड़ भाग में साथ ही अनेक ऐसे भी होंगे जिनकी जीवन भर की जमा पूंजी भी न्यायलयीन मामलों में खत्म हो गई और उन्हे आर्थिक परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा होगा और इस लिए नेताओं पर जब भी किसी मामले में कार्यवाही होती है और वो संविधान खतरे में होने और राजनीतिक दुर्भावना से कार्यवाही की बाते करता है तो आम जनता में कोई खास संदेश नही जाता। चुनावी दल के लोगो के अलावा मीडिया के लोगों की बस नज़र इन घटनाओं पर रहती है और आम जन इसे पढ़ सुनकर एक कान से दूसरे कान से निकाल देते है । और चुनावों के समय वोट डालने के वक्त आम जनता ऐसी घटनाओं को तवज्जो नहीं देती। क्योंकि पूरे देश में राजनीतिक गिरफ्तारियां कोई नई बात नही है यह तो इंदिरा नेहरू के समय से ही विपक्ष की आवाज दबाने एक परिपाटी चली आ रही है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण आप इमरजेंसी को पढ़ सुनकर समझ सकते है जो अब इस तरह की कार्यवाहियां आम बात हो गई है। इसीलिए भारत के लोकतंत्र का स्थान दुनिया के 179 लोकतांत्रिक देशों में 104 वें नंबर पर है जो डेमोक्रेसी (V-DEM) रिसर्च इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट से स्पष्ट है।
बहरहाल, बलौदा बाजार मामले को लेकर भिलाई की घटना पर नजर डालें तो विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के वक्त प्रदेश कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता मौके पर नही पहुंचा। जबकि पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल, मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, गुरु रूद्रकुमार, जैसे दिग्गजों ने पांच साल बड़े बड़े विभागों के इसी जिले से मंत्री रहकर प्रदेश का नेतृत्व किया है किंतु इनमें से एक भी नेता देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के वक्त उनके घर के आस पास नजर नहीं आए क्या ये जिले से बाहर थे या जानबूझकर इस मामले से इन्होंने दूरी बनाए रखी थी यह समझने का विषय है। हां पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा जरूर नजर आए ।किंतु दूसरे दिन इन्ही नेताओं ने रायपुर में प्रेस कान्फ्रेस कर अपने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया, और भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया क्या ऐसा इन्होंने दिल्ली के दबाव में किया यह जानना भी यहां जरूरी है ।
राजनीति में विरोध के नए नए पैंतरे चलते रहते हैं। संविधान निर्माता डॉ भीमराव बाबा साहेब अम्बेडकर को हम लोगो ने साक्षात तो नही देखा, पर जब भी उनकी तस्वीर देखी, उसमे वे संविधान की किताब बड़े सम्मान और गर्व से पकड़े दिखते हैं।
आज उसी संविधान की उसी पुस्तिका का प्रदर्शन आरोपी बनाए गए नेता करने लगे हैं क्या यही बाबा साहब और उनके संविधान का सम्मान है । हिंसा या भ्रष्ट्राचार के आरोप में गिरफ्तारी के वक्त नेता भारत की महान संविधान की दुहाई क्यों देते हैं, जनता यह समझ नही पाती है। संविधान की प्रति ये नेता तब दिखाते है, जब उसी संविधान के तहत उन पर कार्यवाही की जा रही होती है और उन्हे अचानक संविधान खतरे में नजर आने लगता है।
बाबा साहब ने कहा था, यदि यह संविधान भारत में कभी फेल हो जाता है तो वह संविधान की गलती नही, बल्कि उसे चलाने वाले की गलती होगी। क्या बाबा साहब की कही ये बातें आज सच होती दिख रही है की प्रजातांत्रिक देश में जिन पर जनता विश्वास कर अपनी ओर देश प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपती है वहीं संविधान की प्रतियां घुमा घुमा कर अपने आप को ईमानदार बताने का प्रयास करते है क्या उनका उस वक्त बाबा साहब के बनाए संविधान पर से विश्वास उठ जाता है जो ये गलतियां कर बैठते है ।मतलब साफ है विपक्ष के नेताओं पर जब जब सत्ता किसी मामले पर कार्यवाही करती है तो उन्हे संविधान दिखाई देने लगता है जो खुद सत्ता में रहते संविधान की धज्जियां उड़ाने और मनमानियां करने से बाज नहीं आते है ।
आज जैसे बांग्लादेश में अराजकता आई, पाकिस्तान और श्रीलंका की लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ते रहती है,जनता की चुनी सरकारों को हटाकर सेना देश को अपने कब्जे में ले लेती है ।कुछ लोग भारत में भी यह प्रयास करते आ रहे हैं। सत्ता पाने के फेर में लोकतंत्र के प्रति आम जनता के मन में संविधान के प्रति आक्रोश पैदा करने का प्रयास देश के साथ वफादारी नही है बल्कि यह गद्दारी की श्रेणी में आता है ।नेताओं को चाहिए सड़क पर हमारे भारतीय प्रजातांत्रिक संविधान की पुस्तिका लहराने की बजाय यदि वो पाक साफ है तो उसी संविधान पर एक मजबूत विश्वास रखे और संविधान में उल्लेखित कानूनों के हिसाब से अपनी लड़ाई लड़े ना की संविधान का अपमान करे क्योंकि उनकी इन्ही हरकतों से जनता का उन पर से विश्वास उठता जा रहा की जिन नेताओं का ही संविधान पर भरोसा नहीं उन नेताओं पर जनता भरोसा क्यों करे।

• सतीश पारख
• संपर्क : 78690 93377

▪️▪️▪️▪️▪️▪️

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

PM Awas Yojana पर आर-पार, विजय शर्मा ने दी बहस की चुनौती तो भूपेश बघेल ने कहा- मंजूर है
breaking Chhattisgarh

PM Awas Yojana पर आर-पार, विजय शर्मा ने दी बहस की चुनौती तो भूपेश बघेल ने कहा- मंजूर है

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक, 3 साल के बच्चे को हर महीने देगा 5 हजार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक, 3 साल के बच्चे को हर महीने देगा 5 हजार

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, सीएम साय के निर्णय से महिला आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, सीएम साय के निर्णय से महिला आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती…

छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में दुर्ग के प्रोफेसर समेत छह लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में दुर्ग के प्रोफेसर समेत छह लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से NIT रायपुर को झटका, बिना शो-कॉज नोटिस कंपनी को किया था ब्लैकलिस्ट, कोर्ट ने रद किया आदेश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से NIT रायपुर को झटका, बिना शो-कॉज नोटिस कंपनी को किया था ब्लैकलिस्ट, कोर्ट ने रद किया आदेश

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती

छत्तीसगढ़ में 7,230 नए आवासों को मिली मंजूरी, तय समय में काम पूरा करने पर मिलेगा बोनस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 7,230 नए आवासों को मिली मंजूरी, तय समय में काम पूरा करने पर मिलेगा बोनस

छत्तीसगढ़ की बेटी का सुप्रीम कोर्ट में चयन, सौम्या राठौर बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट, जांजगीर और रायपुर में खुशी की लहर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी का सुप्रीम कोर्ट में चयन, सौम्या राठौर बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट, जांजगीर और रायपुर में खुशी की लहर

विशेष लेख : श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
breaking Chhattisgarh

विशेष लेख : श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगी बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जारी रहेगी बारिश, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2025-26: चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी, 23 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
breaking Chhattisgarh

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2025-26: चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी, 23 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

साय सरकार की अगुवाई में हो रही छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत…
breaking Chhattisgarh

साय सरकार की अगुवाई में हो रही छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत…

कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को कहा शंकर का अवतार, कांग्रेस नेता ने वीडियो पोस्ट कर दी गाली
breaking Chhattisgarh

कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को कहा शंकर का अवतार, कांग्रेस नेता ने वीडियो पोस्ट कर दी गाली

पीड़ित के पैसों से हवाई सफर करने वाले आठ पुलिसकर्मी निलंबित
breaking Chhattisgarh

पीड़ित के पैसों से हवाई सफर करने वाले आठ पुलिसकर्मी निलंबित

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन